Weather Forecast Updates LIVE: बेमौसम बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, 5 डिग्री तक गिर सकता है पारा

नए साल की दस्तक बारिश के साथ होने वाली है. वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है. जिससे सैलिनियों की मस्ती दोगुनी हो गई है. मैदानी इलाकों में बेमौसम बारिश के साथ घना कोहरा देखने को मिल रहा है.बंगाल की खाड़ी में उठे पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार को झारखंड के कई इलाकों में दिनभर बादल छाये रहे.

Live Updates
2:51 PM. 29 Dec 21 2:51 PM. 29 Dec

दिल्ली का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने कहा कि शहर में पिछले 24 घंटों में मतलब मंगलवार सुबह 8.30 बजे से बुधवार सुबह 8.30 बजे के बीच 4 मिमी बारिश हुई है. बुधवार को भी राजधानी के आसमान में बादल छाए रहेंगे जबकि हल्के से लेकर मध्यम कोहरे की संभावना भी है.

2:51 PM. 29 Dec 21 2:51 PM. 29 Dec

मौसमी सिस्टम से होगी बर्फबारी

आईएमडी ने कहा कि मौसमी प्रणालियों के की वजह से मंगलवार को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम, छिटपुट बारिश औऱ बर्फबारी देखी गई है. बुधवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा.

2:51 PM. 29 Dec 21 2:51 PM. 29 Dec

पहाड़ों पर बर्फबारी 

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी के हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी जारी है.

2:51 PM. 29 Dec 21 2:51 PM. 29 Dec

झारखंड में आज भी होगी बारिश

बंगाल की खाड़ी में उठे पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार को झारखंड के कई इलाकों में दिनभर बादल छाये रहे. वहीं रांची, धनबाद, गढ़वा, लातेहार समेत कई जिलों में बारिश भी हुई. राजधानी में बारिश के कारण कई मोहल्लों में बिजली गुल रही. मौसम विभाग के अनुसार, 29 दिसंबर को भी आसमान में काले बादल छाये रहेंगे, जबकि कई इलाकों में हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. बुधवार और गुरुवार की सुबह घना कोहरा छाये रहने की संभावना है.

2:51 PM. 29 Dec 21 2:51 PM. 29 Dec

इन वजहों से हो रही बेमौसम बारिश

भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उतरी पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है. वहीं, दूसरा चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और पड़ोसी क्षेत्र में बना हुआ है. एक ट्रफ रेखा उत्तरी तेलंगाना की तरफ बढ़ रही है. जबकि एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर भी बना हुआ है.

2:51 PM. 29 Dec 21 2:51 PM. 29 Dec

5 डिग्री तक गिर सकता है पारा

बेमौसम बारिश किसानों के लिए चिंता का विषय बन गयी है, जो अपनी खड़ी फसल को नुकसान होने से चिंतित हैं. मौसम विभाग ने कहा कि कच्छ, राजकोट और पोरबंदर जिलों में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा. आईएमडी (IMD) के पूर्वानुमान (Weather Forecast 29 December) में कहा गया है कि राज्य में बुधवार से न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है.

2:51 PM. 29 Dec 21 2:51 PM. 29 Dec

बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग का अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को जारी अपने अलर्ट में कहा कि उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में बुधवार से न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है.

2:51 PM. 29 Dec 21 2:51 PM. 29 Dec

पंजाब सहित इन राज्यों में शीतलहर

नए साल में पंजाब, हरियाणा समेत कुछ राज्यों में शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार एक और दो जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर चलेगी.

8:00 AM. 29 Dec 21 8:00 AM. 29 Dec

बारिश से बढ़ेगी ठंड

बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के अलावा सिक्किम में अगले 24 घंटे के दौरान वर्षा हो सकती है. जम्मू-कश्मीर और हिमालयी क्षेत्र में कुछ जगहों पर बर्फबारी होगी. मौसम विभाग ने कहा है कि इन राज्यों में हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. इसके बाद उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

8:00 AM. 29 Dec 21 8:00 AM. 29 Dec

नए साल की दस्तक बारिश के साथ होने वाली है. वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है. जिससे सैलिनियों की मस्ती दोगुनी हो गई है. मैदानी इलाकों में बेमौसम बारिश के साथ घना कोहरा देखने को मिल रहा है.बंगाल की खाड़ी में उठे पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार को झारखंड के कई इलाकों में दिनभर बादल छाये रहे.

मुख्य बातें

नए साल की दस्तक बारिश के साथ होने वाली है. वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है. जिससे सैलिनियों की मस्ती दोगुनी हो गई है. मैदानी इलाकों में बेमौसम बारिश के साथ घना कोहरा देखने को मिल रहा है.बंगाल की खाड़ी में उठे पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार को झारखंड के कई इलाकों में दिनभर बादल छाये रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >