Weather Forecast : केंद्रीय गृह सचिव ने चक्रवात ‘असानी’ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की

Weather Forecast Today Live Updates: चक्रवाती तूफान ‘असानी’ (Cyclone Asani) को लेकर मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है. साइक्लोन के प्रभाव के चलते देश के 8 राज्यों में मौसम विभाग ने आंधी-पानी का पूर्वानुमान जताया है. जानें अपने राज्य में मौसम का हाल.

4:06 AM. 11 May 22 4:06 AM. 11 May

केंद्रीय गृह सचिव ने चक्रवात ‘असानी’ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने मंगलवार को बेहद तीव्र चक्रवात ‘असानी’ से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया, जो आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों से दूर बंगाल की खाड़ी के ऊपर बढ़ रहा है, जहां नागरिकों की सहायता के लिए बचाव दल तैनात किए गए हैं. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

4:06 AM. 11 May 22 4:06 AM. 11 May

गंभीर चक्रवात ‘असानी’ से प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान के लिए NDRF की 50 टीम तैयार

गंभीर चक्रवात असानी से प्रभावित क्षेत्रों में बचाव एवं राहत अभियान चलाने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की कुल 50 टीम को तैयार रखा गया है. संघीय एजेंसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. एनडीआरएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि 50 टीम में से 22 को पश्चिम बंगाल, ओडिशा तथा आंध्र प्रदेश में तैनात किया गया है एवं शेष 28 टीम को इन राज्यों में अलर्ट रहने के लिए कहा गया है. प्रवक्ता ने कहा कि पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में 12 टीम को तैनात किया गया है, जबकि आंध्र प्रदेश में 9 और ओडिशा के बालासोर में एक टीम को तैनात किया गया है.

4:06 AM. 11 May 22 4:06 AM. 11 May

उत्तराखंड में बारिश के बाद देहरादून सहित कई शहरों में गिरा पारा

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है. देहरादून, मसूरी, हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश, नैनीताल आदि शहरों में मंगलवार दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई है. बारिश के बाद पारा गिरने से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है.

4:06 AM. 11 May 22 4:06 AM. 11 May

चक्रवात ‘असानी’ पूर्वी तट के पास पहुंचा, धीरे-धीरे पड़ रहा है कमजोर

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘असानी’ पूर्वी तट के पास पहुंच गया है और इसके मंगलवार को धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की संभावना है. हालांकि, चक्रवात के कारण 105 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. आईएमडी ने कहा कि चक्रवात सोमवार को 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा था, उसकी रफ्तार अब पांच किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है. यह आंध्र प्रदेश के काकीनाडा से करीब 300 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में और ओडिशा के गोपालपुर से 510 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित है.

5:30 PM. 10 May 22 5:30 PM. 10 May

कई हिस्सों में भीषण गर्मी

मई की शुरूआत के साथ ही देश के कई इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप दिख रहा है. राजस्थान में बीते 4 दिनों में तापमान में करीब 5 डिग्री तक का इजाफा दिख रहा है. वहीं, दिल्ली में भी मौसम का पारा चढ़ा हुआ है. मौसम विभाग ने लू चलने की संभावना जताई है.

5:30 PM. 10 May 22 5:30 PM. 10 May

 रद्द  हुई उड़ानें 

चक्रवात आसनी के कारण चेन्नई एयरपोर्ट पर कई उड़ाने रद्द कर दी गई हैं. चेन्नई,एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक हैदराबाद, विशाखापत्तनम, जयपुर और मुंबई सहित 10 उड़ानें चेन्नई हवाई अड्डे पर चक्रवात आसनी के कारण रद्द कर दी गईं. यात्रियों को इसकी सूचना कल ही दे दी गई है.

5:30 PM. 10 May 22 5:30 PM. 10 May

वेस्ट बंगाल के कई इलाकों में भारी बारिश

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘असानी’ के कारण कोलकाता, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, पुरबा मेदिनीपुर और नदिया सहित दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश हुई. वहीं, असानी’ के कारण ओड़िशा में कुछ तटीय इलाके खाली करा लिया गया है. चक्रवाती तूफान ‘असानी’ के तटों के करीब पहुंचने पर दोबारा उत्तर-उत्तर पूर्व�� दिशा में मुड़ने और कमजोर होने के आसार हैं. ओड़िशा के तटीय इलाकों में सात से 11 सेंटीमीटर बारिश का अनुमान है.

5:30 PM. 10 May 22 5:30 PM. 10 May

चक्रवात  असानी को लेकर अलर्ट

विशाखापत्तनम चक्रवात चेतावनी केंद्र की ओर से कहा गया है कि, चक्रवात असानी विशाखापत्तनम से करीब 330 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में है. विभाग ने कहा है कि, आज रात तक इसके उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ने की संभावना है. इसके बाद इसके उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है.

5:30 PM. 10 May 22 5:30 PM. 10 May

झारखंड में चक्रवाती तूफान असानी का असर

झारखंड में चक्रवाती तूफान असानी का बहुत असर नहीं पड़ेगा. 11 से 13 मई तक झारखंड के कुछ इलाकों में आंशिक असर रहेगा. तूफान अभी बंगाल की खाड़ी में है. मंगलवार शाम में यह थोड़ा कमजोर होगा. इस कारण ओड़िशा, आंध्र प्रदेश और प बंगाल के कई इलाकों में बारिश होगी. प बंगाल से सटे झारखंड के कई इलाकों में इस कारण बादल और हल्की बारिश होगी. मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि इस दौरान कहीं-कहीं हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे हो सकती है.

1:38 PM. 10 May 22 1:38 PM. 10 May

12 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ा चक्रवात असानी

मौसम विज्ञान केंद्र, भुवनेश्वर के मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि, गंभीर चक्रवाती तूफान असानी पिछले 6 घंटे के दौरान पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में 12 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ा और पुरी के लगभग 590 दक्षिण-पश्चिम और गोपालपुर, ओडिशा से लगभग 510 किमी दक्षिण-पश्चिम में है.

1:38 PM. 10 May 22 1:38 PM. 10 May

8 राज्यों में भारी बारिश के आसार

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात असानी (Cyclone Asani) उत्तर पश्चिम दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. हालांकि, इसकी रफ्तार में अब पहले की अपेक्षा छोड़ी कमी आई है. वहीं, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने असानी चक्रवात को लेकर कहा है कि, इस साइक्लोन के चलते आज यानी 10 मई से लेकर 13 मई के तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Live Updates: चक्रवाती तूफान ‘असानी’ (Cyclone Asani) को लेकर मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है. साइक्लोन के प्रभाव के चलते देश के 8 राज्यों में मौसम विभाग ने आंधी-पानी का पूर्वानुमान जताया है. जानें अपने राज्य में मौसम का हाल.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >