मुख्य बातें
Weather Forecast LIVE Update Today: दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. राजस्थान में हल्की से लेकर मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. मौसम एजेंसी स्काई मेट वेदर की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय कर्नाटक, विदर्भ, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, दक्षिण राजस्थान, मध्य प्रदेश और पूर्वी गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. जानें झारखंड-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
