राजस्थान के कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार
नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान के कई हिस्सों में बुधवार को हल्की बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी. मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दो मार्च को दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र बनने की प्रबल संभावना है, जिसके प्रभाव से राज्य के बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, चूरु, नागौर, सीकर तथा झुंझुनू जिलों के कुछ भागों में दो मार्च को दोपहर के बाद मेघगर्जन व आकाशीय बिजली चमकने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.