Weather Forecast : निम्न दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो सकता है ‘असानी’, पूर्वी तट पर होगी भारी बारिश
Copied link
Weather Forecast Today Live Updates : बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘असानी’ पूर्वी तट के पास पहुंच गया है और यह मंगलवार से धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है. आईएमडी ने कहा कि चक्रवात की गति सुबह पांच बजे किलोमीटर प्रति घंटा थी, जो बाद में 25 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई.
4:04 AM. 12 May 224:04 AM. 12 May
निम्न दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो सकता है ‘असानी’, पूर्वी तट पर होगी भारी बारिश
भीषण चक्रवात ‘असानी’ बुधवार को कमजोर होकर एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होकर उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है, जिससे ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दी.
4:04 AM. 12 May 224:04 AM. 12 May
राजस्थान में प्रचंड गर्मी और लू का प्रकोप बरकरार
राजस्थान के पश्चिमी भाग में लगभग सभी स्थानों पर अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य के अधिकतर स्थानों पर प्रचंड गर्मी और लू का प्रकोप बुधवार को भी जारी रहा. जालौर 47 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा. मौसम विभाग के अनुसार, जालौर 47 डिग्री सेल्सियस के साथ बुधवार को राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा.
4:04 AM. 12 May 224:04 AM. 12 May
चक्रवात ‘असानी’ कमजोर पड़ा, ओडिशा, बंगाल में भारी बारिश की संभावना
चक्रवात ‘असानी’ के कारण ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विज्ञान विभाग ने बताय�� कि भीषण चक्रवात ‘असानी’ बुधवार को एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होते हुए उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ गया और इस दौरान क्षेत्र में 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. विभाग के अनुसार, चक्रवात के बृहस्पतिवार तक और कमजोर पड़ने और एक निम्न दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है.
8:17 PM. 11 May 228:17 PM. 11 May
विशाखापत्तनम में भारी बारिश और तूफान
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में चक्रवात ‘असानी’ के कारण भारी बारिश और समुद्र में तूफान की स्थिति बनी हुई है.
8:17 PM. 11 May 228:17 PM. 11 May
असानी की वजह से विशाखापत्तनम जाने वाले विमानों की उड़ानें रद्द
विशाखापत्तनम हवाई अड्डे के निदेशक के श्रीनिवास राव ने बुधवार को समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि एयर इंडिया को अभी अपनी उड़ानों के संचालन के बारे में फैसला नहीं लिया है. स्पाइसजेट की कोलकाता-विशाखापत्तनम-कोलकाता उड़ानें रद्द रहेंगी, हैदराबाद की उड़ान के संबंध में फैसला दोपहर 2 बजे के बाद किया जाएगा. इसके साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि चक्रवात असानी के मद्देनजर आज इंडिगो की सभी उड़ानें (22 आगमन और 22 प्रस्थान) रद्द रहेंगी. एयर एशिया ने बेंगलुरु से एक और दिल्ली से एक उड़ान रद्द की है. शाम की उड़ानों के बारे में निर्णय अभी नहीं लिया गया है.
2:23 PM. 11 May 222:23 PM. 11 May
आज शाम बंगाल की खाड़ी पहुंचने के बाद 12 मई को शिथिल पड़ जाएगा चक्रवाती तूफान असानी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि चक्रवाती तूफान असानी आज शाम तक उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों से पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में निकलेगा. फिर इसके उत्तर-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है. उसने कहा कि 12 मई की सुबह तक इसके धीरे-धीरे कमजोर होकर डिप्रेशन में बदलने की संभावना है और इसके बाद यह पूरी तरह से शिथिल पड़ जाएगा.
2:23 PM. 11 May 222:23 PM. 11 May
कमजोर होने के बाद असानी ने बदला रास्ता
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को कहा कि चक्रवाती तूफान बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य पर पिछले 6 घंटों के दौरान 12 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है. उसने कहा है कि यह चक्रवाती तूफान काफी कमजोर हो गया है. आईएमडी ने कहा कि इसने रास्ता बदल लिया है और यह ओडिशा के बजाए आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से होकर गुजर रहा है. अगले कुछ घंटों में यह तूफान लगभग उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़कर आंध्र प्रदेश तट के पास पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है. इसके बाद, इसके धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है और यह मछलीपट्टनम, नरसापुर, यनम, काकीनाडा, तुनी और विशाखापत्तनम तटों के साथ आगे बढ़ जाएगा.
2:09 PM. 11 May 222:09 PM. 11 May
आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान ‘असानी’ की तबाही शुरू, काकीनाडा-उप्पाडा में सड़कें उखड़ीं
आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान के मद्देनजर काकीनाडा-उप्पाडा बीच रोड पर यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. चक्रवाती तूफान की वजह से सड़कें पूरी तरह से उखड़ गई हैं, जिसकी वजह से लोगों की आवाजाही पूरी तरह से ठप है. बताया जा रहा है कि काकीनाडा में समुद्र पूरी तरह से अशांत है और चक्रवाती तूफान असानी की वजह से तेज हवाएं चल रही हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि अगले कुछ घंटों के लिए चक्रवात के लगभग उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और आंध्र प्रदेश तट के करीब बंगाल की पश्चिम मध्य खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है. पुलिस का कहना है कि पिच रोड क्षतिग्रस्त है. हमने वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए अपनी सीमा में 2 चेक-पोस्ट लगाए हैं. सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं. हम सभी को इस मार्ग पर जाने से रोक रहे हैं.
मुख्य बातें
Weather Forecast Today Live Updates : बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘असानी’ पूर्वी तट के पास पहुंच गया है और यह मंगलवार से धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है. आईएमडी ने कहा कि चक्रवात की गति सुबह पांच बजे किलोमीटर प्रति घंटा थी, जो बाद में 25 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई.