Weather Forecast Update: यूपी में होगी भारी बारिश, जानें झारखंड-बिहार सहित अन्‍य राज्यों का मौसम

Weather Forecast Update Today: दिल्ली में दिन में सामान्यत: बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र ने उत़्तर प्रदेश में 19 सितंबर तक बारिश के साथ आंधी तूफान का पूर्वानुमान जारी किया है. झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने दिल्ली में वर्षा होने की संभावना जतायी है. राजस्‍थान में मानसूनी बारिश की गतिविधियों मे कमी आने का अनुमान है. जानें एमपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

Live Updates
11:01 PM. 18 Sept 22 11:01 PM. 18 Sept

ओडिशा में होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने कम दबाव क्षेत्र के चलते ओडिशा में अगले तीन दिन में भारी बारिश की चेतावनी दी है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर और मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात बन रहा है जो शनिवार से प्रभावी हो सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, भुवनेश्वर, कोरापुट, मल्कानगिरी समेत कई और जिलों में जोरदार बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

11:01 PM. 18 Sept 22 11:01 PM. 18 Sept

यूपी में बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों जोरदार बारिश करने वाले मॉनसून की सक्रियता बरकरार है, और अगले 24 घंटों के दौरान देश के पूर्वी हिस्सों में अनेक स्थानों पर फिर से वर्षा होने का अनुमान है. लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केंद्र ने राज्य के पूर्वी हिस्सों के 15 जिलों में अगले 24 से 48 घंटे के दौरान गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. (भाषा)

2:43 PM. 18 Sept 22 2:43 PM. 18 Sept

उत्तर प्रदेश में गरज के साथ छींटे

मौसम विभाग ने उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ छींटे और बिजली गिरने की संभावना जतायी है. इसको लेकर प्रशासन अलर्ट है.

2:43 PM. 18 Sept 22 2:43 PM. 18 Sept

झारखंड में होगी बारिश

झारखंड के गुमला, पलामू, सराइकेला-खरसावां और सिमडेगा जिलों में कुछ देर में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त की है.

12:01 PM. 18 Sept 22 12:01 PM. 18 Sept

दिल्ली में सुबह सुहानी रही, न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह सुहानी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 88 प्रतिशत रही. मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है.

9:57 AM. 18 Sept 22 9:57 AM. 18 Sept

बिहार के कई जिलों में आज भारी बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को बिहार के कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. बिहार के कई जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के सिस्टम का रुख अब बदल गया है.

9:57 AM. 18 Sept 22 9:57 AM. 18 Sept

दिल्ली में बादल छाए रहेंगे

मौसम विभाग की मानें तो, राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश होने की संभावनाएं कम नजर आ रहीं हैं. यहां न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.

9:57 AM. 18 Sept 22 9:57 AM. 18 Sept

यूपी और झारखंड में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत झारखंड और कोलकाता में अगले कुछ दिन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

9:57 AM. 18 Sept 22 9:57 AM. 18 Sept

दिल्ली में बादल छाए

दिल्ली में बादल छाए नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार दिन में सामान्यत: बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है. दिल्ली में पिछले दो दिनों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना रहा.

7:17 AM. 18 Sept 22 7:17 AM. 18 Sept

बारिश का सिलसिला 20 सितंबर तक जारी रहेगा

उत्तर भारत के कई राज्यों में पिछले कई दिनों से मध्यम से भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का ये सिलसिला अभी 20 सितंबर तक जारी रह सकता है.

7:17 AM. 18 Sept 22 7:17 AM. 18 Sept

बिहार का मौसम

आइएमडी पटना (IMD) के मुताबिक अच्छी बारिश के लिए जरूरी ट्रफ लाइन बिहार पर मेहरबान है. उत्तरी और दक्षिणी बिहार में यह ट्रफ लाइन लगातार आ और जा रही है. आइएमडी पटना के क्षेत्रीय निदेशक विवेक सिन्हा ने कहा कि बारिश का विस्तार पूरे प्रदेश में है. इससे प्रदेश में बारिश की कमी काफी हद तक पूरी हो जायेगी.

7:08 AM. 18 Sept 22 7:08 AM. 18 Sept

ओडिशा में अगले सप्ताह भारी बारिश का अनुमान

बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के कारण मौसम कार्यालय ने अगले चार दिनों में ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी दी है. बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य के ऊपर सुबह चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है. मौसम विभाग के एक बुलेटिन के अनुसार, इसके प्रभाव से एक कम दबाव का क्षेत्र मंगलवार के आसपास तटबंध के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में आकार लेने को तैयार है। मछुआरों को मंगलवार को गहरे समुद्र वाले इलाकों में नहीं जाने का निर्देश दिया गया है.

7:08 AM. 18 Sept 22 7:08 AM. 18 Sept

भारी बारिश का अनुमान

मछुआरों को 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवा की गति के साथ संभावित तूफानी मौसम के कारण अगले दो दिनों तक ओडिशा तट से बाहर निकलने से बचने के लिए भी कहा गया है. मौसम विभाग ने रविवार को ओडिशा के कटक, खुर्दा, पुरी, जगतसिंहपुर, गंजम, गजपति, कालाहांडी, केंद्रपाड़ा और कंधमाल जिलों के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया है. भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को तटीय और दक्षिणी ओडिशा में 65-115 मिलीमीटर की भारी बारिश का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया. मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को कई जिलों में 116-204 मिलीमीटर मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया है.

भाषा इनपुट के साथ

मुख्य बातें

Weather Forecast Update Today: दिल्ली में दिन में सामान्यत: बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र ने उत़्तर प्रदेश में 19 सितंबर तक बारिश के साथ आंधी तूफान का पूर्वानुमान जारी किया है. झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने दिल्ली में वर्षा होने की संभावना जतायी है. राजस्‍थान में मानसूनी बारिश की गतिविधियों मे कमी आने का अनुमान है. जानें एमपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >