Weather Forecast Update : बिहार में आठ से 12 जुलाई तक भारी बारिश, जानें झारखंड-यूपी-दिल्ली सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Today Live : गुजरात (Gujarat Rain) में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भारी बारिश जारी रही, जबकि बाढ़-प्रभावित असम (Flood in Assam) में कई स्थानों पर पानी कम हुआ है, हालांकि लगभग दो लाख लोग अब भी प्रभावित हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि सौराष्ट्र-कच्छ में मानसून अपने पूरे जोर पर है, जिससे इस क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो रही है, जबकि महाराष्ट्र में अगले दिन रुक-रुक कर तेज बारिश (Heavy Rain) होने की आशंका है. दिल्ली में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई और अगले तीन से चार दिनों में और बारिश होने की संभावना है. बिहार-उत्तर प्रदेश(weather bihar,uttar pradesh) में भी मानसून ने जोर पकड़ ली है. वहीं झारखंड (weather jharkhand) में मानसून (monsoon) कमजोर नजर आ रहा है. मौसम (weather live report) की ताजा जानकारी के लिए बनें रहें हमारे साथ....

Live Updates
10:10 PM. 8 Jul 20 10:10 PM. 8 Jul

मोबाइल एप के जरिये आकाशीय बिजली गिरने की संभावना का पता चलेगा

उत्तराखंड में अब मोबाइल एप के जरिये आकाशीय बिजली गिरने की संभावना का पता चल सकेगा. भारतीय मौसम विभाग के दामिनी एप का लिंक उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने भी अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है. इस एप पर जीपीएस लोकेशन के 40 किलोमीटर परिधि में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को लेकर पूर्व चेतावनी मिल जाएगी.

10:10 PM. 8 Jul 20 10:10 PM. 8 Jul

बादल फटने, तूफान एवं बारिश की सटीक जानकारी देगा ये यंत्र

बादल फटना, तूफान या फिर बारिश होने का सटीक पूर्वानुमान देने में अब उत्तराखंड का मौसम विभाग भी सक्षम होगा. इन घटनाओं की जानकारी विभाग को तीन घंटे पहले ही पता चल जाएगी। इसके लिए प्रदेश का पहला डॉप्लर रडार नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर में स्थापित हो चुका है. टेस्टिंग होते ही जुलाई अंत से पहले यह रडार काम करना शुरू कर देगा.

7:45 PM. 8 Jul 20 7:45 PM. 8 Jul

प्रयागराज में वज्रपात से हुई मौत

प्रयागराज में आसमानी कहर इन दिनों बरप रहा है. बारिश के बीच वज्रपात होने से पिछले कुछ दिनों में कई लोगाें की मौत हो चुकी है. अब बुधवार को भी आकाशीय बिजली घूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कांटी के मजरा ठनठनवा में गिरी.

7:45 PM. 8 Jul 20 7:45 PM. 8 Jul

समय से पहले आया मानसून पर आद्रता नहीं हुई कम

समय से पहले आया मानसून तेजी से नहीं बरस रहा है। बुधवार को पूरे दिन बदली छाई रही जिससे सुबह उमस रही। हवा रुकी रही वहीं आ‌र्द्रता का प्रतिशत बढ़त रहा. दोपहर 1.30 बजे से बारिश होना शुरू हुई। पहले तेज बारिश हुई फिर हल्की बारिश होती रही.

7:45 PM. 8 Jul 20 7:45 PM. 8 Jul

झारखंड के जिलों में हुई बारिश

झारखंड राज्य के कुछ जिलों में बुधवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मानसून के फिर सक्रिय होने के बाद रिमझिम बारिश की लगातार पड़ रही फुहार ने लोगों को अपने घरों में ही कैद रहने को मजबूर कर रखा है. मौसम विभाग ने पहले ही बुधवार को शहर में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई थी. राजधानी रांची के अलावा जमशेदपुर और उसके आस पास के क्षेत्रों में बारिश हुई है.

5:24 PM. 8 Jul 20 5:24 PM. 8 Jul

पंजाब के लुधियाना में आज तेज बारिश

पंजाब के लुधियाना में आज तेजी बारिश हुई. मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी थी. मौसम विभाग के अनुसार 9 जुलाई को राज्‍य में हल्‍की बारिश हो सकती है और 10 जुलाई को बादल छाये रहेंगे.

1:56 PM. 8 Jul 20 1:56 PM. 8 Jul

बिहार में आठ से 12 जुलाई तक भारी बारिश

मौसम विभाग ने बिहार में आठ से 12 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. चेतावनी के मद्देनजर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य आपदा प्रबंधन और जलसंसाधन विभाग के साथ-साथ सभी संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को पूरी तरह अलर्ट रहने का निर्देश दिया है.

1:56 PM. 8 Jul 20 1:56 PM. 8 Jul

उत्तर प्रदेश और हरियाणा में अगले कुछ घंटों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में अगले कुछ घंटों में बारिश होने की संभावना है. विभाग के अनुसार, झज्जर, फतेहाबाद, मथुरा, रोहतक, हाथरस समेत कई जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है.

1:56 PM. 8 Jul 20 1:56 PM. 8 Jul

हिमाचल प्रदेश में 12 घंटों से मूसलाधार बारिश

हिमाचल प्रदेश में पिछले 12 घंटों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है. 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है.

1:56 PM. 8 Jul 20 1:56 PM. 8 Jul

पश्‍चिम सिंहभूम जिले में बारिश

झारखंड के पश्‍चिम सिंहभूम जिले में अगले दो से तीन घंटों में बारिश हो सकती है. इसकी चेतावनी मौसम विभाग ने दी है.

1:56 PM. 8 Jul 20 1:56 PM. 8 Jul

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होगी बारिश

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिन बारिश देखने को मिलेगी जिससे खरीफ फसलों की बुआई और सिंचाई के काम में किसानों को लाभ मिलने की संभावना है.

1:56 PM. 8 Jul 20 1:56 PM. 8 Jul

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मौसम का हाल

अगले 4-6 घंटों के दौरान नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, शिमला, सिरमौर, सोलन, टिहरी गढ़वाल, उधमसिंह नगर, उत्तरकाशी जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है.

1:56 PM. 8 Jul 20 1:56 PM. 8 Jul

हरियाणा और पंजाब में मौसम सुहावना

हरियाणा और पंजाब में मौसम सुहावना बना रहा, जबकि उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भारी वर्षा हुई, जबकि हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश हुई.

1:56 PM. 8 Jul 20 1:56 PM. 8 Jul

यूपी में भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है. बारिश का यह सिलसिला आगामी 10 जुलाई तक जारी रहने का अनुमान है.

1:56 PM. 8 Jul 20 1:56 PM. 8 Jul

मुंबई में रुक-रुक कर तेज बारिश की संभावना

मुंबई और इसके आसपास के क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे में मध्यम से भारी बारिश हुई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में इन इलाकों में रुक-रुक कर भारी बारिश हो सकती है.

1:56 PM. 8 Jul 20 1:56 PM. 8 Jul

उत्तर बंगाल में कल हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल के जिलों दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कालिपांग कूचबिहार व अलीपुरद्वार में 9 से 12 जुलाई तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन भी हो सकता है. साथ ही अगले कुछ दिनों तक दक्षिण बंगाल के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में कोलकाता, हावड़ा, हुगली, दक्षिण 24 परगना, मेदिनीपुर, बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नदिया, पुरुलिया, बांकुड़ा और झाड़ग्राम में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

1:56 PM. 8 Jul 20 1:56 PM. 8 Jul

जापान में बाढ़ से मरने वालो की संख्या बढ़कर 55 हुई

जापान की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि हाल ही में आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है और कम से कम एक दर्जन से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं. भारी बारिश के कारण दक्षिण जापान के शहरों आई बाढ़ का पानी गलियों में घुस गया जिसके बाद सैनिकों ने लोगों को बचाने के लिए नाव का प्रयोग किया. जापान के दक्षिणी क्षेत्र किशू में शुक्रवार रात से ही बारिश हो रही है जिसके बाद बाढ़ आ गई.

1:56 PM. 8 Jul 20 1:56 PM. 8 Jul

मानसून पूरे शबाब पर : यूपी के ज्यादातर इलाकों में बरसे बादल

दक्षिण पश्चिमी मानसून उत्तर प्रदेश में पूरे शबाब पर है और पिछले 24 घंटों के दौरान मानसूनी बादलों ने प्रदेश के ज्यादातर इलाकों को तर-बतर कर दिया. बारिश का यह सिलसिला अभी जारी रहने का अनुमान है आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय है.

7:22 AM. 8 Jul 20 7:22 AM. 8 Jul

दिल्ली में हल्की बारिश

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई और अगले तीन से चार दिनों में और बारिश होने की संभावना है.

7:22 AM. 8 Jul 20 7:22 AM. 8 Jul

अगले तीन दिन तक पूरे झारखंड में बारिश होगी

झारखंड में मानसून लगभग सभी जिलों मे सक्रिय नजर आ रहा है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन दिनों तक लगभग पूरे झारखंड में बारिश होगी.

Coronavirus in Jharkhand : मंत्री सहित 155 संक्रमित, दो की मौत, संभल जायें लॉकडाउन से छूट मिली है, कोरोना से नहीं

7:22 AM. 8 Jul 20 7:22 AM. 8 Jul

बिहार में ठनका गिरने से 7 की मौत

बिहार में मंगलवार को ठनका गिरने से 7 लोगों की मौत हुई है. आपदा विभाग ने सात मरने की पुष्टि की है. बुधवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ ठनका गिरने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी गई है. मौसम विभाग ने पूरे राज्य में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है.

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Live : गुजरात (Gujarat Rain) में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भारी बारिश जारी रही, जबकि बाढ़-प्रभावित असम (Flood in Assam) में कई स्थानों पर पानी कम हुआ है, हालांकि लगभग दो लाख लोग अब भी प्रभावित हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि सौराष्ट्र-कच्छ में मानसून अपने पूरे जोर पर है, जिससे इस क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो रही है, जबकि महाराष्ट्र में अगले दिन रुक-रुक कर तेज बारिश (Heavy Rain) होने की आशंका है. दिल्ली में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई और अगले तीन से चार दिनों में और बारिश होने की संभावना है. बिहार-उत्तर प्रदेश(weather bihar,uttar pradesh) में भी मानसून ने जोर पकड़ ली है. वहीं झारखंड (weather jharkhand) में मानसून (monsoon) कमजोर नजर आ रहा है. मौसम (weather live report) की ताजा जानकारी के लिए बनें रहें हमारे साथ….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >