Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी में बारिश के आसार, जानें अन्‍य राज्यों का मौसम का हाल

Weather Forecast Today Live Updates: देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. श्रीनगर में जून-जुलाई में औसत से 107 फीसदी अधिक वर्षा हुई जो 122 सालों में सर्वाधिक है. केरल से रेड अलर्ट वापस ले लिया गया है. दिल्ली में बारिश होने से लोगों को उमस भरे मौसम से थोड़ी राहत मिली. राजस्‍थान में भारी बारिश का दौर फिर शुरू हो सकता है. झारखंड के भी कई जिलों में बारिश की संभावना जतायी गयी है. जानें बिहार-यूपी सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल…

Live Updates
4:33 AM. 6 Aug 22 11:03 PM. 5 Aug

दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश

देश की राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में आज यानी शुक्रवार को बारिश हुई. बारिश से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली. भारत मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में और बारिश होने की संभावना जतायी है.

4:19 AM. 5 Aug 22 10:49 PM. 4 Aug

राजस्थान में जारी है बारिश का दौर

राजस्थान के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है. बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 96 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन राज्‍य के लगभग सभी हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

10:46 PM. 4 Aug 22 5:16 PM. 4 Aug

केरल में भारी बारिश, आठ जिलों में रेड अलर्ट

केरल के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है. सड़कों पर जलजमाव से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है. वहीं, भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने राज्य के आठ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बृहस्पतिवार को राज्य के पथनमथितट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्णाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड और कन्नूर समेत आठ जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया है. जबकि तिरुवनंतपुरम को छोड़कर शेष जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. (भाषा)

7:58 PM. 4 Aug 22 2:28 PM. 4 Aug

छह और सात अगस्त को बारिश

आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में छह और सात अगस्त को बारिश के आसार हैं. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में चार, सात अगस्त को तेज बारिश की संभावना है.

7:58 PM. 4 Aug 22 2:28 PM. 4 Aug

झारखंड में कुछ देर में बारिश के आसार

झारखंड के चतरा और पलामू जिलों में कुछ देर में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि इन दोनों जिलों में अगले कुछ घंटे के अंदर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने के आसार हैं.

7:58 PM. 4 Aug 22 2:28 PM. 4 Aug

दिल्ली में होगी बारिश

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Live Updates: देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. श्रीनगर में जून-जुलाई में औसत से 107 फीसदी अधिक वर्षा हुई जो 122 सालों में सर्वाधिक है. केरल से रेड अलर्ट वापस ले लिया गया है. दिल्ली में बारिश होने से लोगों को उमस भरे मौसम से थोड़ी राहत मिली. राजस्‍थान में भारी बारिश का दौर फिर शुरू हो सकता है. झारखंड के भी कई जिलों में बारिश की संभावना जतायी गयी है. जानें बिहार-यूपी सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >