Weather Forecast Today LIVE Updates : बर्फबारी के बाद अब कड़ाके की ठंड,दिल्ली में सर्दी का सितम, यहां पारा फिर जमाव बिंदु से नीचे, जानें बिहार-दिल्ली-यूपी-झारखंड सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Today LIVE Updates : उत्तर भारत बर्फीली हवाओं (North India Weather) के आगोश में नजर आ रहा है. पंजाब के अमृतसर (Punjab Weather) में मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान(minimum temperature,cold weather) दर्ज किया गया जबकि उत्तर प्रदेश (UP Weather,cold wave) के विभिन्न भागों में घना कोहरा (Fog) छाया रहा, यहां कम दृश्यता है.17 दिसंबर (17 december 2020) को देश के कुछ भागों में बारिश (Rain) और बर्फबारी (Snowfall) होने का अनुमान मौसम विभाग (IMD ने व्यक्त किया है. (झारखंड (Jharkhand Weather), दिल्ली(Delhi Weather), बिहार(Bihar Weather), मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh Weather),बंगाल (Bengal Weather) सहित अन्य राज्यों के मौसम की जानकारी के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….

Live Updates
2:29 PM. 17 Dec 20 2:29 PM. 17 Dec

कड़ाके की ठंड

उतराखंड में बर्फबारी के बाद अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है. यह दिनोंदिन बढ़ भी रही है. पहाड़ों पर मौसम भले साफ हो लेकिन मैदानी इलाके घने कोहरे की चादर में लिपटे हैं.

2:29 PM. 17 Dec 20 2:29 PM. 17 Dec

माउंट आबू में पारा फिर जमाव बिंदु से नीचे

राजस्थान के पयर्टन स्थल माउंट आबू में पारा बुधवार रात एक बार फिर जमाव बिंदु से नीचे चला गया. माउंट आबू में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. वहीं, बृहस्पतिवार सुबह राज्य के अनेक इलाकों में घना कोहरा छाया रहा और लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव तापते नजर आए.

2:29 PM. 17 Dec 20 2:29 PM. 17 Dec

एनसीआर में वायु गुणवत्ता में आया सुधार

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बृहस्पतिवार को प्रदूषण के स्तर में गिरावट आई. एनसीआर में ग्रेटर नोएडा सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर रहा, दूसरे नंबर पर गाजियाबाद तथा तीसरे नंबर पर नोएडा रहा. प्रदूषण सूचकांक ऐप ‘समीर’ के अनुसार, बृहस्पतिवार को गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 274 दर्ज किया गया.

2:29 PM. 17 Dec 20 2:29 PM. 17 Dec

दिल्ली में सर्दी का सितम

दिल्ली में बर्फीली हवा चल रही है. एक दिन पहले दिल्ली का तापमान 3 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया था. आज भी दिल्ली में सर्दी का सितम नजर आ रहा है.

2:29 PM. 17 Dec 20 2:29 PM. 17 Dec

मौमस विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा.

2:29 PM. 17 Dec 20 2:29 PM. 17 Dec

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार,झारखंड में 17 से 19 दिसंबर तक सुबह में धुंध रहेगा और दिन में आसमान साफ रहेगा.

2:29 PM. 17 Dec 20 2:29 PM. 17 Dec

झारखंड में  गिरेगा पारा

झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के इलाके में 17 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में चार से छह डिग्री की गिरावट आने की संभावना है. साथ ही हल्की हवा चलने से कनकनी के साथ ठंड बढ़ेगी.

2:29 PM. 17 Dec 20 2:29 PM. 17 Dec

हल्की बारिश

दक्षिण-पश्चिमी बिहार में जरूर कुछ एक जगहों पर हल्की बारिश हुई. पटना में बादल गहराये. कुछ बूंदे भी गिरीं,लेकिन उन्हें बारिश के रूप में ट्रेस नहीं किया जा सका. पूरे प्रदेश में दिन में बादल छाये रहने से अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गयी.

2:29 PM. 17 Dec 20 2:29 PM. 17 Dec

यहां घना कोहरा

राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में घना कोहरा छाया नजर आ रहा है.

2:29 PM. 17 Dec 20 2:29 PM. 17 Dec

बिहार में कोहरे का असर

बिहार में पिछले कुछ दिनों से कोहरे का असर नजर आ रहा है जिसके कारण आम जनजीवन काफी प्रभावित रहा है. विजिबिलिटी कम होने से जहां सड़क पर आने-जाने वालों को थोड़ी परेशानी हो रही है, वहीं ट्रेन और हवाई यातायात पर भी इसका असर पड़ा है.

2:29 PM. 17 Dec 20 2:29 PM. 17 Dec

2 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

मौसम विभाग की मानें तो दो-तीन दिनों में उत्तर भारत के तापमान (Temperature) में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिसंबर के आखिरी हफ्ते में दिल्ली का तापमान 2 डिग्री से भी नीचे पहुंचने के आसार हैं. दिल्ली ही नहीं बल्कि पंजाब में भी ठंड का प्रकोप बढ़ेगा. उत्तर भारत का पारा लुढ़क कर 3-5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार है.

2:29 PM. 17 Dec 20 2:29 PM. 17 Dec

पूर्व बिहार में बादल के साथ-साथ धुंध

चक्रवात के असर से बिहार की राजधानी पटना सहित प्रदेश के अधिकतर भागों में बुधवार को बादल छाये रहे. पूर्व बिहार में बादल के साथ-साथ धुंध छायी रही.

7:20 AM. 17 Dec 20 7:20 AM. 17 Dec

बिहार में कनकनी और ठंड बढ़ेगी

बिहार में मौसम ने अचानक समय करवट ले ली है. राजधानी पटना के कई इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है. राजधानी में घने बादल छाए हैं. अगले 48 घंटे में बिहार में कनकनी और ठंड बढ़ सकती है.

7:20 AM. 17 Dec 20 7:20 AM. 17 Dec

तापमान जमाव बिंदु से नीचे

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई पहाड़ी इलाकों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है.

7:20 AM. 17 Dec 20 7:20 AM. 17 Dec

अमृतसर में सबसे कम 2.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि देश के मैदानी इलाकों में अमृतसर में सबसे कम 2.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. अमृतसर में अधिकतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 13 डिग्री कम है.

7:20 AM. 17 Dec 20 7:20 AM. 17 Dec

श्रीनगर से अधिक ठंड

अमृतसर में मनाली, शिमला और श्रीनगर से अधिक ठंड पड़ रही है.

7:20 AM. 17 Dec 20 7:20 AM. 17 Dec

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि ”घने कोहरे” के चलते दृश्यता गिरकर 100 मीटर पर आ गई.

7:20 AM. 17 Dec 20 7:20 AM. 17 Dec

श्रीनगर में इस सीजन की सबसे ठंडी रात

जम्मू-कश्मीर की गर्मियों की राजधानी श्रीनगर में इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही. कश्मीर घाटी में पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया.

7:20 AM. 17 Dec 20 7:20 AM. 17 Dec

हिमाचल प्रदेश का हाल

हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा. मनाली, डलहौजी, कीलांग और कल्पा में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है. मौसम विभाग ने कहा कि राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है.

7:20 AM. 17 Dec 20 7:20 AM. 17 Dec

यूपी में बारिश

उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई. इसके अलावा राज्य के पश्चिमी हिस्से के कुछ इलाके घने कोहरे की चपेट में हैं.

7:20 AM. 17 Dec 20 7:20 AM. 17 Dec

झारखंड का मौसम

झारखंड में फिलहाल मौसम में ज्यादा बदलाव नजर नहीं आ रहा,हालांकि सूबे के कई जिलों में हल्की बारिश हो रही है. 17 दिसंबर के बाद सर्दी बढ़ने की संभवना जताई गई है.

7:20 AM. 17 Dec 20 7:20 AM. 17 Dec

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Updates : उत्तर भारत बर्फीली हवाओं (North India Weather) के आगोश में नजर आ रहा है. पंजाब के अमृतसर (Punjab Weather) में मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान(minimum temperature,cold weather) दर्ज किया गया जबकि उत्तर प्रदेश (UP Weather,cold wave) के विभिन्न भागों में घना कोहरा (Fog) छाया रहा, यहां कम दृश्यता है.17 दिसंबर (17 december 2020) को देश के कुछ भागों में बारिश (Rain) और बर्फबारी (Snowfall) होने का अनुमान मौसम विभाग (IMD ने व्यक्त किया है. (झारखंड (Jharkhand Weather), दिल्ली(Delhi Weather), बिहार(Bihar Weather), मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh Weather),बंगाल (Bengal Weather) सहित अन्य राज्यों के मौसम की जानकारी के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >