New Delhi: Pedestrians cover themselves during monsoon rains, in New Delhi, Sunday, July 3, 2022. (PTI Photo/Kamal Singh)(PTI07_03_2022_000173A)
Copied link
Weather Forecast Today Updates: उत्तराखंड में 5 से 9 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जतायी गयी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि 5 और 6 जुलाई को हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. देहरादून, टेहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंबा मेंं बहुत भारी बारिश की आशंका जतायी गयी है, जबकि बागेश्वर, पिथौरागढ़ में उसी दिन भारी बारिश हो सकती है.
4:18 AM. 5 Jul 224:18 AM. 5 Jul
कुमाऊं में तीन दिन तक बहुत भारी वर्षा की आशंका
उत्तराखंड के गढ़वाल में 7 जुलाई को हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. वहीं 7, 8 और 9 जुलाई को कुमाऊं क्षेत्र में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है. मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक बिक्रम सिंह ने यह जानकारी दी है.
4:18 AM. 5 Jul 224:18 AM. 5 Jul
उत्तराखंड में 5 से 9 जुलाई तक बहुत भारी बारिश की चेतावनी
उत्तराखंड में 5 से 9 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जतायी गयी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि 5 और 6 जुलाई को हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. देहरादून, टेहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंबा मेंं बहुत भारी बारिश की आशंका जतायी गयी है, जबकि बागेश्वर, पिथौरागढ़ में उसी दिन भारी बारिश हो सकती है.
4:18 AM. 5 Jul 224:18 AM. 5 Jul
महाराष्ट्र के रायगढ़, रत्नागिरी में भारी बारिश की आशंका
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रायगढ़ और रत्नागिरी के जिला कलेक्टरों को भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिये हैं. इन दोनों जिलों में कुछ नदियां भारी वर्षा से पहले ही खतरे के निशान तक पहुंच गयी हैं. मुख्यमंंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी.
1:53 AM. 5 Jul 221:53 AM. 5 Jul
राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान
राजस्थान के कई इलाकों में मानसूनी बारिश का दौर इस सप्ताहांत तक जारी रहने का अनुमान है और इस दौरान कुछ जगहों पर भारी व बेहद भारी बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, फिलहाल उत्तरी ओड़िशा और झारखंड के ऊपर एक कम दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है, जिसके असर से अगले कुछ दिनों तक राज्य के दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश और एक-दो जगहों पर बेहद भारी बारिश होने के आसार हैं. मौसम केंद्र ने पांच जुलाई को राजस्थान के भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, उदयपुर और सिरोही जिले में कुछ जगहों पर भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर यलो अलर्ट जारी किया है. छह जुलाई को कई जिलों में भारी बारिश के अनुमान को देखते हुए यलो अलर्ट, जबकि राजसमंद, नागौर और पाली में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश होने की आशंका के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यह चेतावनी 7 और 8 जुलाई को कई और जिलों के लिए भी जारी की गयी है.
6:12 PM. 4 Jul 226:12 PM. 4 Jul
दिल्ली में हल्की बारिश होने के आसार
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 77 प्रतिशत रहा. दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश होने के आसार हैं. अधिकतम तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
6:12 PM. 4 Jul 226:12 PM. 4 Jul
दिल्ली में सुबह-सुबह रहा उमस भरा मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को सुबह मौसम उमस भरा रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है.
6:12 PM. 4 Jul 226:12 PM. 4 Jul
बिहार में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी
बिहार के कुछ हिस्सों में सोमवार को बारिश के आसार जताये गये हैं. प्रदेश के सीमांचल के अररिया व किशनगंज में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी है.
6:12 PM. 4 Jul 226:12 PM. 4 Jul
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आइएमडी के अनुसार सोमवार को पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.
2:22 PM. 4 Jul 222:22 PM. 4 Jul
केरल के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट
केरल के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश होने के साथ ही, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पांच जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया. आईएमडी ने इडुक्की, त्रिशूर, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया. विभाग ने सोमवार के लिए भी इन पांच जिलों और मलप्पुरम में ऑरेंज अलर्ट जारी किया.
1:19 PM. 4 Jul 221:19 PM. 4 Jul
दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश
दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार को हल्की बारिश रिकॉर्ड की गयी और शहर का अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि सोमवार को आसमान में मुख्य रूप से बादल छाए रहेंगे और बहुत हल्की बारिश होने एवं गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 डिग्री और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.
1:04 PM. 4 Jul 221:04 PM. 4 Jul
राजस्थान में बारिश का दौर जारी
राजस्थान के अधिकांश इलाकों में बीते 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गयी. वहीं एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गयी. मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है.
1:04 PM. 4 Jul 221:04 PM. 4 Jul
झारखंड में कमजोर पड़ सकता है मॉनसून
पूरे झारखंड में मॉनसून सक्रिय है. करीब-करीब सभी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है. सोमवार यानी आज तक इसके सक्रिय रहने का पूर्वानुमान है. अभी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसका असर दो दिनों तक रहने की उम्मीद है. उसके बाद मॉनसून कुछ कमजोर पड़ सकता है.
भाषा इनपुट के साथ
1:01 PM. 4 Jul 221:01 PM. 4 Jul
मॉनसून के उत्तराखंड पहुंचने के साथ प्रशासन अलर्ट
उत्तराखंड में मॉनसून के दस्तक देने के साथ ही राज्य में भूस्खलन को लेकर चिंता बढ़ गयी हैं. पिछले एक हफ्ते में, केदारनाथ और अन्य स्थानों में भूस्खलन और बारिश में चट्टानों के खिसकने से कम से कम पांच पर्यटकों की जान जा चुकी है.
1:01 PM. 4 Jul 221:01 PM. 4 Jul
बिहार में होगी बारिश
बिहार में कुछ स्थानों पर अगले पांच दिन हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बिहार में मॉनसून की सक्रियता काफी हद तक कमजोर हो गयी है. इस वजह से बारिश में कुछ कमी आने के आसार नजर आ रहे हैं. इधर, बिहार में दिन का तापमान बढ़ने लगा है. झारखंड से सटे क्षेत्रों में सोमवार को हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान विभाग की ओर से व्यक्त किया गया है.
मुख्य बातें
Weather Forecast Today Updates: उत्तराखंड में 5 से 9 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जतायी गयी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि 5 और 6 जुलाई को हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. देहरादून, टेहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंबा मेंं बहुत भारी बारिश की आशंका जतायी गयी है, जबकि बागेश्वर, पिथौरागढ़ में उसी दिन भारी बारिश हो सकती है.