Weather Forecast Update: हरियाणा-पंजाब में भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं, 13 अप्रैल को हल्की बारिश के आसार

Weather Forecast Today Updates: हरियाणा-पंजाब में भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं, 13 अप्रैल को हल्की बारिश के आसार. दिल्ली में लगातार लू का प्रकोप जारी है. जम्मू में रविवार को मौसम का सबसे गर्म दिन रहा. आइए जानते हैं बिहार-झारखंड-यूपी सहित देश के अन्‍य राज्य के मौसम का हाल

Live Updates
3:20 AM. 12 Apr 22 9:50 PM. 11 Apr

हरियाणा और पंजाब में भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं

हरियाणा और पंजाब में सोमवार को भी भीष्ण गर्मी का प्रकोप जारी रहा. दोनों राज्यों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया. मौसम केंद्र के मुताबिक, हरियाणा के फरीदाबाद स्थित बोपणी में सबसे अधिक 45.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. राज्य के गुरुग्राम और हिसार में भी लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा और अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया. हरियाणा के नरनौल, भिवानी, रोहतक, अंबाला और सिरसा में भी अधिकतम तापमान क्रमश: 43.5 डिग्री, 42.5 डिग्री, 43.2 डिग्री, 41.2डिग्री और 43.7 डिग्री दर्ज किया गया. पंजाब में बठिंडा सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री दर्ज किया गया.

3:20 AM. 12 Apr 22 9:50 PM. 11 Apr

इन राज्यों में सितम ढा रही गर्मी

भारत के उत्तर-पश्चिमी हिस्से पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं. दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश में मार्च से ही गर्मी सितम ढा रहा है. इस समय कश्मीर और उत्तराखंड जैसे अपेक्षाकृत ठंडे राज्यों में भी गर्मी का प्रकोप महसूस किया जा रहा है. मौसम विभाग ने सोमवार को ही दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया था.

3:20 AM. 12 Apr 22 9:50 PM. 11 Apr

पारा चढ़ने के साथ दिल्ली में बिजली की मांग बढ़ी

दिल्ली में तापमान में वृद्धि के साथ बिजली की व्यस्त समय की मांग सोमवार दोपहर 5,460 मेगावॉट पर पहुंच गयी. यह अप्रैल में अब तक की सबसे ऊंची बिजली की मांग है. बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

3:20 AM. 12 Apr 22 9:50 PM. 11 Apr

राजस्थान में भीषण गर्मी

पश्चिमी राजस्थान में 12 से 14 अप्रैल के बीच भीषण गर्मी लोगों को झेलनी पड़ेगी. पंजाब, हरियाणा और दिल्ली को भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी.

3:20 AM. 12 Apr 22 9:50 PM. 11 Apr

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत

नये पश्चिमी विक्षोभ से मौसम के बदलने की उम्मीद है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 12 अप्रैल की रात से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की कमी आने की उम्मीद मौसम विभाग ने जतायी है. हालांकि, पश्चिमोत्तर भारत में हीट वेव से लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही.

3:20 AM. 12 Apr 22 9:50 PM. 11 Apr

नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 13-14 अप्रैल को होगी भारी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम का जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसमें कहा गया है कि नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 13 एवं 14 अप्रैल को भारी वर्षा होगी.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Updates: हरियाणा-पंजाब में भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं, 13 अप्रैल को हल्की बारिश के आसार. दिल्ली में लगातार लू का प्रकोप जारी है. जम्मू में रविवार को मौसम का सबसे गर्म दिन रहा. आइए जानते हैं बिहार-झारखंड-यूपी सहित देश के अन्‍य राज्य के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >