NEET Row: शिक्षा मंत्री ने माना NTA में सुधार की जरूरत, कहा- दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

NEET Row: NEET रिजल्ट को लेकर देशभर में विवाद जारी है. छात्रों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. इस मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान सामने आया है.

NEET Row: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में माना की एनटीए में सुधार की जरूरत है. उन्होंने कहा, छात्रों के साथ कुछ भी गलत नहीं होने दिया जाएगा. शिक्षा मंत्री ने कहा, सुप्रीम कोर्ट की अनुशंसा पर 1,563 अभ्यर्थियों की दोबारा परीक्षा का आदेश दिया गया है. दो जगहों पर कुछ अनियमितताएं सामने आई हैं. मैं छात्रों और अभिभावकों को आश्वस्त करता हूं कि सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है.

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा : धर्मेंद्र प्रधान

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, अगर NTA के बड़े अधिकारी भी दोषी पाए गए तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. NTA में बहुत सुधार की जरूरत है. सरकार इस बात को लेकर चिंतित है, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलेगी.

शिक्षा मंत्री ने छात्रों और अभिभावकों को किया आश्वस्त

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, NEET के संबंध में 2 प्रकार की अव्यवस्था का विषय सामने आया है. प्रारंभिक जानकारी थी कि कुछ छात्रों को कम समय मिलने के कारण उनको ग्रेस नंबर दिए गए. दूसरा 2 जगहों पर कुछ गड़बड़ियां सामने आई हैं. मैं छात्रो और अभिभावकों को आश्वस्त करता हूं कि इसे भी सरकार ने गंभीरता के साथ लिया है. जानकारी हमें मिली है, हम सारे विषयों को एक निर्णायक स्थिति तक ले जाएंगे.

क्या है मामला

गौरतलब है कि 5 मई को देशभर के 571 शहरों में 4750 केंद्रों पर नीट परीक्षा का आयोजन किया गया था. जिसमें देशभर से करीब 24 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. एनटीए ने नीट परीक्षा का रिजल्ट 4 जून को जारी किया. जिसमें टॉपर्स की सूची भी जारी की गई. सूची के अनुसार 67 छात्रों को 720 नंबर मिले थे. जबकि छात्रों और एक्सपर्ट के अनुसार नीट परीक्षा के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि एक साथ इतने छात्रों को पूरा अंक प्राप्त हुए हों. इसके अलावा दो छात्र के अंक 718 और 719 मिले. रिजल्ट आउट होने के बाद देशभर में छात्रों का विरोध प्रदर्शन आरंभ हुआ. छात्रों ने रिजल्ट को लेकर बवाल शुरू किया. कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया. जब मामला कोर्ट में पहुंचा तो एनटीए ने बताया कि जिन छात्रों ने समय कम मिलने की शिकायत की थी, उन्हें ग्रेस मार्क्स दिए गए. ऐसे कुल 1563 छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए गए. छात्रों ने एक और मामला उठाया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि कुछ सेंटरों में पेपर लीक हुआ था और छात्रों को अतरिक्त सुविधा प्रदान की गई. यही नहीं छज्जर में एक ही सेंटर से 6 छात्रों को 720 अंक प्राप्त हुए, ये भी सवाल के घेरे में है. फिलहाल मामला सुप्रीम कोर्ट के सामने है.

Also Read: Delhi Water Crisis: पानी की किल्लत पर बीजेपी का हल्ला बोल, AAP सरकार के खिलाफ 14 जगहों पर प्रदर्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >