Weather News: पहाड़ों से मैदान तक भीषण सर्दी के साथ शीतलहर, कोहरा से भी राहत नहीं, जानें मौसम का ताजा हाल

Weather News: भीषण ठंड के साथ देश के कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप भी जारी है. श्रीनगर में पारा शून्य से कई डिग्री नीचे चला गया है. दिल्ली में भी भीषण ठंड के साथ कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. वहीं कोहरे से भी राहत नहीं मिलती दिख रही है.

Weather News: पहाड़ों में बर्फबारी और शीतलहर के कारण पूरे उत्तर भारत में हाड़ कंपाती सर्दी पड़ रही है. जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में तापमान शून्य के कई डिग्री नीचे चला गया है. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि घाटी में कड़ाके की सर्दी के बीच शीत लहर से थोड़ी राहत मिली है. श्रीनगर में सोमवार की रात तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि उससे एक रात पहले यह शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे था.

दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच घना कोहरा: देश की राजधानी दिल्ली में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. दिल्ली के कई इलाकों में ठंड के साथ घना कोहरा छा रहा है. वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कुछ से लेकर कई हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति जारी रहने की संभावना है. वहीं, मैदानी इलाकों में और देश के मध्य-पूर्वी हिस्सों से सटे इलाकों में घना कोहरा छाने से रेल और हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ.

पंजाब, हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी: ठंड का सितम पंजाब और हरियाणा में भी जारी है. प्रदेश के कई जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया. वहीं, शीतलहर से लोगों का बुरा हाल है. वहीं, पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों के अधिकतर स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा. अभी तक इस पंजाब में सबसे ठंडा स्थान भटिंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

कड़ाके की सर्दी से जनजीवन प्रभावित: कड़ाके की सर्दी व धुंध से राजस्थान के अनेक इलाकों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है. बीते सोमवार रात फतेहपुर सीकर में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार रात फतेहपुर सीकर में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे, चुरू में शून्य से नीचे 0.9 डिग्री, संगरिया में 2.4 डिग्री, पिलानी में 2.6 डिग्री, सीकर में 3.0 डिग्री, गंगानगर में 3.7 डिग्री, नागौर में 4.5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 4.9 डिग्री, बीकानेर में 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Also Read: दिल्ली हिट एंड ड्रैग केस: क्या हुआ था उस खौफनाक रात, CCTV फुटेज में दिखी रौंगटे खड़ी करने वाली तस्वीर

यूपी में स्कूल बंद: यूपी में भी ठंड का कहर है. राजधानी लखनऊ में शीतलहर का असर बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में आज यानी मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 08 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, मौसम विभाग से शीतलहर की चेतावनी के दृष्टिगत लखनऊ में जिला प्रशासन ने बुधवार, चार जनवरी से सात जनवरी तक सभी सरकारी, निजी और गैर सरकारी स्कूलों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >