Weather Forecast Updates: बिहार में बारिश, जानिये दिल्ली-यूपी समेत अपने राज्य का मौसम

Weather Forecast LIVE Update Today: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव क्षेत्र अब कमजोर होता नजर आ रहा है. झारखंड के कुछ इलाकों में आज बारिश की संभावना है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों में और बारिश होने का अनुमान है. मध्यप्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण राजस्‍थान के कई स्थानों पर जबरदस्त बारिश का अनुमान है. जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

Live Updates
9:30 PM. 15 Sept 22 9:30 PM. 15 Sept

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में जोरदार बारिश

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है. ग्वालियर में भी आज यानी गुरुवार को तेज बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया. मौसम विभाग ने बारिश को देखते हुए चंबल अंचल के लिए अलर्ट जारी किया है.

9:30 PM. 15 Sept 22 9:30 PM. 15 Sept

चारधाम में पहुंच रहे हैं बड़ी संख्या में श्रद्धालु 

उत्तराखंड के पवित्र धाम गंगोत्री और यमुनोत्री में एक बार फिर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगा हैं. एक अनुमान के मुताबिक प्रतिदिन नौ से दस हजार श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं.

9:30 PM. 15 Sept 22 9:30 PM. 15 Sept

राजस्‍थान के कई इलाकों में जोरदार बारिश

राजस्‍थान के कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिली. इस दौरान सबसे अधिक 132 मिलीमीटर बारिश बारां जिले के शाहबाद में हुई. मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में उदयपुर, कोटा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश दर्ज की गई है. (भाषा)

2:03 PM. 15 Sept 22 2:03 PM. 15 Sept

अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस

आईएमडी ने जानकारी दी है कि गुरुवार को मध्यम बारिश होने के साथ-साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे. शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. बुधवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मौसम कार्यालय ने कहा कि बृहस्पतिवार सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 89 प्रतिशत थी.

2:03 PM. 15 Sept 22 2:03 PM. 15 Sept

उमस भरी गर्मी से राहत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार की सुबह सुहानी रही. आसमान में आंशिक रूप से छाए बादलों और ठंडी हवाओं ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलायी. मौसम विभाग ने दिन में दिल्ली में मध्यम स्तर की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है.

2:03 PM. 15 Sept 22 2:03 PM. 15 Sept

बिहार के इन जिलों में होगी बारिश

बिहार के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज समेत 12 जिलों में आज भारी बारिश के आसार है. प्रदेश के पूर्वी व दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह 12 से 15 किमी प्रतिघंटा रहेगा.

2:03 PM. 15 Sept 22 2:03 PM. 15 Sept

एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार इस तंत्र के प्रभाव से आगामी 48 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में मॉनसून के सक्रिय होने तथा हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है. इसके अनुसार, 15 सितंबर को उदयपुर, कोटा व भरतपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश में एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं 16 सितंबर से पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होगी तथा कोटा एवं भरतपुर संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज होने की संभावना है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग में आगामी दिनों में केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है.

2:03 PM. 15 Sept 22 2:03 PM. 15 Sept

दिल्ली में बारिश होने का अनुमान

मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को भी दिल्ली में बारिश होने का अनुमान है. सफदरजंग वेधशाला में बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. विभाग ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

2:03 PM. 15 Sept 22 2:03 PM. 15 Sept

बिहार में बारिश होने के आसार

बिहार में आज से अगले कुछ दिन तक अच्छी बारिश होने के आसार हैं. उत्तरी बिहार के अधिकतर इलाकों में भारी और दक्षिणी बिहार में सामान्य से मध्यम बारिश की संभावना है. हालांकि आइएमडी विज्ञानियों का कहना है कि समान रूप से पूरे प्रदेश में जबर्दस्त ठनका गिरने की आशंका है.

2:03 PM. 15 Sept 22 2:03 PM. 15 Sept

मुंबई में आकाश में बादल और हल्की बारिश के आसार

मुंबई में भारी बारिश के कारण कुछ निचली जगहों पर जलजमाव हो गया लेकिन बुधवार को सुबह बारिश धीमी होने के साथ ही वर्षा का पानी निकल गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटे के दौरान मुंबई और उपनगरीय क्षेत्रों में आसमान साफ रहने और हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है. विभाग ने कहा कि कुछ इलाकों में भारी से बेहद भारी बारिश होने का अनुमान है.

2:03 PM. 15 Sept 22 2:03 PM. 15 Sept

राजस्‍थान के कोटा उदयपुर संभाग में भारी बारिश का अनुमान

मध्यप्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण राजस्‍थान के कई स्थानों पर जबरदस्त बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश के ऊपर स्थित है और इसके आगामी 24 घंटों में धीरे-धीरे उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने के बाद उत्तर-पूर्व दिशा में मुड़कर दक्षिणी उत्‍तर प्रदेश की तरफ आगे बढ़ने की संभावना है.

2:03 PM. 15 Sept 22 2:03 PM. 15 Sept

दिल्ली में हल्की बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में के कुछ हिस्सों में बुधवार दोपहर हल्की बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ दिनों में और बारिश होने का अनुमान जताया है. विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और इसके आसपास निम्न दबाव वाले क्षेत्र के प्रभाव की वजह से अगले कुछ दिनों में दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बारिश होने का अनुमान है.

भाषा इनपुट के साथ

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE Update Today: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव क्षेत्र अब कमजोर होता नजर आ रहा है. झारखंड के कुछ इलाकों में आज बारिश की संभावना है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों में और बारिश होने का अनुमान है. मध्यप्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण राजस्‍थान के कई स्थानों पर जबरदस्त बारिश का अनुमान है. जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >