Gurugram: People sit around a bonfire to warm themselves on a winter morning, in Gurugram, Friday, Dec. 10, 2021. (PTI Photo)(PTI12_10_2021_000106B)
Copied link
Weather Forecast LIVE Today : राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में रविवार शाम हल्की बारिश हुई जिससे ठंड में इजाफा हुआ है. जहां कश्मीर में बर्फबारी हुई है, तो वहीं झारखंड-बिहार-राजस्थान-दिल्ली में बारिश का पूर्वानुमान जाहिर किया गया है. मौसम का हर अपडेट यहां जानें
7:59 PM. 27 Dec 217:59 PM. 27 Dec
रविवार की रात न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर में रविवार की रात न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस और काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में तापमान शून्य से नीचे 2.3 डिग्री सेल्सियस और उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
7:03 PM. 27 Dec 217:03 PM. 27 Dec
कश्मीर में बर्फबारी के बाद भीषण ठंड से थोड़ी राहत
कश्मीर के कुछ हिस्सों में बर्फबारी और ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश के कारण सोमवार को भीषण शीत लहर से लोगों को राहत मिली. श्रीनगर में रविवार की रात न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस और काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा.
7:03 PM. 27 Dec 217:03 PM. 27 Dec
हवा में नमी का स्तर 90 प्रतिशत
मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 90 प्रतिशत दर्ज किया गया. सोमवार को सामान्य तौर पर आसमान पर बादल छाए रहने और बहुत हल्की बारिश का अनुमान विभाग ने व्यक्त किया है.
7:03 PM. 27 Dec 217:03 PM. 27 Dec
एक्यूआई सोमवार सुबह 373 दर्ज किया गया
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में रविवार की शाम वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘गंभीर’ श्रेणी में 459 पर दर्ज किया गया था. एक्यूआई सोमवार सुबह 373 दर्ज किया गया.
7:03 PM. 27 Dec 217:03 PM. 27 Dec
वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में
दिल्ली में सोमवार को वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
7:03 PM. 27 Dec 217:03 PM. 27 Dec
बिहार में बारिश का अलर्ट
बिहार के अधिकतर जिलों में 27 से 30 दिसंबर के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने इस दौरान शीतलहर का भी पूर्वानुमान जताया है.
7:03 PM. 27 Dec 217:03 PM. 27 Dec
पहाड़ों में ताज़ा हिमपात
जम्मू-कश्मीर के डोडा के पहाड़ों में ताज़ा हिमपात जारी है.
7:03 PM. 27 Dec 217:03 PM. 27 Dec
उत्तर भारत में लोगों को करना पड़ रहा है कोहरे का सामना
उत्तर भारत में लोगों को भारी ठंड और कोहरे का सामना करना पड़ रहा है. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के एक व्यक्ति ने बताया कि ठंड बहुत ज़्यादा है. गाड़ी चलाने में भी दिक़्क़त हो रही है; कोहरा इतना ज़्यादा है कि गाड़ी चलाते वक़्त पास की जगह भी साफ़ नहीं दिख रही है.
7:03 PM. 27 Dec 217:03 PM. 27 Dec
यूपी में आज तेज हवाएं चलने का अनुमान
उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई शहरों में आज बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने इसको लेकर पूर्वानुमान भी लगाया है. यूपी में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है. सूबे के कई इलाकों में आज तेज हवाएं चलने का अनुमान है.
7:03 PM. 27 Dec 217:03 PM. 27 Dec
बिहार में पश्चिमी विक्षोभ दस्तक
बिहार में पश्चिमी विक्षोभ ने दस्तक दे दिया है. सोमवार को बिहार में आसमान में बादल छाये रहने के आसार है. दक्षिणी- पूर्व हवा में तेजी आयी है. दक्षिण पश्चमी बिहार में एक चक्रवाती दबाव बना हुआ है.
7:03 PM. 27 Dec 217:03 PM. 27 Dec
यहां बर्फबारी जारी
उत्तराखंड के बद्रीनाथ मंदिर समेत चमोली जिले के औली में बर्फबारी जारी है. यहां चारो ओर बर्फ ही बर्फ नजर आ रहा है. सैलानी बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं.
7:03 PM. 27 Dec 217:03 PM. 27 Dec
यहां होगी बारिश
यूपी और हरियाणा के कई हिस्सों में अगले कुछ घंटों के दौरान बारिश की आशंका मौसम विभाग ने व्यक्त की है.
1:01 PM. 27 Dec 211:01 PM. 27 Dec
दिल्ली में हल्की बारिश
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में सोमवार को भी हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है. आईएमडी के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का न्यूनतम पारा 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है. वहीं, अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
1:01 PM. 27 Dec 211:01 PM. 27 Dec
कश्मीर में बर्फबारी
कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर बीती रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक केंद्र शासित प्रदेश में हल्की से मध्यम बर्फबारी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है.
1:01 PM. 27 Dec 211:01 PM. 27 Dec
यूपी का मौसम
नये साल से पहले उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहरी पड़ सकती है. जब तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाता है, तो शीतलहरी पड़ती है. वहीं शीतलहरी से निपटने के लिए सरकार की और से भी तैयारी शुरू कर दी गई है.
1:01 PM. 27 Dec 211:01 PM. 27 Dec
बिहार का मौसम
मौसम वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि इस साल दिसंबर माह के आखिरी सप्ताह में बिहार में रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस है. इसकी वजह कोई सिस्टम डेवलप नहीं होना है. इस बार अभी तक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव नहीं दिखा है. हालांकि 27 से 29 दिसंबर के बीच पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिख सकता है. इससे बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है.
1:01 PM. 27 Dec 211:01 PM. 27 Dec
झारखंड का वेदर
झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार (28 दिसंबर) से दिखेगा. 30 दिसंबर तक इसका असर रह सकता है. इस दौरान बारिश की संभावना जतायी जा रही है. राज्य के उत्तर-पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य भाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. 29 दिसंबर को राज्य के उत्तर तथा मध्य भाग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. 30 दिसंबर को राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. 31 दिसंबर के बाद मौसम में बदलाव हो सकता है. सुबह में कोहरा रहेगा और बाद में आकाश साफ हो जायेगा. बारिश और बादल के दौरान न्यूनतम तापमान चढ़ा रहेगा तथा अधिकतम तापमान गिरेगा.
Posted By : Amitabh Kumar
मुख्य बातें
Weather Forecast LIVE Today : राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में रविवार शाम हल्की बारिश हुई जिससे ठंड में इजाफा हुआ है. जहां कश्मीर में बर्फबारी हुई है, तो वहीं झारखंड-बिहार-राजस्थान-दिल्ली में बारिश का पूर्वानुमान जाहिर किया गया है. मौसम का हर अपडेट यहां जानें