Weather Forecast Update: दुर्गा पूजा में होगी बारिश, जानें बिहार-झारखंड सहित अन्‍य राज्यों का मौसम

Weather Forecast Update Today: राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में धूप खिला हुआ नजर आ रहा है. झारखंड और बिहार के भी कुछ जिलों में बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की गयी है. दुर्गापूजा के दौरान झारखंड में बारिश की संभावना जतायी गयी है. यूपी की राजधानी लखनऊ समेत कई इलाकों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. जानें अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

Live Updates
9:57 PM. 27 Sept 22 9:57 PM. 27 Sept

दुर्गा पूजा में खलल डाल सकता है बारिश

कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्सों में दुर्गा पूजा के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने मंगलवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी के उत्तरी-पश्चिमी हिस्से में एक अक्टूबर को चक्रवातीय परिसंचरण बनने का अनुमान है. मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के निदेशक जी. के. दास ने कहा उत्सव के चारों दिन बारिश होने की संभावना है और दो अक्टूबर को मूसलाधार बारिश का अनुमान है. (भाषा)

9:57 PM. 27 Sept 22 9:57 PM. 27 Sept

झारखंड में बारिश

झारखंड में अभी भी मॉनसून सक्रिय है. इसके अगले एक सप्ताह तक सक्रिय रहने का पूर्वानुमान है. इस कारण राजधानी सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि राजधानी रांची समेत कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है.

9:57 PM. 27 Sept 22 9:57 PM. 27 Sept

अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान

मौसम कार्यालय ने दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है.

2:51 PM. 27 Sept 22 2:51 PM. 27 Sept

दिल्ली में धूप खिली, न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह धूप खिली और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

9:57 PM. 27 Sept 22 9:57 PM. 27 Sept

बिहार में ठनके की चपेट में आने से सात की मौत

बिहार में फिलहाल मानसून सक्रिय है. मौसम बदलने के बाद ठनके की चपेट में आने से बेगूसराय-खगड़िया में दो-दो, जमुई व बांका में एक-एक की मौत हो गयी. इधर, पश्चिम चंपारण के सिकटा में चार किशोर समेत पांच झुलस गये, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है. बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मेहदौली गांव स्थित लीची गाछी में युवक की मौत हो गयी और चार-चार युवक व एक बच्ची झुलस गये.

Bihar Weather: ठनके की चपेट में आने से दो भाइयों समेत सात लोगों की मौत, बेतिया में 5 और बेगूसराय नौ झुलसे

8:42 AM. 27 Sept 22 8:42 AM. 27 Sept

कई जगह बारिश, दो तक मॉनसून सक्रिय

झारखंड में अभी भी मॉनसून सक्रिय है. इसके अगले एक सप्ताह तक सक्रिय रहने का पूर्वानुमान है. इस कारण राजधानी सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो रही है. राजधानी सहित कई इलाकों में सोमवार को भी भारी बारिश हुई. मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, दो अक्तूबर तक राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश खलारी में हुई. वहां करीब 54 मिमी बारिश हुई. रामगढ़ में 49, चंदनकियारी में 25, लातेहार में 22, गिरिडीह में 20 और तिलैया में 15 मिमी के आसपास बारिश हुई.

9:57 PM. 27 Sept 22 9:57 PM. 27 Sept

दुर्गापूजा में होती रहेगी बारिश

दुर्गापूजा के दौरान झारखंड में बारिश का पूर्वानुमान है. मौसम केंद्र के अनुसार 30 सितंबर तक राजधानी सहित कई जिलों में बारिश की संभावना है. इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. आकाश में बादल छाये रह सकते हैं. अधिकतम तापमान 29 तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेसि के बीच हो सकता है. सोमवार को भी राजधानी के कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई.

7:18 AM. 27 Sept 22 7:18 AM. 27 Sept

लखनऊ समेत कई इलाकों में बारिश के आसार

भारत में मानसून लौट रहा है, लेकिन लौटता हुआ मानसून उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए मुसीबत बना हुआ है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अभी कम से कम एक सप्ताह तक राजधानी लखनऊ समेत पूर्वी यूपी के कई इलाकों में बारिश के आसार बन रहे हैं. अगले दो दिन हल्की से मध्यमय बारिश के साथ बादलों की आवाजाही लगी रहेगी.आईएमडी ने पूर्वी यूपी के कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है.

2:51 PM. 27 Sept 22 2:51 PM. 27 Sept

दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह मौसम सुहावना रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में तीन दिन लगातार बारिश होने के बाद रविवार को बारिश नहीं होने से लोगों को राहत मिली. मंगलवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान के 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

भाषा इनपुट के साथ

मुख्य बातें

Weather Forecast Update Today: राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में धूप खिला हुआ नजर आ रहा है. झारखंड और बिहार के भी कुछ जिलों में बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की गयी है. दुर्गापूजा के दौरान झारखंड में बारिश की संभावना जतायी गयी है. यूपी की राजधानी लखनऊ समेत कई इलाकों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. जानें अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >