Bastar: A tribal woman sitting on a footpath sells flowers meant for the ‘Janmashtami’ festival celebrations, amid monsoon rain, at Jagdalpur in Bastar district, Friday, Aug. 19, 2022. (PTI Photo)(PTI08_19_2022_000082A)
Copied link
Weather Forecast LIVE Update Today: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सितंबर के पहले सप्ताह में वापसी के चरण में प्रवेश करने की संभावना है, जो सामान्य तिथि से लगभग एक पखवाड़ा पहले होगा. झारखंड के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. ओडिशा में दो दिन तक भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
4:27 AM. 28 Aug 224:27 AM. 28 Aug
दिल्ली में शनिवार को आसमान में छाये रहे बादल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को आसमान में बादल छाये रहे और अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है. आईएमडी ने यह जानकारी दी. विभाग ने बताया कि आज न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा, जो इस मौसम में पहली बार यह सामान्य रहा.
4:27 AM. 28 Aug 224:27 AM. 28 Aug
29 अगस्त को दिल्ली में बारिश होने के आसार
दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी ने दिन में शहर में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है. वहीं, निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर ने बताया कि 29 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी में बारिश होने के आसार हैं.
4:27 AM. 28 Aug 224:27 AM. 28 Aug
यूपी-उत्तारखंड और ओडिशा समेत इन राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और ओडिशा समेत कई राज्यों में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है. इस बीच, आईएमडी ने उत्तराखंड के कई हिस्सों में येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही ओडिशा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है.
4:27 AM. 28 Aug 224:27 AM. 28 Aug
बांग्लादेश ने भारत से मांगा गंगा-ब्रह्मपुत्र व अन्य नदियों पर बाढ़ से संबंधित डाटा
बांग्लादेश ने गंगा, ब्रह्मपुत्र, बराक और अन्य नदियों पर ऊपरी हिस्सों (अपस्ट्रीम स्टेशन) से देश में बाढ़ के सटीक पूर्वानुमान के लिए आंकड़े मांगे हैं, लेकिन भारत का कहना है कि पर्याप्त आंकड़े ढाका को दिए जा रहे हैं. सूत्रों ने यह जानकारी दी.
7:43 PM. 27 Aug 227:43 PM. 27 Aug
बिहार में होगी बारिश
आइएमडी पटना के मुताबिक हिमालय के तलहटी वाले इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. विशेष रूप से पश्चिमी-पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में भारी से भारी बारिश के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
7:43 PM. 27 Aug 227:43 PM. 27 Aug
29 अगस्त को दिल्ली में होगी बारिश
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ‘स्काईमेट वेदर’ ने बताया कि 29 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी में बारिश होने के आसार हैं. स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा कि 28 अगस्त को नोएडा में ट्विन टावर को ढहाए जाने के समय उत्तर-पश्चिम से हवाएं चलेंगी. यह दिल्ली के लिए एक खतरा होगा.
5:14 PM. 27 Aug 225:14 PM. 27 Aug
दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस
आईएमडी ने कहा कि दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. वहीं, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 73 प्रतिशत दर्ज की गयी.
5:14 PM. 27 Aug 225:14 PM. 27 Aug
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में शहर में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है.
5:14 PM. 27 Aug 225:14 PM. 27 Aug
यूपी में हल्की बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे हल्की बारिश के आसार बताए जा रहे हैं. धान की रोपाई के बाद अब फसल को लगातार पानी की जरूरत है, लेकिन कई इलाकों में अभी तक अच्छी बारिश न होने के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है.
5:14 PM. 27 Aug 225:14 PM. 27 Aug
उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में 40 फीसदी ही बारिश दर्ज की गयी
उत्तर प्रदेश में मानसून के आगमन से अब तक की स्थिति की बात करें तो प्रदेश के अधिकतर जिलों में 40 फीसदी ही बारिश दर्ज की गई है. राज्य में जुलाई तक निर्धारित बारिश के लक्ष्य से कम बारिश के कारण किसानों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
1:28 PM. 27 Aug 221:28 PM. 27 Aug
अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 26 डिग्री सेल्सियस
आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. शुक्रवार को आर्द्रता 87 से 58 फीसदी के बीच रही.
12:36 PM. 27 Aug 2212:36 PM. 27 Aug
बिहार में बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा बिहार के कुछ जिलों में 27-28 अगस्त को मध्यम से तेज वर्षापात, वज्रपात एवं मेघगर्जन को लेकर अलर्ट जारी किया है, इसमें पश्चिम चम्पारण जिला भी शामिल है. इसके मद्देनजर डीएम कुंदन कुमार ने इसके प्रभाव से निपटने के लिए प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा कोषांग, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ को अलर्ट मोड में रहकर एहतियातन सभी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
12:36 PM. 27 Aug 2212:36 PM. 27 Aug
गर्म और उमस भरा रहा दिल्ली का मौसम
दिल्ली में शुक्रवार को मौसम गर्म और उमस भरा रहा वहीं अधिकतम आर्द्रता 87 प्रतिशत दर्ज की गयी. राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है. मौसम विभाग ने शनिवार के लिए अपने पूर्वानुमान में बताया है कि तेज हवाएं चलने के साथ ही आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है.
12:36 PM. 27 Aug 2212:36 PM. 27 Aug
ओडिशा में दो दिन तक भारी बारिश के आसार
ओडिशा में महानदी और सुवर्णरेखा नदी घाटियों में आयी बाढ़ की मार के बाद मौसम विभाग ने राज्य में शुक्रवार रात और शनिवार को भारी बारिश के आसार जताए हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक बुलेटिन में कहा कि ओडिशा में दो दिन की अवधि के दौरान भारी बारिश की आशंका है.
मुख्य बातें
Weather Forecast LIVE Update Today: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सितंबर के पहले सप्ताह में वापसी के चरण में प्रवेश करने की संभावना है, जो सामान्य तिथि से लगभग एक पखवाड़ा पहले होगा. झारखंड के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. ओडिशा में दो दिन तक भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल