Weather Forecast Live : बिहार-झारखंड में बारिश का अनुमान, ओडिशा-गुजरात में भारी तबाही, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Updates Today : बंगाल की खाड़ी पर विकसित हुआ निम्न दबाव का क्षेत्र आगे बढ़ते हुए तटीय ओडिशा और इससे सटे भागों पर पहुँच गया है. इस सिस्टम के साथ ही एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।. मौसम विभाग (The Meteorological Department) की मानें तो आज दिल्ली (Weather Forecast Delhi) समेत पूरे उत्तर भारत में व्यापक वर्षा की संभावना है. इस दौरान मध्य प्रदेश (Weather Forecast Madhya Pradesh), महाराष्ट्र (Weather Forecast Mumbai) समेत पूर्वी भारत में भी अच्छी वर्षा हो सकती है. ऐसे में आइये जानते हैं झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), यूपी (Weather Forecast UP), बिहार (Weather Forecast Bihar), बंगाल (Weather Forecast Bengal) और केरल (Weather Forecast Keral) समेत अन्य राज्यों का हाल...

Live Updates
5:45 PM. 15 Aug 20 5:45 PM. 15 Aug

ओडिशा में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश, जाजपुर जिले में सबसे अधिक 348 मिमी वर्षा

भुवनेश्वर IMD निदेशक एच आर विश्वास ने बताया कि पिछले 24 घंटों में ओडिशा में अधिक से अत्याधिक भारी बारिश हुई है. जाजपुर जिले में सबसे अधिक 348मिमी बारिश दर्ज़ की गई. कल सामान्य से 14% बारिश कम थी एक दिन में ज्यादा बारिश होने की वजह से अब सिर्फ 9% कम है.

3:43 PM. 15 Aug 20 3:43 PM. 15 Aug

अगले 5 दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में होगी जोरदार बारिश

मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश को अनुमान लगाया है. वहीं अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तराखंड और यूपी के मौसम में भारी गिरावट की संभावना है. वहीं 15, 17 और 18 तारीख को गुजरात क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है.

1:35 PM. 15 Aug 20 1:35 PM. 15 Aug

यहां बारिश के अनुमान

स्काई वेदर की रिपोर्ट के अनुसार मॉनसून की अक्षीय रेखा दक्षिण में राजस्थान पर आ गई है. इस समय मॉनसून ट्रफ जैसलमर, अजमेर, उमरिया होते हुए ओडिशा पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र तक पहुँच रही है, जिससे राजस्थान और ओडिशा से सटे इलाकों में बारिश हो सकती है. बता दें कि कल जयपुर में भारी बारिश हुई थी.

1:35 PM. 15 Aug 20 1:35 PM. 15 Aug

बिहार के कई इलाकों में वज्रपात की आंशका

मौसम विभाग ने एक बयान में कहा कि बिहार के कई इलाकों में बारिश हो रही है. बारिश के साथ ही कुछ इलाकों में ठनका गिरने की भी संभावनाएं है.

1:35 PM. 15 Aug 20 1:35 PM. 15 Aug

यूपी में अलर्ट

यूपी मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यूपी के कई जिलों में 20 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान है, जिसे देखते हुए सभी जिलों में सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है.

1:35 PM. 15 Aug 20 1:35 PM. 15 Aug

बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग ने शनिवार को शहर में बादल छाए रहने और हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश का अनुमान जताया है. राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को इस मानसून की सबसे ज्यादा बारिश हुई. इससे शहर के कई हिस्सों में जल जमाव हो गया और यातायात पर असर पड़ा.

1:35 PM. 15 Aug 20 1:35 PM. 15 Aug

बंगाल-बिहार में बारिश

स्काई वेदर की रिपोर्ट के अनुसार देश के पंजाब, हरियाणा, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, दिल्ली और पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश के साथ कहीं-कहीं मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

1:35 PM. 15 Aug 20 1:35 PM. 15 Aug

उत्तर भारत में बारिश का अनुमान

उत्तर भारत में आज व्यापक वर्षा की संभावना है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान सहित उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में अगले दो दिन तक बारिश होने की संभावना है.

8:35 AM. 15 Aug 20 8:35 AM. 15 Aug

बारिश का अनुमान

स्काई वेदर के अनुसार कर्नाटक के आंतरिक भागों, तमिलनाडु, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह तथा लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. वहीं मौसम में भी नरमी होने का अनुमान जताया गया है.

7:56 AM. 15 Aug 20 7:56 AM. 15 Aug

दिल्ली-राजस्थान में बारिश

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिल्ली और राजस्थान के कई इलाकों में बारिश हुई है. वहीं राजस्थान के राजधानी जयपुर में भारी बारिश हुई, जिससे कुछ देर के लिए जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया

7:56 AM. 15 Aug 20 7:56 AM. 15 Aug

ऑरेंज अलर्ट जारी

मध्यप्रदेश के आठ जिलों में मौसम विभाग ने शुक्रवार की सुबह तक बहुत भारी बारिश के अनुमान को लेकर ‘‘ऑरेंज अलर्ट’’ जारी किया. सभी जिलों में ऐहतियात बरतने की सलाह दी गई है

7:56 AM. 15 Aug 20 7:56 AM. 15 Aug

बारिश में दो की मौत

उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक परिवार के दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए.

7:25 AM. 15 Aug 20 7:25 AM. 15 Aug

आज दिल्ली में बारिश का अनुमान

उत्तर-पश्चिमी भारत में मानसून अभी भी काफी सक्रिय है. आज दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है. वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ने आरके जेनामनी ने बताया है कि दिल्ली और उसके आस पास के क्षेत्रों में आज बदलाव देखने को मिलेगा.

मुख्य बातें

Weather Forecast Updates Today : बंगाल की खाड़ी पर विकसित हुआ निम्न दबाव का क्षेत्र आगे बढ़ते हुए तटीय ओडिशा और इससे सटे भागों पर पहुँच गया है. इस सिस्टम के साथ ही एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।. मौसम विभाग (The Meteorological Department) की मानें तो आज दिल्ली (Weather Forecast Delhi) समेत पूरे उत्तर भारत में व्यापक वर्षा की संभावना है. इस दौरान मध्य प्रदेश (Weather Forecast Madhya Pradesh), महाराष्ट्र (Weather Forecast Mumbai) समेत पूर्वी भारत में भी अच्छी वर्षा हो सकती है. ऐसे में आइये जानते हैं झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), यूपी (Weather Forecast UP), बिहार (Weather Forecast Bihar), बंगाल (Weather Forecast Bengal) और केरल (Weather Forecast Keral) समेत अन्य राज्यों का हाल…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >