Weather Forecast Updates: दिल्ली में गर्मी से राहत, झारखंड-बिहार में बारिश, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast Today Updates: दिल्ली को फिलहाल गर्मी से राहत मिलती रहेगी. बिहार-झारखंड में हल्‍की से मध्‍यम बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त की है. मॉनसून देश के राज्यों में धीरे-धीरे फैल रहा है. जानें यूपी-एमपी सहित अन्‍य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम

Live Updates
7:54 PM. 2 Jun 22 7:54 PM. 2 Jun

अगले 5 दिन इन राज्यों में होगी बारिश

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मैसम ने बदली करवट. मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिकअगले 5 दिनों तक आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं, असम और मेघालय में 3 जून को भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

2:30 PM. 2 Jun 22 2:30 PM. 2 Jun

दिल्ली में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के आसार

आईएमडी के अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में गुरुवार को बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के आसार हैं. अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 46 प्रतिशत दर्ज की गई.

2:30 PM. 2 Jun 22 2:30 PM. 2 Jun

दिल्ली में हल्की बारिश होने का अनुमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को हल्की बारिश होने और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह भी कहा कि इस सप्ताह लू चलने की आशंका नहीं है. आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि औसत से एक डिग्री कम था.

2:30 PM. 2 Jun 22 2:30 PM. 2 Jun

प्री मॉनसून की बारिश जारी

प्री मॉनसून की बारिश की वजह से कई राज्यों में बारिश हो रही है. अगले कुछ दिनों में मॉनसून के उत्तर भारत की ओर बढ़ने की संभावना मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त की है. देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आज भी बारिश की संभावना जताई जा रही है.

2:30 PM. 2 Jun 22 2:30 PM. 2 Jun

छत्तीसगढ़ में कब पहुंचेगा मॉनसून

छत्तीसगढ़ में 6 जून की बजाय 10 जून के आस-पास मॉनसून दस्तक दे सकता है. प्रदेश में 10 जून तक रायपुर संभाग तक मानसून की बारिश होने के आसार मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त किये हैं. वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग में 15 जून तक मानसून की बारिश होने की संभावना है.

9:05 AM. 2 Jun 22 9:05 AM. 2 Jun

जानें दिल्ली और यूपी में कब पहुंचेगा मॉनसून

मौसम विभाग की मानें तो, दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और आस-पास के राज्यों में 25 जून तक मॉनसून पहुंच सकता है. वहीं, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार में 15 जून के आस-पास मॉनसून के पहुंचने का अनुमान है. वहीं महाराष्ट्र एवं पश्चिम बंगाल में 10 जून तक मॉनसून के दस्तक देने की संभावना है.

8:03 AM. 2 Jun 22 8:03 AM. 2 Jun

उत्तरी बिहार के सभी जिलों के लिए अलर्ट

उत्तरी बिहार के तकरीबन सभी जिलों में अगले चार दिन जबरदस्त आंधी-पानी के आसार हैं. इस दौरान ठनका गिरने की आशंका है. आइएमडी ने उत्तरी बिहार के सभी जिलों के लिए अलर्ट किया है.

8:03 AM. 2 Jun 22 8:03 AM. 2 Jun

दिल्ली में लू चलने के आसार नहीं

दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और आंशिक रूप से बदल छाए रहे, हालांकि अगले पांच से छह दिनों तक लू चलने की आशंका नहीं है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भीषण गर्मी और आर्द्रता के कारण मई और जून में इसी प्रकार के तेज तूफान की संभावना होती है. ऐसी स्थितियों के बारे में एक या दो दिन पहले पूर्वानुमान व्यक्त नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि अगले एक सप्ताह तक दिल्ली में लू चलने का अंदेशा नहीं है.

8:03 AM. 2 Jun 22 8:03 AM. 2 Jun

बिहार में अभी लगातार चलेगी पुरवैया हवा

इस साल मई में पश्चिमी विक्षोभ आदि की मौसमी दशाएं बेहद कमजोर रहीं. साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफलाइन की अत्यधिक सक्रियता से आंधी-पानी देखने को मिला. पुरवैया अभी लगातार चलेगी. इसकी लगातार सक्रियता क्लाइमेट चेंज की ओर संकेत हैं. डॉ गुलाब सिंह (डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर) ने इसकी जानकारी दी.

7:34 AM. 2 Jun 22 7:34 AM. 2 Jun

झारखंड का मौसम

झारखंड सहित देश में मानसून के इस मौसम में पहले लगाये गये अनुमान से अधिक बारिश होने की उम्मीद है. रांची और उसके आसपास के जिलों मे मौसम ने करवट ले ली है. इसके साथ ही राजधानी रांची के शहरी इलाकों में बारिश हुई. आज भी झारखंड के कई इलाकों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त की है.

7:34 AM. 2 Jun 22 7:34 AM. 2 Jun

यूपी का मौसम

यूपी के कई जिलों में धूप वाला मौसम रहेगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मानसून को लेकर जो भविष्यवाणी की है उसके अनुसार यूपी में 15 जून के आस-पास मानसून दस्तक दे सकता है.

7:34 AM. 2 Jun 22 7:34 AM. 2 Jun

मध्‍य प्रदेश का मौसम

प्री-मानसून गतिविधियां थमने के बाद मध्‍य प्रदेश में एक बार फिर से पारा चढ़ता दिख रहा है. राजधानी भोपाल और ग्वालियर में एक बार फिर से तपिश बढ़ गई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मध्‍य प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही गर्मी से राहत की उम्मीद है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Updates: दिल्ली को फिलहाल गर्मी से राहत मिलती रहेगी. बिहार-झारखंड में हल्‍की से मध्‍यम बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त की है. मॉनसून देश के राज्यों में धीरे-धीरे फैल रहा है. जानें यूपी-एमपी सहित अन्‍य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >