Weather Forecast Update: लो प्रेशर के कारण यहां होगी बारिश, जानिए दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast LIVE Update Today: मौसम विभाग ने यूपी के मध्य भाग पर एक कम दबाव वाले क्षेत्र की वजह से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्से में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने दिल्ली में वर्षा होने की संभावना जतायी है. राजस्‍थान में मानसूनी बारिश की गतिविधियों मे आगामी दिनों में कमी आने का अनुमान व्यक्त किया है. जानें एमपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

Live Updates
10:50 PM. 17 Sept 22 10:50 PM. 17 Sept

मध्य प्रदेश में छिटपुट वर्षा के ही आसार 

मानसून प्रणालियों के कमजोर पड़ने और मानसून ट्रफ के भी हिमालय की तरफ खिसकने के कारण मध्य प्रदेश में अभी तीन दिन तक बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी. हालांकि, वातावरण में बड़े पैमाने में नमी मौजूद रहने के कारण धूप निकलने के बाद गरज-चमक के साथ छिटपुट वर्षा होने की भी संभावना बनी रहेगी.

10:50 PM. 17 Sept 22 10:50 PM. 17 Sept

उत्तराखंड में बदरीनाथ की पहाड़ियों पर हुआ मौसम का पहला हिमपात 

उत्तराखंड के चमोली जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण एक ओर जहां ठंड बढ़ने लगी है. वहीं, बदरीनाथ की पहाड़ियों पर इस मौसम का पहला हिमपात हुआ है. इससे बदरीपुरी में ठिठुरन बढ़ गयी है. इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था अडिग है.

10:50 PM. 17 Sept 22 10:50 PM. 17 Sept

मध्य प्रदेश में बारिश से अभी राहत नहीं

मध्य प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है. अलग-अलग तीन सिस्टम और बंगाल का खाड़ी से मिल रही नमी से हल्की बारिश का दौर चल रहा है. जानकारों के अनुसार दो-तीन तक मौसम ऐसा ही रहने के आसार है. मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के जबलपुर, भोपाल, नर्मदापुरम एवं इंदौर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, रीवा तथा शहडोल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर तथा सागर, उज्जैन, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई.

2:54 PM. 17 Sept 22 2:54 PM. 17 Sept

बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में सामान्यत: बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है. दिल्ली में पिछले दो दिनों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना रहा, लेकिन कई इलाकों में जलभराव और यातायात जाम भी रहा.

2:54 PM. 17 Sept 22 2:54 PM. 17 Sept

दिल्ली में बादल छाए रहे, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम

दिल्ली में शनिवार सुबह बादल छाए रहे और राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी.

2:54 PM. 17 Sept 22 2:54 PM. 17 Sept

कई जगहों पर बारिश होगी

मौसम विभाग ने बताया है कि 18 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा, जिसके असर से कई जगहों पर बारिश होगी. मौसम केंद्र रांची के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में कई जगहों पर वर्षा हुई. कुछ जगहों पर भारी वर्षा भी हुई.

10:56 AM. 17 Sept 22 10:56 AM. 17 Sept

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इसके असर से झारखंड (Jharkhand Weather Forecast) में कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. साथ ही कुछ जगहों पर वज्रपात भी होने की संभावना है.

8:46 AM. 17 Sept 22 8:46 AM. 17 Sept

बिहार में होगी बारिश

बिहार में अगले कुछ दिनों तक लगातार मॉनसून सक्रिय रहेगा. इस दौरान प्रदेश के हर इलाके में झमाझम बारिश होगी और ठनके को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है. आइएमडी पटना के मुताबिक अच्छी बारिश के लिए जरूरी ट्रफ लाइन बिहार पर मेहरबान है.

8:46 AM. 17 Sept 22 8:46 AM. 17 Sept

उत्तर प्रदेश में बारिश का कहर

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बीते तीन से लगातार हो रही बारिश ने भारी तबाही मचाई है. बारिश के चलते हुए हादसों में अब तक कुल 31 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं. मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में अगले दो दिन यानी 19 सितंबर तक बारिश के साथ आंधी तूफान का पूर्वानुमान जारी किया है.

7:29 AM. 17 Sept 22 7:29 AM. 17 Sept

दिल्ली में बारिश की संभावना

दिल्ली में बारिश होने की वजह से मौसम सुहाना हो गया है. मौसम विभाग ने दिन के समय दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश और आमतौर पर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के मध्य भाग पर एक कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण, 17 सितंबर को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्से में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. इसके प्रभाव में दिल्ली और पड़ोसी क्षेत्रों में भी हल्की बारिश की संभावना है.

7:29 AM. 17 Sept 22 7:29 AM. 17 Sept

राजस्‍थान में मानसूनी बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने का अनुमान

मौसम विभाग ने राजस्‍थान में मानसूनी बारिश की गतिविधियों मे आगामी दिनों में कमी आने का अनुमान व्यक्त किया है. मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के ज्यादातर भागों में हल्की से मध्यम बारिश जबकि झालावाड़ एवं भरतपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है. आगामी तीन-चार दिन केवल छिटपुट स्थानों पर हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है. वहीं, पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में 17 सितंबर से मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है.

भाषा इनपुट के साथ

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE Update Today: मौसम विभाग ने यूपी के मध्य भाग पर एक कम दबाव वाले क्षेत्र की वजह से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्से में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने दिल्ली में वर्षा होने की संभावना जतायी है. राजस्‍थान में मानसूनी बारिश की गतिविधियों मे आगामी दिनों में कमी आने का अनुमान व्यक्त किया है. जानें एमपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >