मुख्य बातें
Weather Forecast LIVE Today : राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बारिश ने ठंड बढ़ा दी है. जहां कश्मीर में बर्फबारी जारी है, तो वहीं झारखंड-बिहार-राजस्थान-दिल्ली में बारिश का पूर्वानुमान है. मौसम का हर अपडेट यहां जानें

Gurugram: People cross a railway track amid low visibility on a cold and foggy winter morning, in Gurugram, Wednesday, Dec. 29, 2021. (PTI Photo)(PTI12_29_2021_000046B)
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है जबकि राजस्थान के उत्तरी जिलों में कोहरा छाया रहेगा, वहीं 31 दिसंबर और एक जनवरी को उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर भी चलने की संभावना है.
बिहार के कई जिलों में 30 दिसंबर से दो जनवरी तक लगातार बारिश और ठनका गिरने की आशंका है. मौसम विज्ञान विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस तरह एक विशेष सिस्टम अगले 72 घंटे तक बना रहेगा. इसके बाद बिहार शीतलहर और कोहरे की चपेट में होगा. आइएमडी के मुताबिक अगले 48 घंटे तक पूरे बिहार मे हल्की से मध्म बारिश होगी.
कश्मीर के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान नीचे जाने के कारण शीतलहर का प्रकोप तेज हो गया है और मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिन में तापमान में और गिरावट होने का अनुमान जताया है. उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग को छोड़कर कश्मीर घाटी के अन्य मौसम स्टेशनों में बुधवार रात न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई.
उत्तर भारत में लगातार बर्फबारी का असर झारखंड पर पड़ेगा. 31 दिसंबर से मौसम तो साफ हो जायेगा, लेकिन लोगों को सुबह में ही घना कोहरा और बर्फीली हवा चलने के कारण शीत लहरी के प्रकोप से परेशानी हो सकती है.
विभाग ने सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से चार जनवरी से न्यूनतम तापमान में वृद्धि का अनुमान जताया है, जिसके कारण चार से सात जनवरी के बीच जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा और बर्फबारी हो सकती है.
राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार से शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है, जिसके तीन जनवरी तक जारी रहने का अनुमान है.