बादल छाए रहने से दिल्ली में गर्मी से लोगों को मिली कुछ राहत
आईएमडी ने कहा कि आंशिक रूप से बादल छाए रहने से दिल्ली में मंगलवार को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली, जबकि राष्ट्रीय राजधानी में अगले पांच से छह दिनों तक लू का अनुमान नहीं है.मौसम विभाग ने कहा था कि उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के आसपास के हिस्सों में अप्रैल में अधिक तीव्र और लगातार लू की स्थिति बने रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार राजधानी में इस साल अप्रैल में अब तक पांच दिन ऐसे दर्ज किए गए हैं जब लू चली है और यह संख्या 12 वर्षों में सबसे अधिक हैं. इससे पहले अप्रैल, 2017 में ऐसे चार दिन दर्ज किए थे.