Weather Forecast Update : झारखंड-बिहार में बारिश, दिल्ली का पारा बढ़ेगा , जानें यूपी-एमपी सहित देश के अन्य राज्यों के आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
Weather Forecast Today LIVE Update : भारत मौसम (Weather) विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ (Rain,western disturbance) के कारण देश के नॉर्थ ईस्ट राज्यों में अगले 3 से 4 दिनों तक तेज बारिश हो सकती है. आज भी देश के कई इलाकों में बारिश की संभावना है. मौसम (15 March, maximum temperature,holi mausam) से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
Weather Forecast Update : झारखंड-बिहार में बारिश, दिल्ली का पारा बढ़ेगा , जानें यूपी-एमपी सहित देश के अन्य राज्यों के आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
Live Updates
4:01 AM. 16 Mar 2110:31 PM. 15 Mar
देश के पांच दिन सामान्य रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक वेदर में बदलाव आएगा. जिससे बारिश और बर्फबारी की सभावना है. बताया जा रहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान देश में गर्मी की कोई संभावना नहीं है. हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 16 मार्च की रात से को प्रभावित करने की बहुत संभावना है. इस वजह से 17 और 18 मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है.
4:01 AM. 16 Mar 2110:31 PM. 15 Mar
राष्ट्रीय राजधानी न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहते हुए 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, रविवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मौसम विभाग के मुताबिक, दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाने का पूर्वानुमान जताया है. दिल्ली में 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले महीने का सर्वाधिक तापमान था. अधिकारी ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
4:01 AM. 16 Mar 2110:31 PM. 15 Mar
यूपी में आने वाले दिनों में फिर से बदल जाएगा मौसम
यूपी में अगले तीन से चार दिनों में मौसम फिर से बदल जाएगा. मीडिया रिपोर्ट में मौसम विभाग के हवाले से बताया गया है कि पश्चिमी विक्षोभ का एक स्पेल फिर से सक्रिय हो रहा है. इसके असर के कारण प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले तीन से चार दिनों में मौसम फिर से बदल जाएगा. कुछ जिलों में बारिश के आसार बन रहे हैं. हालांकि, ये बारिश छिटपुट ही होगी. लेकिन, इससे बढ़ते तापमान में गिरावट आएगी. पूर्वी यूपी के मुकाबले पश्चिमी यूपी में मौसम के इस बदलाव का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है.
4:01 AM. 16 Mar 2110:31 PM. 15 Mar
जानें दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. बताया गया कि सफदरजंग वेधशाला में सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिक ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाने का पूर्वानुमान लगाया है. दिल्ली में 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले महीने का सर्वाधिक तापमान था. अधिकारी ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
8:01 PM. 15 Mar 212:31 PM. 15 Mar
हरियाणा के कुछ इलाकों में बारिश
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव नजर आ रहा है. 18 मार्च को फिर पश्चिम विक्षोभ असर दिखा प्रदेश में दिखने के आसार हैं. इसके असर से उत्तरी हरियाणा के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है, जबकि 19 को प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बारिश हो सकती है.
8:01 PM. 15 Mar 212:31 PM. 15 Mar
दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाने का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिक ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाने का पूर्वानुमान लगाया है. दिल्ली में 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले महीने का सर्वाधिक तापमान था. अधिकारी ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
मुख्य बातें
Weather Forecast Today LIVE Update : भारत मौसम (Weather) विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ (Rain,western disturbance) के कारण देश के नॉर्थ ईस्ट राज्यों में अगले 3 से 4 दिनों तक तेज बारिश हो सकती है. आज भी देश के कई इलाकों में बारिश की संभावना है. मौसम (15 March, maximum temperature,holi mausam) से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…