Weather Forecast Update: झारखंड-बिहार में बारिश, दिल्ली में गर्मी से राहत, जानें आज के मौसम का हाल

Weather Forecast Today Updates: मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिन तक दिल्ली के तापमान में मामूली वृद्धि होने का अनुमान व्यक्त किया है. झारखंड की राजधानी रांची में सुबह हल्‍की बारिश दर्ज की गयी. यूपी-बिहार में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. जानें आज के मौसम का हाल

Live Updates
9:08 PM. 27 May 22 9:08 PM. 27 May

दिल्ली समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना

राजधानी दिल्ली समेत आसपास के राज्यों में मौसम ने करवट बदली है. मौसम विभाग (आईएमजडी) के मुताबिक अगले 1 घंटों के दौरान गाजियाबाद और शामली, कांधला, बागपत, खेकड़ा (यूपी) के अलग-अलग स्थानों के आसपास और आसपास के क्षेत्रों में 30-40 किमी / घंटा की गति के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलेंगी. वहीं, आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि और वर्षा होने की संभावना है.

9:08 PM. 27 May 22 9:08 PM. 27 May

2-3 दिनों में मानसून देगा दस्तक

दक्षिण पश्चिम मानसून दक्षिण अरब सागर और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है. पिछले 24 घंटों में, केरल तट और दक्षिण-पूर्व अरब सागर में बादलों की उपस्थिति बढ़ी है. मौसम विभाग के अधिकारी आरके जेनामणि ने जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. केरल में मानसून के 2-3 दिनों में शुरू होने की संभावना है.

2:27 PM. 27 May 22 2:27 PM. 27 May

कुछ देर में झारखंड में होगी बारिश

झारखंड के चतरा, गिरिडीह और गुमला जिले के कुछ इलाकों में अगले एक से तीन घंटे के दौरान हल्की से मध्‍यम बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त की है. कुछ इलाकों में तेज हवा भी चलने के आसार हैं.

2:27 PM. 27 May 22 2:27 PM. 27 May

बिहार के कई इलाकों में बारिश की संभावना

बिहार के कई इलाकों में अगले 4 दिनों तक बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त की है. इसके अलावा, केरल के कई इलाकों में भी कुछ दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है.

2:27 PM. 27 May 22 2:27 PM. 27 May

दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सापेक्षिक आर्द्रता 66 प्रतिशत दर्ज की गई.

2:27 PM. 27 May 22 2:27 PM. 27 May

हिंद महासागर में सूनामी की चेतावनी

दक्षिण पूर्व एशियाई देश ईस्ट तिमोर के तट पर 6.1 तीव्रता का भूकंप (EARTHQUAKE) आया है. इसके बाद हिंद महासागर में सूनामी आने की चेतावनी जारी की गई है.

2:27 PM. 27 May 22 2:27 PM. 27 May

राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने दिन में गरज के साथ छीटें पड़ने और आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है.

2:27 PM. 27 May 22 2:27 PM. 27 May

बिहार में कब पहुंचेगा मॉनसून

बिहार में प्री-मॉनसून के दौरान बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने से यह संकेत मिल रहा है कि प्रदेश में इस बार मॉनसून समय से आ सकता है. वैसे तो अभी मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से मानसून को समय पर आने को लेकर अभी कोई सूचना जारी नहीं की गई है.

8:58 AM. 27 May 22 8:58 AM. 27 May

दक्षिण पश्चिम मॉनसून के बारे में ताजा अपडेट

मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गयी है कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून छह दिन रुकने के बाद श्रीलंका पहुंच चुका है और अब केरल की तरफ आगे बढ़ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिण अरब सागर के कुछ हिस्से में दक्षिण पश्चिमी मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं. अगले 48 घंटे में मॉलदीव, लक्षद्वीप के आसपास के हिस्सों में इसके पहुंचने के आसार हैं. खबरों के अनुसार, केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई है और मौसम कार्यालय ने अगले दो दिन में केरल में और लक्षद्वीप में व्यापक पैमाने पर बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है.

7:28 AM. 27 May 22 7:28 AM. 27 May

उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 27 मई से 31 मई तक उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है. इसका सबसे ज्यादा असर पश्चिमी यूपी के जिलों में नजर आ सकता है. प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को बारिश का अनुमान विभाग की ओर से लगाया गया है. इस वजह से अभी कुछ दिन और मौसम नरम रह सकता है और लू चलने की कोई संभावना नहीं है.

7:23 AM. 27 May 22 7:23 AM. 27 May

बिहार का मौसम

मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है की बिहार की राजधानी पटना और नालंदा जिले के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश की संभावना है. इसके साथ साथ गरज और वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, अलवर, जहानाबाद और गया के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

7:28 AM. 27 May 22 7:28 AM. 27 May

झारखंड में 28-29 को चलेगी तेज हवा, होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 28 व 29 मई को झारखंड के कई हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने व बारिश होने की संभावना व्यक्त की गयी है. 27 मई को आकाश में बादल छाया रहेगा. कहीं -कहीं ठनका भी गिर सकता है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में अगले 48 घंटे में एक बार फिर निम्न दवाब का क्षेत्र बनने की संभावना है. इससे संताल परगना, रांची सहित पश्चिम बंगाल से सटे इलाके में बारिश हो सकती है. गुरुवार को गोड्डा में सबसे अधिक 34.8 मिमी बारिश हुई. श्री आनंद के अनुसार, झारखंड में इस बार समय से पहले माॅनसून आने की संभावना है.

7:23 AM. 27 May 22 7:23 AM. 27 May

राजस्थान में अधिकतम तापमान में वृद्धि जारी

राजस्थान के अधिकतर स्थानों पर बुधवार के मुकाबले में गुरुवार को अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को सर्वाधिक अधिकतम तामपान बीकानेर में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

7:28 AM. 27 May 22 7:28 AM. 27 May

दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली के अधिकतम तापमान में गुरुवार को कुछ डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई लेकिन इससे कोई परेशानी नहीं हुई. मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों में तापमान में मामूली वृद्धि होने का अनुमान लगाया है, इस दौरान तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, लेकिन अगले एक सप्ताह तक लू चलने का कोई पूर्वानुमान नहीं है.

7:28 AM. 27 May 22 7:28 AM. 27 May

मॉनसून श्रीलंका से केरल की तरफ आगे बढ़ा

दक्षिण पश्चिम मॉनसून छह दिन रुकने के बाद श्रीलंका पहुंच चुका है और अब केरल की तरफ आगे बढ़ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिण अरब सागर के कुछ हिस्से में दक्षिण पश्चिमी मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं. अगले 48 घंटे में मॉलदीव, लक्षद्वीप के आसपास के हिस्सों में इसके पहुंचने के आसार हैं. खबरों के अनुसार, केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई है और मौसम कार्यालय ने अगले दो दिन में केरल में और लक्षद्वीप में व्यापक पैमाने पर बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Updates: मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिन तक दिल्ली के तापमान में मामूली वृद्धि होने का अनुमान व्यक्त किया है. झारखंड की राजधानी रांची में सुबह हल्‍की बारिश दर्ज की गयी. यूपी-बिहार में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. जानें आज के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >