Weather Forecast Updates: इन राज्‍यों में बारिश, ठंड करेगा और परेशान, जानिए आपके इलाके का मौसम

Weather Forecast LIVE Today : राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बारिश के आसार बने हुए हैं. जहां कश्मीर में बर्फबारी हुई है, तो वहीं झारखंड-बिहार-राजस्थान सहित कई राज्‍यों में बारिश का पूर्वानुमान जाहिर किया गया है. मौसम का हर अपडेट यहां जानें

Live Updates
2:16 PM. 28 Dec 21 2:16 PM. 28 Dec

आईएमडी के अनुसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मंगलवार को दिल्‍ली के सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हवा में आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत दर्ज किया गया.

2:16 PM. 28 Dec 21 2:16 PM. 28 Dec

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही.

2:16 PM. 28 Dec 21 2:16 PM. 28 Dec

देश के कुछ राज्यों में बादल छाए

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिसंबर के आखिर में देश के कुछ राज्यों में बादल छाए दिख रहे हैं. अगले 4 दिनों में रात और सुबह में पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा नजर आएगा.

2:16 PM. 28 Dec 21 2:16 PM. 28 Dec

पश्चिमी विक्षोभ का असर

झारखंड में 31 दिसंबर से न्यूनतम तापमान गिर सकता है और अधिकतम तापमान गिरा रहेगा. राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है. न्यूनतम तापमान चढ़ रहा है और अधिकतम तापमान में गिरावट हो रही है. यह स्थिति 30 दिसंबर तक रहेगी. नये साल में मौसम अच्छा रहेगा.

2:16 PM. 28 Dec 21 2:16 PM. 28 Dec

झारखंड का मौसम

मौसम केंद्र ने पश्चिमी और मध्य जिलों के लिए चेतावनी जारी की है कि 28 दिसंबर को कहीं-कहीं बारिश संग ओलावृष्टि हो सकती है. वहीं 29 दिसंबर को भी राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

2:16 PM. 28 Dec 21 2:16 PM. 28 Dec

राजस्थान में कोहरे, बारिश का दौर जारी

पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते राजस्थान के अनेक इलाकों में बारिश व कोहरे का दौर जारी है जिससे जनजीवन पर प्रभाव पड़ा है. मौसम विभाग की मानें तो, बीते चौबीस घंटे में राज्य के अनेक इलाकों में बारिश हुई है.

2:16 PM. 28 Dec 21 2:16 PM. 28 Dec

बिहार में नये साल का मौसम कैसा रहेगा

बिहार में 31 दिसंबर और 1 जनवरी 2022 को पश्चिमी विक्षोभों की वजह से बारिश की संभावना नजर आ रही है.

2:16 PM. 28 Dec 21 2:16 PM. 28 Dec

28 दिसंबर को बारिश होने का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार में 28 दिसंबर को बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. इसके साथ ही शीतलहर चलने की भी संभावना भी जतायी गयी है.

2:16 PM. 28 Dec 21 2:16 PM. 28 Dec

दिल्ली सरकार के प्राथमिक विद्यालयों में 1 से 15 जनवरी तक रहेगी सर्दियों की छुट्टी

शिक्षा निदेशालय ने बताया कि दिल्ली सरकार के प्राथमिक विद्यालयों में 1 से 15 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टी रहेगी और इस दौरान कोई ऑनलाइन या ऑफलाइन कक्षाएं या अन्य गतिविधियों का संचालन नहीं होगा.

2:16 PM. 28 Dec 21 2:16 PM. 28 Dec

3-4 दिन घना कोहरा

उत्तर भारत में अगले 3-4 दिन घना कोहरा भी देखने को मिलेगा.

2:16 PM. 28 Dec 21 2:16 PM. 28 Dec

शीतलहर के प्रकोप से तापमान में गिरावट

31 दिसंबर तक पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में एक बार फिर शीतलहर के प्रकोप से तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ने की संभावना मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त की है.

2:16 PM. 28 Dec 21 2:16 PM. 28 Dec

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में 29 दिसंबर यानी बुधवार को बादलों के पहरे के साथ न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच सकता है.

2:16 PM. 28 Dec 21 2:16 PM. 28 Dec

दिल्‍ली में बारिश

मौसम पूर्वानुमान की मानें तो, दिल्ली-एनसीआर में 28 दिसंबर को भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.

2:16 PM. 28 Dec 21 2:16 PM. 28 Dec

बिहार का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार में 28 दिसंबर को बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. इसके साथ ही शीतलहर चलने की भी संभावना भी जतायी गयी है.

7:34 AM. 28 Dec 21 7:34 AM. 28 Dec

झारखंड में आज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना

मौसम केंद्र ने पश्चिमी और मध्य जिलों के लिए चेतावनी जारी की है कि 28 दिसंबर को कहीं-कहीं बारिश संग ओलावृष्टि हो सकती है. वहीं 29 दिसंबर को भी राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. वैसे नये साल की शुरुआत सुहाने मौसम से होगी और 30 तक कोई बदलाव नहीं है. 31 दिसंबर से न्यूनतम तापमान गिर सकता है और अधिकतम तापमान गिरा रहेगा.

झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है. न्यूनतम तापमान चढ़ रहा है और अधिकतम तापमान में गिरावट हो रही है. यह स्थिति 30 दिसंबर तक रहेगी. नये साल में मौसम अच्छा रहेगा.

7:34 AM. 28 Dec 21 7:34 AM. 28 Dec

राजस्थान के कई इलाकों में बारिश

राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित राज्य के कई इलाकों में बीते 24 घंटे में बारिश दर्ज की गई तथा कोहरे एवं सर्द हवाओं से जनजीवन प्रभावित हुआ. मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में जयपुर, अजमेर, अलवर, सीकर और नागौर सहित अनेक जिलों में बारिश हुई.

7:34 AM. 28 Dec 21 7:34 AM. 28 Dec

यहां रहेगा घना कोहरा

भारत मौसम विभाग (IMD) की मानें तो अगले 4 दिनों में रात और सुबह में पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा नजर आएगा. वहीं अगले 2 दिनों में यूपी, सौराष्ट्र और कच्छ में घना कोहरा रहने के आसार विभाग ने व्‍यक्‍त किये हैं.

बिहार में मौसम ने ली करवट, समय से पहले आयेगा शीतलहर, बारिश का अलर्ट

7:34 AM. 28 Dec 21 7:34 AM. 28 Dec

यहां ओलावृष्टि की आशंका

मंगलवार को यानी आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और ओलावृष्टि की आशंका मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त की है.

7:34 AM. 28 Dec 21 7:34 AM. 28 Dec

दिल्‍ली का मौसम

मंगलवार को राजधानी दिल्‍ली में सामान्य तौर पर आसमान पर बादल छाए रहने और बहुत हल्की बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना जताई गई है.

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE Today : राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बारिश के आसार बने हुए हैं. जहां कश्मीर में बर्फबारी हुई है, तो वहीं झारखंड-बिहार-राजस्थान सहित कई राज्‍यों में बारिश का पूर्वानुमान जाहिर किया गया है. मौसम का हर अपडेट यहां जानें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >