Weather Forecast: दिल्ली में बारिश की संभावना, जानें बिहार-झारखंड समेत अन्य राज्यों का मौसम

Weather Forecast LIVE Update Today: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र का असर अभी भी कुछ राज्यों में देखने को मिल रहा है. झारखंड के कुछ इलाकों में आज बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी दिल्ली में वर्षा होने की संभावना जतायी है. मध्य प्रदेश में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते राजस्‍थान के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश हुई. यूपी की राजधानी लखनऊ में सुबह से बारिश हो रही है. जानें एमपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

Live Updates
7:21 AM. 17 Sept 22 7:21 AM. 17 Sept

दिल्ली में बारिश की संभावना

दिल्ली में बारिश होने की वजह से मौसम सुहाना हो गया है. मौसम विभाग ने दिन के समय दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश और आमतौर पर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के मध्य भाग पर एक कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण, 17 सितंबर को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्से में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. इसके प्रभाव में दिल्ली और पड़ोसी क्षेत्रों में भी हल्की बारिश की संभावना है.

7:57 PM. 16 Sept 22 7:57 PM. 16 Sept

बारिश से न्यूनतम तापमान गिरा

शुक्रवार को दिल्ली में हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया है. वहीं बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आयी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे और इस महीने में अब तक सबसे कम तापमान है.

7:57 PM. 16 Sept 22 7:57 PM. 16 Sept

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज मैचों पर संकट के बादल

इंदौर में शुक्रवार सुबह तेज बारिश के बाद रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टूर्नामेंट के तहत होलकर स्टेडियम पर 17 से 19 सितम्बर के बीच आयोजित टी-20 मुकाबलों पर संकट के बादल छा गए हैं. ये मुकाबले अलग-अलग देशों के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों की टीमों के बीच होने हैं. होलकर स्टेडियम में इस भिड़ंत की शुरुआत कल यानी शनिवार को बांग्लादेश लीजेंड्स बनाम न्यूजीलैंड लीजेंड्स और इंग्लैंड लीजेंड्स बनाम वेस्टइंडीज लीजेंड्स के मुकाबलों से होनी है. (भाषा).

1:56 PM. 16 Sept 22 1:56 PM. 16 Sept

महाराष्ट्र के पालघर में भारी बारिश

महाराष्ट्र के पालघर में भारी बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, भारी बारिश से पालघर के वसई में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग के पास भारी बारिश के बाद जलभराव हुआ.

1:56 PM. 16 Sept 22 1:56 PM. 16 Sept

राजस्‍थान में मानसूनी बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने का अनुमान

मौसम विभाग ने राजस्‍थान में मानसूनी बारिश की गतिविधियों मे आगामी दिनों में कमी आने का अनुमान व्यक्त किया है. हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के ज्यादातर भागों में हल्की से मध्यम बारिश जबकि झालावाड़ एवं भरतपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन-चार दिन केवल छिटपुट स्थानों पर हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है. वहीं, पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में 17 सितंबर से मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. राजस्‍थान में इस बार मानसून काफी अच्छा रहा है.

1:56 PM. 16 Sept 22 1:56 PM. 16 Sept

मुंबई में हुई भारी बारिश हुई, राहत के आसार नहीं

मुंबई में रात भर भारी बारिश हुई और अगले 24 घंटों में इससे राहत के आसार नहीं हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की माने तो अगले 24 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना के साथ कहीं कहीं मध्यम बारिश का अनुमान जताया है.

9:59 AM. 16 Sept 22 9:59 AM. 16 Sept

उन्नाव में कैसे हुई तीन लोगों की मौत

राजधानी लखनऊ के अलावा उन्नाव से भी देर रात बारिश के कारण बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक कच्चे घर की छत गिरने तीन लोगों की मृत्यु हो गई और एक घायल है. मृतकों में 2 नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं, जबकि एक महिला घायल हो गई है. इस घटना में 20 साल के एक किशोर, 4 साल और 6 साल के दो बच्चों की मौत हो गई है. घायल महिला मृतकों की मां है.

9:59 AM. 16 Sept 22 9:59 AM. 16 Sept

तेज बारिश ने ली 9 की जान

तेज बारिश के बीच यूपी की राजधानी लखनऊ में हादसे की एक बड़ी खबर आ रही है. यहां दिलकुशा गार्डन में बाउंड्री वॉल गिरने से लगभग 9 लोगों की मौत हो गयी है.

9:59 AM. 16 Sept 22 9:59 AM. 16 Sept

उमस वाली गर्मी से राहत

आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में बारिश और हवा चलने से अधिकतम तापमान इस महीने के अब तक के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया और उमस वाली गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी वर्षा होने का पूर्वानुमान किया है.

9:59 AM. 16 Sept 22 9:59 AM. 16 Sept

बारिश से लखनऊ में 12वीं तक के स्कूल आज रहेंगे बंद

यूपी की राजधानी लखनऊ में बीते दो दिन से लगातार रुक-रूक कर हो रही भारी बारिश जगह-जगह पानी भर गया है. यहां कलेक्‍ट्रेट से लेकर वीआईपी सड़कों तक पर पानी भर गया है. ऐसे में जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने शुक्रवार यानी आज लखनऊ के सारे स्‍कूल बंद रखने का आदेश दिया है.

9:59 AM. 16 Sept 22 9:59 AM. 16 Sept

बिहार में मॉनसून सक्रिय

बिहार में अगले सात दिनों तक लगातार मॉनसून सक्रिय रहेगा. इस दौरान प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में झमाझम बारिश होगी और ठनके को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है. आइएमडी पटना के मुताबिक अच्छी बारिश के लिए जरूरी ट्रफ लाइन बिहार पर मेहरबान है. उत्तरी और दक्षिणी बिहार में यह ट्रफ लाइन लगातार आ और जा रही है.

7:14 AM. 16 Sept 22 7:14 AM. 16 Sept

दिल्ली में बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में गुरुवार को बारिश हुई और अधिकतम तापमान इस महीने के अब तक के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया जिसके कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी वर्षा होने की संभावना जतायी है.

7:14 AM. 16 Sept 22 7:14 AM. 16 Sept

राजस्‍थान में कई जगह भारी बारिश

मध्य प्रदेश में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते राजस्‍थान के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश हुई. इस दौरान सबसे अधिक 132 मिलीमीटर बारिश बारां जिले के शाहबाद में हुई. मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में उदयपुर, कोटा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश दर्ज की गई है. अगले 24 घंटों में धीरे-धीरे मुड़कर पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की तरफ बढ़ने की संभावना है.

उपरोक्त तंत्र के असर से अगले 24 घंटों के दौरान कोटा, उदयपुर व भरतपुर संभाग के अधिकतर भागों में हल्के से मध्यम बारिश होने व एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने 16 सितंबर से राज्य में बारिश से जुड़ी गतिविधियों में कमी होने की सम्भावना जतायी है.

भाषा इनपुट के साथ

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE Update Today: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र का असर अभी भी कुछ राज्यों में देखने को मिल रहा है. झारखंड के कुछ इलाकों में आज बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी दिल्ली में वर्षा होने की संभावना जतायी है. मध्य प्रदेश में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते राजस्‍थान के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश हुई. यूपी की राजधानी लखनऊ में सुबह से बारिश हो रही है. जानें एमपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >