Weather Forecast: दिल्ली के कई हिस्सों में अगले दो-तीन दिनों तक भारी बारिश होने के आसार

Weather Forecast Update Today: झारखंड में जारी रहेगी बारिश. दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है. राजस्थान के कई इलाकों से मानसून की वापसी शुरू हो गई है. वहीं, मौसम विभाग ने कम दबाव क्षेत्र के चलते ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी दी है. जानें अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

Live Updates
11:15 PM. 21 Sept 22 11:15 PM. 21 Sept

दिल्ली के कई हिस्सों में अगले दो-तीन दिनों तक भारी बारिश होने के आसार

दिल्ली के कई हिस्सों में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से मानसून की वापसी से पहले अगले दो-तीन दिनों में और अधिक बारिश होने का अनुमान जताया है. दिल्ली के पश्चिम, मध्य, उत्तर, उत्तर-पश्चिम, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. राष्ट्रीय राजधानी में दिन के समय और अधिक बारिश होने के आसार हैं. दिल्ली में अगले कुछ दिनों में बारिश होने से वर्षा की कमी छ हद तक दूर होने की उम्मीद है. राजधानी में अकेले सितंबर माह में ही औसत से 49 प्रतिशत कम बारिश हुई है. बारिश के परिणामस्वरूप वायु गुणवत्ता भी ठीक रहने की उम्मीद है और साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी.

11:15 PM. 21 Sept 22 11:15 PM. 21 Sept

ओडिशा के सात जिलों में अगले 24 घंटे में गरज और ठनके के साथ भारी बारिश की संभावना

भुवनेश्वर : आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने कहा कि अगले 24 घंटों में सुंदरगढ़, झारसुगुडा, कटक, खोरधा, पुरी और संबलपुर सहित 7 जिलों में कुछ जिलों में गरज और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की संभावना है. इसके बाद बारिश कम होने की उम्मीद है.

3:22 PM. 21 Sept 22 3:22 PM. 21 Sept

राजस्‍थान में फिर लौटेगा बारिश का दौर

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव वाले क्षेत्र के चलते एक बार फिर राजस्‍थान में जोरदार बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कहा कि कम दबाव वाले क्षेत्र के चलते प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो सकता है. विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले तीन दिनों में कई जगहों पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है. इस कारण राजस्थान के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर के अधिकतर इलाकों में बारिश हो सकती है.

3:22 PM. 21 Sept 22 3:22 PM. 21 Sept

ओडिशा में लगातार बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है जिसके कारण उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों पर सक्रिय है, जिसमें संबंधित चक्रवाती परिसंचरण 5.8 किलोमीटर तक फैला हुआ है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से मानसून सक्रिय हो गया है, जिसके परिणामस्वरूप पूरे ओडिशा में 6.9 मिमी के सामान्य बारिश के मुकाबले 22.7 मिमी की औसत वर्षा हो रही है.(भाषा)

3:22 PM. 21 Sept 22 3:22 PM. 21 Sept

विदाई से पहले दिल्ली में बरसेंगे बदरा

दिल्ली में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश होने और अगले दो-तीन दिन में मानसून के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से जाने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. आईएमडी के अनुसार, अगले कुछ दिनों में होने वाली बारिश से, शहर में भारी बारिश की कमी कुछ हद तक दूर हो सकती है और वायु गुणवत्ता सही रखने व तापमान को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है. (भाषा)

3:22 PM. 21 Sept 22 3:22 PM. 21 Sept

यूपी में बारिश

उत्तर प्रदेश में बीते दिनों जोरदार बारिश के बाद अब भी मॉनसून की सक्रियता बरकरार है. प्रदेश के कुछ इलाकों में आने वाले समय में बारिश हो सकती है.

3:22 PM. 21 Sept 22 3:22 PM. 21 Sept

रांची में बारिश 

झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में बारिश जारी है. आज बुधवार को सुबह से ही रांची में तेज बारिश हो रही है. झारखंड के पश्चिमी (पलामू प्रमंडल) तथा मध्य भाग (राजधानी और आसपास) में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

7:32 AM. 21 Sept 22 7:32 AM. 21 Sept

मानसून की विदाई

देश में मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है. राजस्‍थान के कई भागों से मंगलवार को ही दक्षिण पश्चिम मानसून विदा होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Update Today: झारखंड में जारी रहेगी बारिश. दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है. राजस्थान के कई इलाकों से मानसून की वापसी शुरू हो गई है. वहीं, मौसम विभाग ने कम दबाव क्षेत्र के चलते ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी दी है. जानें अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >