Weather Forecast Updates: दिल्ली में फिर लू का प्रकोप, जानें कब मॉनसून आपके इलाके में देगा दस्‍तक

Weather Forecast Today Updates: आईएमडी ने कहा कि शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है. बिहार-झारखंड के कुछ हिस्‍सों में बारिश की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत में मॉनसून ने दस्तक दे दी है. जानें एमपी-यूपी सहित अन्‍य राज्यों का मौसम

Live Updates
7:14 AM. 4 Jun 22 7:14 AM. 4 Jun

दिल्ली में फिर लू का प्रकोप, पारा 45 डिग्री के पार पहुंचा

दिल्लीवासियों को एक बार फिर लू के प्रकोप का सामना करना पड़ रहा है और इस बीच राष्ट्रीय राजधानी के कई स्थानों पर पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया. मौसम विभाग ने सप्ताहांत में मौसम के हालात और बिगड़ने की आशंका जतायी है. दिल्ली के आधार स्टेशन सफदरजंग वेधशाला में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि गुरुवार को 42 डिग्री सेल्सियस रहा था.

8:32 PM. 3 Jun 22 8:32 PM. 3 Jun

दिल्ली में फिर लू का प्रकोप

दिल्लीवासियों को एक बार फिर लू के प्रकोप का सामना करना पड़ रहा है और इस बीच राष्ट्रीय राजधानी के कई स्थानों पर पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया. मौसम विभाग ने सप्ताहांत में मौसम के हालात और बिगड़ने की आशंका जतायी है. दिल्ली के आधार स्टेशन सफदरजंग वेधशाला में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि बृहस्पतिवार को 42 डिग्री सेल्सियस रहा था.

8:32 PM. 3 Jun 22 8:32 PM. 3 Jun

पश्चिम बंगाल समेत इन राज्यों में बारिश जारी

असम, मेघालय और उप-हिमालयी में भारी से बहुत भारी वर्षा हुई. मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक अगले 3 दिनों में पश्चिम बंगाल और सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल में भारी वर्षा की संभावना जताई है.

2:30 PM. 3 Jun 22 2:30 PM. 3 Jun

अगले पांच दिनों तक यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले अगले पांच दिनों तक आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तरी अंदरुनी कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के छिटपुट इलाकों में बारिश हो सकती है. वहीं, पश्चिमोत्तर भारत में अधिकतम तापमान में वृद्धि हो रही है और मौसम कार्यालय ने अगले दो दिन के लिए राजस्थान, दक्षिण पंजाब और दक्षिण हरियाणा में लू चलने की चेतावनी जारी की है.

2:30 PM. 3 Jun 22 2:30 PM. 3 Jun

दिल्ली में तेज हवाएं चलने की संभावना

आईएमडी के अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में शनिवार और रविवार को दिन के समय तेज हवाएं चलने की संभावना है. शनिवार और रविवार को अधिकतम तापमान क्रमश: 41 और 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम 26 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

2:30 PM. 3 Jun 22 2:30 PM. 3 Jun

वज्रपात की चपेट में आकर बंगाल में तीन की मौत

पश्‍चिम बंगाल के बर्दवान जिले में गुरुवार देर शाम काल बैसाखी के दौरान बारिश और तेज तूफान के बीच वज्रपात की चपेट में आकर जिले के अलग-अलग तीन जगहों में 3 लोगों के दर्दनाक मौत हो गई वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना से जिला प्रशासन लोगों को और जागरूक करने का प्रयास कर रही है. पुलिस ने पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.

2:30 PM. 3 Jun 22 2:30 PM. 3 Jun

झारखंड के कई हिस्सों में हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश

चार जून को झारखंड के कई हिस्सों में हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस समय झारखंड के कई हिस्सों में रुक-रुक कर प्री मानसून की बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार, पलामू के लोगों को फिलहाल गर्मी से निजात नहीं मिलती दिख रही है.

2:30 PM. 3 Jun 22 2:30 PM. 3 Jun

झारखंड में उमस भरी गर्मी

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि अरेबियन सागर से होते हुए मॉनसून केरल से कर्नाटक पहुंच गया है. इसके अगले दो से तीन दिन में गोवा व मुंबई पहुंचने के आसार हैं. अरेबियन सागर से चली गरम हवा और बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न नमी से बन रहे बादल के कारण झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के इलाके में उमस भरी गर्मी पड़ रही है. रांची और आसपास के इलाके में तीन जून को आकाश में बादल छाये रहेंगे व 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. कहीं-कहीं वज्रपात भी हो सकता है.

2:30 PM. 3 Jun 22 2:30 PM. 3 Jun

लक्षद्वीप में बारिश होने की संभावना

बुधवार को मॉनसून कर्नाटक के बेंगलुरु, चिकमंगलुरु और करवार तक पहुंच चुका था. भारत के दक्षिणी प्रायद्वीप की ओर अरब सागर से आ रहे मानसूनी हवाओं के मद्देनजर मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक कर्नाटक के तटीय और दक्षिणी अंदरुनी इलाकों, केरल, माहे और लक्षद्वीप में बारिश होने की संभावना जताई है.

7:29 AM. 3 Jun 22 7:29 AM. 3 Jun

छत्तीसगढ़ में कब पहुंचेगा मॉनसून

छत्तीसगढ़ में 6 जून की बजाय 10 जून के आस-पास मॉनसून दस्तक दे सकता है. प्रदेश में 10 जून तक रायपुर संभाग तक मानसून की बारिश होने के आसार मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त किये हैं. वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग में 15 जून तक मानसून की बारिश होने की संभावना है.

2:30 PM. 3 Jun 22 2:30 PM. 3 Jun

पूर्वोत्तर भारत में मॉनसून ने दी दस्तक

पश्चिम मॉनसून बंगाल की खाड़ी के रास्ते पूर्वोत्तर भारत में दाखिल हो गया है और आगामी दो दिनों में असम व मेघालय में भारी बारिश की संभावना है. भारत मौसम विभाग (आईएमडी) की ओर से यह जानकारी दी गयी है. आईएमडी ने बताया, कि दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, बंगाल की खाड़ी के उत्तरपूर्व और पूर्व मध्य हिस्सों के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा है साथ ही यह मिजोरम, मणिपुर और नगालैंड के अधिकतर हिस्सों तक पहुंच चुका है.

7:29 AM. 3 Jun 22 7:29 AM. 3 Jun

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली में गुरुवार को तेज धूप खिली और अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी ने कहा कि शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है. साथ ही शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 42 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा कि इस सप्ताह लू चलने की आशंका नहीं है, लेकिन अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

7:29 AM. 3 Jun 22 7:29 AM. 3 Jun

अगले 5 दिन इन राज्यों में होगी बारिश

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम ने करवट ली है. मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक इन राज्यों के कुछ इलाकों में अगले 5 दिनों तक आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं, असम और मेघालय में 3 जून को भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

7:29 AM. 3 Jun 22 7:29 AM. 3 Jun

10 से 12 जून तक झारखंड पहुंच सकता है मॉनसून

झारखंड में मॉनसून के 10 से 12 जून तक प्रवेश करने की पूरी संभावना है. बंगाल की खाड़ी से चली मॉनसून की हवा बादल के साथ नगालैंड पहुंच गयी है. इसके पांच से छह जून तक सिक्किम व दार्जिलिंग के पहुंचने की पूरी उम्मीद है. धीरे-धीरे यह पश्चिम बंगाल होते हुए बिहार व झारखंड में प्रवेश कर जायेगा.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Updates: आईएमडी ने कहा कि शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है. बिहार-झारखंड के कुछ हिस्‍सों में बारिश की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत में मॉनसून ने दस्तक दे दी है. जानें एमपी-यूपी सहित अन्‍य राज्यों का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >