Weather Forecast Update: यूपी-झारखंड में होगी बारिश, जानें अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Update Today: दिल्ली में दिन में सामान्यत: बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है. उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों जोरदार बारिश होने के बाद अब भी मॉनसून की सक्रियता बरकरार है और प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कम दबाव क्षेत्र के चलते ओडिशा में अगले तीन दिन में भारी बारिश की चेतावनी दी है. राजस्‍थान में मानसूनी बारिश की गतिविधियों मे कमी आने का अनुमान है. जानें एमपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

Live Updates
11:02 PM. 19 Sept 22 11:02 PM. 19 Sept

मानसून के लौटने की प्रक्रिया होगी शुरू

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को कहा कि अगले दो दिन में दक्षिण-पश्चिम मानसून के वापस लौटने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. आईएमडी ने बताया कि आने वाले दो तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत और कच्छ के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां बनने लगेगी. इस बार मानसून के दौरान भारत में 7 फीसदी अधिक बारिश हुई.

11:02 PM. 19 Sept 22 11:02 PM. 19 Sept

ओडिशा में भारी बारिश

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण के कम दबाव में तब्दील होने की वजह से सोमवार को ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने बाताया कि ओडिशा के कई जिलों में जोरदार बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि बुधवार तक पूरे राज्य में भारी बारिश और आंधी की संभावना है.

11:02 PM. 19 Sept 22 11:02 PM. 19 Sept

डोमिनिकन गणराज्य पहुंचा फियोना तूफान 

कैरेबियाई द्वीप प्यूर्तो रिको में बाढ़ और भूस्खलन के जरिए तबाही मचाने के बाद फियोना तूफान सोमवार को डोमिनिकन गणराज्य में पहुंच गया. तूफान के कारण डोमिनिकन गणराज्य में बिजली ग्रिड ठप हो गया है. तूफान के कारण अब तक किसी की मौत होने की कोई सूचना नहीं है. तूफान के कारण प्यूर्तो रिको में आज और कल मूसलाधार बारिश होने की आशंका है. (भाषा)

2:25 PM. 19 Sept 22 2:25 PM. 19 Sept

झारखंड में होगी बारिश

मौसम केंद्र के अनुसार 20 सितंबर को झारखंड के पश्चिमी (पलामू प्रमंडल) तथा मध्य भाग (राजधानी और आसपास) में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. 19 को कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है.

2:25 PM. 19 Sept 22 2:25 PM. 19 Sept

आर्द्रता का स्तर 86 प्रतिशत

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 86 प्रतिशत रहा. मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाने और अधिकतम तापमान के 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान लगाया है. दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

2:25 PM. 19 Sept 22 2:25 PM. 19 Sept

दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह मौसम उमस भरा रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है.

2:25 PM. 19 Sept 22 2:25 PM. 19 Sept

लद्दाख के कारगिल में भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा है कि आज सुबह करीब 9:30 बजे लद्दाख के कारगिल से 64 किमी WNW में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी.

2:25 PM. 19 Sept 22 2:25 PM. 19 Sept

यहां कम बारिश की संभावना

उत्तर-पश्चिम भारत में एंटी-साइक्लोनिक प्रवाह की वजह से अगले 05 दिनों के दौरान पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कम बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त की है.

2:25 PM. 19 Sept 22 2:25 PM. 19 Sept

झारखंड में होगी बारिश

झारखंड की राजधानी रांची में मौसम बारिश वाला नजर आ रहा है. मौसम विभाग की मानें तो, अगले तीन दिनों में पूर्वी भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

7:30 AM. 19 Sept 22 7:30 AM. 19 Sept

बिहार का मौसम

बिहार में लगातार पिछले कुछ दिनों से मौसम सक्रिय है. प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार कुछ दिनों से बारिश भी हो रही है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है.

7:30 AM. 19 Sept 22 7:30 AM. 19 Sept

झारखंड में होगी भारी बारिश

मौसम केंद्र के अनुसार 20 सितंबर को झारखंड के पश्चिमी (पलामू प्रमंडल) तथा मध्य भाग (राजधानी और आसपास) में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. 19 को कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. ऐसा बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने के कारण हो रहा है. इससे एक निम्न दबाव बन रहा है. इसका असर झारखंड के कुछ हिस्सों में होगा. राज्य में 24 सितंबर तक कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.

7:30 AM. 19 Sept 22 7:30 AM. 19 Sept

यूपी में अगले दो दिन तक बारिश होने का अनुमान

उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों जोरदार बारिश होने के बाद अब भी मॉनसून की सक्रियता बरकरार है और अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों में अनेक स्थानों पर फिर बारिश होने का अनुमान है. इसी के साथ राज्य में एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है.

7:12 AM. 19 Sept 22 7:12 AM. 19 Sept

ओडिशा में अगले तीन दिन में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने कम दबाव क्षेत्र के चलते ओडिशा में अगले तीन दिन में भारी बारिश की चेतावनी दी है. कम दबाव का क्षेत्र शीघ्र निर्मित होने का अंदेशा है. बताया जा रहा है कि उत्तर तथा मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात परिसंचरण शनिवार को बना हुआ था और इसके प्रभाव से मंगलवार तक समुद्र के उत्तर पश्चिमी हिस्से पर कम दबाव का क्षेत्र निर्मित होगा. मौसम विभाग ने पुरी, कालाहांडी, कंधमाल और गंजाम में कुछ स्थानों पर सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

7:12 AM. 19 Sept 22 7:12 AM. 19 Sept

दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है. वहीं, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

भाषा इनपुट के साथ

मुख्य बातें

Weather Forecast Update Today: दिल्ली में दिन में सामान्यत: बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है. उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों जोरदार बारिश होने के बाद अब भी मॉनसून की सक्रियता बरकरार है और प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कम दबाव क्षेत्र के चलते ओडिशा में अगले तीन दिन में भारी बारिश की चेतावनी दी है. राजस्‍थान में मानसूनी बारिश की गतिविधियों मे कमी आने का अनुमान है. जानें एमपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >