Weather Forecast Update: लो प्रेशर के कारण इन राज्यों में भारी बारिश, जानें आज का मौसम

Weather Forecast Update Today: दिल्ली में दिन में सामान्यत: बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है. झारखंड की राजधानी रांची सहित अन्‍य राज्यों में बारिश शुरू हो गयी है. उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों जोरदार बारिश होने के बाद अब भी मॉनसून की सक्रियता बरकरार है और प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कम दबाव क्षेत्र के चलते ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी दी है. राजस्‍थान में मानसूनी बारिश की गतिविधियों मे कमी आने का अनुमान है. जानें अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

Live Updates
9:43 PM. 20 Sept 22 9:43 PM. 20 Sept

पूर्वी राजस्थान में हो सकती है बारिश

बंगाल की खाड़ी एवं ओडिशा तट पर एक और कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिसके आगामी 48 घंटों में ओडिशा एवं उत्तरी छत्तीसगढ़ की तरफ पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि इस तंत्र के प्रभाव से आगामी चार-पांच दिन पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा एवं उदयपुर संभागों के कुछ भागों में मेघ-गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है. (भाषा)

9:43 PM. 20 Sept 22 9:43 PM. 20 Sept

राजस्‍थान के कई इलाकों से विदा हुआ मानसून

देश में मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है. आज राजस्‍थान के कई भागों से दक्षिण पश्चिम मानसून विदा हो गया है. हालांकि मौसम विभाग का अनुमार है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को कहा कि जोधपुर और बीकानेर के कुछ इलाकों से मानसून की विदाई हो गई है.

2:23 PM. 20 Sept 22 2:23 PM. 20 Sept

अधिकतम तामपान के 33 डिग्री सेल्सियस

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है. अधिकतम तामपान के 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं.

2:23 PM. 20 Sept 22 2:23 PM. 20 Sept

हवा में आर्द्रता का स्तर 93 प्रतिशत

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 93 प्रतिशत दर्ज किया गया. सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे से मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक शहर में 6.5 मिमी बारिश हुई.

2:23 PM. 20 Sept 22 2:23 PM. 20 Sept

रांची में बारिश शुरू

झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में तेज बारिश जारी है. आज झारखंड के पश्चिमी (पलामू प्रमंडल) तथा मध्य भाग (राजधानी और आसपास) में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

2:23 PM. 20 Sept 22 2:23 PM. 20 Sept

दिल्ली में आज हल्की बारिश होने की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आसमान में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान लगाया है.

2:23 PM. 20 Sept 22 2:23 PM. 20 Sept

कुछ देर में होगी झारखंड में बारिश

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसांवा में कुछ देर में बारिश हो सकती है. इसकी चेतावनी रांची स्‍थित मौसम विभाग ने दी है.

2:23 PM. 20 Sept 22 2:23 PM. 20 Sept

उत्तर प्रदेश में होगी बारिश

उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों जोरदार बारिश होने के बाद अब भी मॉनसून की सक्रियता बरकरार है. प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में बारिश होने का अनुमान है. आईएमडी के अनुसार, आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी के अलग-अलग इलाकों में बारिश का संभावना है.

2:23 PM. 20 Sept 22 2:23 PM. 20 Sept

ओडिशा में ‘ऑरेंज अलर्ट’

ओडिशा में गत 24 घंटे के दौरान औसतन 23.1 मिमी बारिश दर्ज की गयी है. मौसम विभाग ने संबलपुर, सुबर्णपुर और झारसुगुड़ा सहित ओडिशा के पश्चिमी जिलों में मंगलवार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, जिसका अभिप्राय है कि मूसलाधार बारिश होने की संभावना है.

8:11 AM. 20 Sept 22 8:11 AM. 20 Sept

मंगलवार को भारी बारिश

भुवनेश्वर और कटक शहरों में मंगलवार को भारी बारिश का एक-दो दौर और चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने मछुआरों की सलाह दी है कि वे मंगलवार को समुद्र में न जाएं क्योंकि उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

8:11 AM. 20 Sept 22 8:11 AM. 20 Sept

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर

मौसम विभाग के मुताबिक रांची सहित राज्य भर में मंगलवार से 22 सितंबर तक भारी बारिश देखने को मिल सकती है. सबसे ज्यादा बारिश झारखंड के दक्षिण इलाके में देखने को मिलेगी. वहीं 23 और 24 सितंबर को राज्य भर में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आंनद ने बताया कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बन रहा है. ये ओडिशा के तट से होकर गुजरेगा और छत्तीसगढ़ होते हुए झारखंड में प्रवेश कर जाएगा.

2:23 PM. 20 Sept 22 2:23 PM. 20 Sept

झारखंड में होगी बारिश

मौसम केंद्र के अनुसार 20 सितंबर को झारखंड के पश्चिमी (पलामू प्रमंडल) तथा मध्य भाग (राजधानी और आसपास) में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है.

7:13 AM. 20 Sept 22 7:13 AM. 20 Sept

ओडिशा में भारी बारिश

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण के कम दबाव में तब्दील होने की वजह से सोमवार को ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गयी. भुवनेश्वर स्थित मौसम कार्यालय ने बताया कि उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर सुबह मौजूद मौसम प्रणाली अगले 24 घंटे में स्पष्ट निम्म दबाव में बदलकर ओडिशा के तट की ओर बढ़ने की संभावना है. मौसम कार्यालय ने बताया कि इसके प्रभाव से बुधवार तक पूरे राज्य में भारी बारिश और आंधी की संभावना है.

7:13 AM. 20 Sept 22 7:13 AM. 20 Sept

मॉनसून के वापस लौटने की प्रक्रिया शुरू

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि अगले दो दिन में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के वापस लौटने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. आईएमडी ने कहा कि अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और कच्छ के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं. विभाग के अनुसार भारत में सात प्रतिशत अधिक बारिश हुई थी, लेकिन उत्तर प्रदेश और बिहार सहित आठ राज्यों में कम बारिश हुई.

7:13 AM. 20 Sept 22 7:13 AM. 20 Sept

दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी के करीब

दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को ‘खराब’ श्रेणी के करीब दर्ज की गयी. इससे तीन दिन पहले ही साल में पहली बार शहर की वायु गुणवत्ता अच्छी श्रेणी में दर्ज की गयी थी. राष्ट्रीय राजधानी का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सोमवार शाम चार बजे 182 दर्ज किया गया. यह रविवार को 119, शनिवार को 70 और शुक्रवार को 47 पर दर्ज किया गया था. आनंद विहार इलाके में एक्यूआई 405 (गंभीर श्रेणी) में दर्ज किया गया.

भाषा इनपुट के साथ

मुख्य बातें

Weather Forecast Update Today: दिल्ली में दिन में सामान्यत: बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है. झारखंड की राजधानी रांची सहित अन्‍य राज्यों में बारिश शुरू हो गयी है. उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों जोरदार बारिश होने के बाद अब भी मॉनसून की सक्रियता बरकरार है और प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कम दबाव क्षेत्र के चलते ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी दी है. राजस्‍थान में मानसूनी बारिश की गतिविधियों मे कमी आने का अनुमान है. जानें अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >