Weather Forecast Updates: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Update Today: देश के कई राज्यों में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ती जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार छठ महापर्व में ठंड और बढ़ सकती है. कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है. दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गयी है. जानें आज कैसा रहने वाला है देश का मौसम.

Live Updates
10:59 PM. 29 Oct 22 10:59 PM. 29 Oct

छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड 

छत्तीसगढ़ में रात में ठंड का असर दिखने लगा है. बादल साफ रहने के कारण आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की उम्मीद है. मौसम विभाग का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ज्यादा ठंड पड़ने वाली है. विभाग के मुताबिक, प्रदेश में उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के चलते ठंड बढ़ रही है.

10:59 PM. 29 Oct 22 10:59 PM. 29 Oct

अगले सप्ताह से दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में शुरू हो जाएंगी सर्दियां

देश के अधिकांश प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज होने के कारण ठंड का अहसास होना शुरू हो गया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले सप्ताह में सर्दियां शुरू हो जाएंगी. सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, 6 से 7 नवंबर के बीच पंजाब, हरियाणा, यूपी, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना में तापमान के गिरने की संभावना है.

10:59 PM. 29 Oct 22 10:59 PM. 29 Oct

उत्तर-पूर्वी मॉनसून ने दस्तक दी, यहां होगी बारिश

आईएमडी ने कहा कि तमिलनाडु में ज्यादातर बारिश उत्तर-पूर्वी मानसून के दौरान होती है, जो अक्टूबर से दिसंबर तक रहता है. आईएमडी के मुताबिक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा आंध्र प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों में उत्तर-पूर्वी मानसून की बारिश शुरू हो गई. विभाग ने दो नवंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में विभिन्न स्तरों की बारिश होने का अनुमान जताया है.

2:32 PM. 29 Oct 22 2:32 PM. 29 Oct

दो नवंबर तक इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार दो नवंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में विभिन्न स्तरों की बारिश होने का अनुमान जताया है. तमिलनाडु में हर साल औसतम 914 मिलीमीटर बारिश होती है, जिसमें से लगभग 48 प्रतिशत बारिश उत्तर-पूर्वी मानसून के दौरान दर्ज की जाती है.

2:32 PM. 29 Oct 22 2:32 PM. 29 Oct

उत्तर-पूर्वी मॉनसून ने दी दस्तक, इन राज्यों में हो सकती है तेज बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि बहुप्रतीक्षित उत्तर-पूर्वी मानसून ने शनिवार को तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में दस्तक दे दी है. तमिलनाडु में ज्यादातर बारिश उत्तर-पूर्वी मानसून के दौरान होती है, जो अक्टूबर से दिसंबर तक रहता है. आईएमडी ने एक विज्ञप्ति में कहा, आज 29 अक्टूबर 2022 को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा आंध्र प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों में उत्तर-पूर्वी मानसून की बारिश शुरू हो गई.

9:03 AM. 29 Oct 22 9:03 AM. 29 Oct

गुजरात के कच्छ में भूकंप का झटका, तीव्रता 3.2 मापी गई

गुजरात के कच्छ में भूकंप के झटके महसूस किये गये. तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 मापी गई है.

9:03 AM. 29 Oct 22 9:03 AM. 29 Oct

तमिलनाडु में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 30 अक्टूबर को तमिलनाडु में बारिश की संभावना है. बारिश के साथ थोड़ी गरजन हो सकती है. जबकि, मध्य आंध्र प्रदेश, यनम, रॉयलसीमा, केरल में भी बारिश की संभावना है.

9:03 AM. 29 Oct 22 9:03 AM. 29 Oct

दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में गिरावट

दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में भारी गिरावट आयी है. नोएडा में एक्यूआई 392 है, आज सुबह बहुत खराब श्रेणी में है.

9:03 AM. 29 Oct 22 9:03 AM. 29 Oct

दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. आईएमडी के अनुसार, हवा की गति कम होने के कारण प्रदूषक आबोहवा में बने हैं. शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत था.

9:03 AM. 29 Oct 22 9:03 AM. 29 Oct

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पूर्वी राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जतायी गयी है.

7:49 AM. 29 Oct 22 7:49 AM. 29 Oct

इस जगहों पर भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 30 अक्टूबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Update Today: देश के कई राज्यों में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ती जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार छठ महापर्व में ठंड और बढ़ सकती है. कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है. दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गयी है. जानें आज कैसा रहने वाला है देश का मौसम.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >