Weather Forecast : दिवाली-छठ तक पड़ेगी कंपाने वाली ठंड! पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बदल सकता है मौसम

Weather Forecast Diwali and chhath : स्काइमेट वेदर के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभों की कमजोर प्रकृति की वजह से अक्टूबर तक बारिश या हिमपात के मामले में पहाड़ियों पर कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं पड़ता नजर आ रहा है. जानें मौसम का हाल

स्काइमेट वेदर के अनुसार, देश के अधिकांश राज्यों में दिन के समय मौसम ठंडा, आरामदायक और धूप वाला तथा रात के समय ठंड लोगों को लगेगी. पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता आमतौर पर नवंबर के दूसरे सप्ताह तक बढ़ जाती है और दिसंबर और जनवरी के दौरान चरम तीव्रता के साथ फरवरी या मार्च तक जारी रहती है. नवंबर के दूसरे और तीसरे सप्ताह में दिवाली और छठ का पर्व भी है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर मानसून दक्षिण प्रायद्वीप पर सक्रिय होने के आसार हैं. तमिलनाडु, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. लक्षद्वीप और पूर्वोत्तर भारत में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.

पश्चिम बंगाल में फिलहाल बारिश (Rain) को कोई संभावना नहीं है. हालांकि अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर के अंत में पारा नीचे आएगा. नवंबर की शुरुआत में बंगाल के विभिन्न जिलों में गुलाबी सर्दी दस्तक दे सकती है. अगले कुछ दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा. 3 डिग्री तक तापमा गिरेगा. अगले 2 से 3 दिनों में तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है. हालांकि मौसम की मार के कारण स्वास्थ्य बिगड़ने का भी खतरा है.

SAFAR के अनुसार दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 309 है जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है. इससे पहले खबर आई थी कि राजधानी की वायु गुणवत्ता शनिवार को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई तथा आने वाले दिनों में प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के चलते इसके और भी खराब होने की आशंका है. दिल्ली के लिए केंद्र की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान प्रणाली के अनुसार, हवा की धीमी गति और रात के समय तापमान में गिरावट के कारण शहर की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है. महीने के अंत तक हवा की गुणवत्ता बहुत खराब रहने की आशंका है.

SAFAR-India के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता 309 AQI के साथ ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है. नोएडा में भी हवा की गुणवत्ता 372 AQI के साथ ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है वहीं, गुरुग्राम में हवा की गुणवत्ता 221 AQI के साथ ‘खराब’ श्रेणी में है.

यूपी में दिन की धूप के बाद शाम और रातें ठंडी हो रही हैं. शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धूप के बाद शाम को मौसम ने हल्की करवट ली. मौसम विभाग के मुताबिक रात में इसी तरह ठंड का एहसास बना रहेगा. नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड के जोर पकड़ने की संभावना है.

उत्तराखंड में मौसम बदल-बदला नजर आ रहा है. पहाड़ों पर बारिश की अभी कोई संभावना नहीं है. पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है जिससे मौसम में ठंडक है. मैदानी क्षेत्रों में तो लगातार कड़ी धूप निकल रही है जिससे दिन के समय तापमान बढ़ता जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >