Weather Forecast Update: पंजाब में पराली जलाना जारी, प्रदूषण की मार से दिल्ली बेहाल
Copied link
Weather Forecast Update Today: दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब नजर आ रही है. जहां दिल्ली-यूपी सहित देश के कई राज्यों के लोग सर्दियों का इंतजार कर रहे हैं. वहीं, कई राज्यों में गुलाबी ठंड लगने लगी है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से ठंड लोगों को लगने लगी है. इधर, पुडुचेरी में 4 और 5 नवंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. इधर बारिश की चेतावनी के बाद स्कूल को बंद कर दिया गया है. केरल के तीन जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है.पढ़िए आज के मौसम का हाल यहां
4:25 AM. 5 Nov 224:25 AM. 5 Nov
प्रदूषण हर जगह का मुद्दा- पुरी
दिल्ली में प्रदूषन को लेकर केंद्रीय मंत्री एचएस पुरी ने कहा कि प्रदूषण हर जगह एक मुद्दा है. उन्होंने कहा कि कुछ जिम्मेदारियां हैं जो एक चुनी हुई सरकार को निभानी होती हैं. खासकर पंजाब में जहां पराली जलाने की घटना सामने आ रही है.
4:25 AM. 5 Nov 224:25 AM. 5 Nov
जारी है पराली जलाना
दिल्ली-एनसीआर में गंभीर वायु प्रदूषण के बीच पंजाब के अमृतसर में पराली जलाना जारी है. बता दें, शुक्रवार को सुबह साढ़े नौ बजे तक दिल्ली में वायु प्रदूषण 426 था. जो की गंभीर श्रेणी का है.
4:25 AM. 5 Nov 224:25 AM. 5 Nov
प्रदूषण के कारण बढ़ी एयर प्यूरीफायर की बिक्री
दिल्ली में प्रदूषण की बढ़ती समस्या के कारण एयर प्यूरीफायर की मांग काफी बढ़ गई है. दिल्ली में एयर प्यूरीफायर की बिक्री भी तेजी से हो रही है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) आज यानी शुक्रवार को सुबह साढ़े नौ बजे तक 426 था. जो की गंभीर श्रेणी का है.
8:03 PM. 4 Nov 228:03 PM. 4 Nov
अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहने की उम्मीद
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 9.30 बजे 426 रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 92 प्रतिशत थी. आईएमडी के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 31.3 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
8:03 PM. 4 Nov 228:03 PM. 4 Nov
दिल्ली में प्रदूष्ण की मार, सरकारी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम
दिल्ली में सरकारी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम के आदेश जारी करने का काम किया है. आदेश के अनुसार 50 फीसदी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे. जबकि निजी दफ्तरों में भी 50 प्रतिशत घर से काम करने की बात कही गयी है.
8:03 PM. 4 Nov 228:03 PM. 4 Nov
दिल्ली का न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गयी है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
8:03 PM. 4 Nov 228:03 PM. 4 Nov
प्रदूषण से जुड़ी जनहित याचिका पर न्यायलय 10 नवंबर को करेगा सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने के लिए पराली जलाने पर नए दिशा-निर्देश जारी करने की मांग वाली एक जनहित याचिका (पीआईएल) को सुनवाई के लिए 10 नवंबर को सूचीबद्ध करने पर सहमत हो गया.
8:03 PM. 4 Nov 228:03 PM. 4 Nov
वायु प्रदूषण के लिए दिल्ली सरकार या पंजाब सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार नहीं
सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण उत्तर भारत की समस्या है. इसके लिए आप, दिल्ली सरकार या पंजाब सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार नहीं हैं. अभी दोषारोपण का समय नहीं है.
8:03 PM. 4 Nov 228:03 PM. 4 Nov
पुंछ जिले में भूस्खलन में तीन घायल
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शुक्रवार को भूस्खलन के बाद एक घर के ऊपर बड़े-बड़े पत्थर गिरने से तीन लोग घायल हो गये. अधिकारियों ने बताया कि उक्त घटना सुबह पांच बजकर 50 मिनट के आसपास डीकेजी रोड पर बफलियाज के दूनेर इलाके में हुई. भारतीय सेना की 48 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत बचाव अभियान शुरू किया.
8:03 PM. 4 Nov 228:03 PM. 4 Nov
तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी बारिश
तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है जिसे देखते हुए चेन्नई समेत कई जिलों में स्कूल बंद कर दिये गये हैं.
8:03 PM. 4 Nov 228:03 PM. 4 Nov
गाज़ियाबाद में आज सुबह धुंध छाई
उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है. इस कारण पूरे गाज़ियाबाद में आज सुबह धुंध छाई रही.
8:03 PM. 4 Nov 228:03 PM. 4 Nov
AQI गंभीर श्रेणी में
सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र में AQI 563 (गंभीर) श्रेणी में है, एयरपोर्ट (T3) क्षेत्र में AQI 489 (गंभीर) श्रेणी में, गुरुग्राम में AQI 539(गंभीर) श्रेणी में और नोएडा में AQI 562 (गंभीर) श्रेणी में है.
8:03 PM. 4 Nov 228:03 PM. 4 Nov
एयर क्वालिटी गंभीर होने की वजह से धुंध
देश की राजधानी दिल्ली में एयर क्वालिटी गंभीर होने की वजह से धुंध है. कुछ तस्वीरें आनंद विहार क्षेत्र से आयीं हैं. सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 472 (गंभीर) श्रेणी में है.
12:40 PM. 4 Nov 2212:40 PM. 4 Nov
केरल में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने केरल के तीन दक्षिणी जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया जो छह से 20 सेंटीमीटर तक की भारी वर्षा होने का संकेत देता है. विभाग ने एक बयान में कहा कि पथनमथिट्टा और इडुक्की जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा (24 घंटे में 12-20 सेंटीमीटर) होने की आशंका है. इसी तरह पथनमथिट्टा और इडुक्की जिलों के साथ ही कोट्टायम जिले में भारी वर्षा होने का अनुमान है.
12:40 PM. 4 Nov 2212:40 PM. 4 Nov
चक्रवातीय परिसंचरण की स्थिति
मौसम विभाग के बयान में कहा गया है कि दक्षिण तमिलनाडु और उसके आसपास के क्षेत्र में चक्रवातीय परिसंचरण की स्थिति बनने के कारण अगले पांच दिनों में ज्यादातर स्थानों पर वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. केरल में उत्तरपूर्व मानसून सक्रिय है तथा पिछले 24 घंटे में केरल में ज्यादातर स्थानों पर तथा लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर वर्षा हुई है.
12:40 PM. 4 Nov 2212:40 PM. 4 Nov
दिल्ली-एनसीआर का हाल बेहाल
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के ऊपर फैली स्मॉग की मोटी परत के बीच यहां के स्कूलों ने बच्चों के हित में कई कदम उठाये हैं जिनमें बाहरी गतिविधियों पर रोक लगाना और कक्षा में श्वसन अभ्यास कराना शामिल है. कई विद्यालयों ने पढ़ाई बंद करने से इनकार किया है क्योंकि इसे शैक्षणिक पठन-पाठन की गति बाधित होगी.
12:40 PM. 4 Nov 2212:40 PM. 4 Nov
ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था
दिल्ली सरकार दिल्ली के स्कूलों को ऑड-ईवन के तहत खोल सकती है. वहीं, नोएडा में 8वीं क्लास तक के बच्चों के लिए ऑनलाइन का ऐलान हो चुका है. फिलहाल 8 नवंबर तक के लिए ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था की गई है.
भाषा इनपुट के साथ
मुख्य बातें
Weather Forecast Update Today: दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब नजर आ रही है. जहां दिल्ली-यूपी सहित देश के कई राज्यों के लोग सर्दियों का इंतजार कर रहे हैं. वहीं, कई राज्यों में गुलाबी ठंड लगने लगी है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से ठंड लोगों को लगने लगी है. इधर, पुडुचेरी में 4 और 5 नवंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. इधर बारिश की चेतावनी के बाद स्कूल को बंद कर दिया गया है. केरल के तीन जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है.पढ़िए आज के मौसम का हाल यहां
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in