Weather Forecast Updates : कश्मीर में बर्फबारी, दिल्ली में बारिश, गिरेगा तापमान, अब पड़ेगी जोरदार ठंड, बिहार में ऑरेंज अलर्ट, जानें यूपी-झारखंड सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Today LIVE Updates : मुंबई और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई तथा उत्तर भारत (North India Weather) में हिमाचल प्रदेश को छोड़ कर अन्य राज्यों में तापमान (minimum temperature) सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. मौसम विभाग (IMD) ने उत्तराखंड में येलो (Yellow Alert) अलर्ट जारी किया है. हिमालय के क्षेत्र से ताजा पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance) के गुजरने के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi Rain) और इसके पड़ोसी शहरों में अगले दो दिन में हल्की बारिश हो सकती है. 12 दिसंबर (12 december 2020) को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश (Rain) और बर्फबारी (Snowfall) होने का अनुमान है. (झारखंड (Jharkhand Weather), दिल्ली(Delhi Weather), बिहार(Bihar Weather), उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh Weather), मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh Weather),बंगाल (Bengal Weather) सहित अन्य राज्यों के मौसम की जानकारी के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….

Live Updates
1:21 PM. 13 Dec 20 7:51 AM. 13 Dec

सोमवार को तापमान और गिर सकता है

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को तापमान और गिर सकता है. बारिश के कारण हवा में आर्द्रता बढ़ेगी जिससे अगले दो तीन दिन तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है. दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार को “बेहद खराब” श्रेणी में दर्ज की गई. तेज हवाओं और बारिश के कारण इसमें सुधार की उम्मीद है.

9:23 PM. 12 Dec 20 3:53 PM. 12 Dec

मौसम ने देशभर में कई राज्यो में मिजाज बदल दिया है

दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है. राजधानी में कोहरा है तो कश्मीर में बर्फबारी हो रही है.

7:42 PM. 12 Dec 20 2:12 PM. 12 Dec

तापमान के दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने के आसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि हिमालय पर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली में बारिश हुई है और हवा की दिशा में बदलाव के साथ सोमवार तक तापमान के दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने के आसार हैं.

7:42 PM. 12 Dec 20 2:12 PM. 12 Dec

कश्मीर में बर्फबारी

कश्मीर में घाटी के सभी हिस्सों में शनिवार को भारी बर्फबारी होने से एक सफेद चादर सी छा गई और इसकी वजह से कई मार्ग अवरुद्ध हो गए. कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में शुक्रवार देर रात बर्फबारी शुरू हुई जो श्रीनगर शहर में मध्यरात्रि से शुरू हुई.

7:42 PM. 12 Dec 20 2:12 PM. 12 Dec

नोएडा, ग्रेटर नोएडा में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ की श्रेणी में

राष्ट्रीय ���ाजधानी क्षेत्र में शनिवार सुबह हुई बारिश के बावजूद भी वायु प्रदूषण के स्तर में कोई सुधार नहीं हुआ. ग्रेटर नोएडा और नोएडा में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ की श्रेणी में रही.

7:42 PM. 12 Dec 20 2:12 PM. 12 Dec

दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश

दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई और इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि हिमालय पर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश हुई है और हवा की दिशा में बदलाव के साथ सोमवार तक तापमान के दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने के आसार हैं.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Updates : मुंबई और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई तथा उत्तर भारत (North India Weather) में हिमाचल प्रदेश को छोड़ कर अन्य राज्यों में तापमान (minimum temperature) सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. मौसम विभाग (IMD) ने उत्तराखंड में येलो (Yellow Alert) अलर्ट जारी किया है. हिमालय के क्षेत्र से ताजा पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance) के गुजरने के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi Rain) और इसके पड़ोसी शहरों में अगले दो दिन में हल्की बारिश हो सकती है. 12 दिसंबर (12 december 2020) को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश (Rain) और बर्फबारी (Snowfall) होने का अनुमान है. (झारखंड (Jharkhand Weather), दिल्ली(Delhi Weather), बिहार(Bihar Weather), उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh Weather), मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh Weather),बंगाल (Bengal Weather) सहित अन्य राज्यों के मौसम की जानकारी के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >