Weather Forecast : दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल पहुंचा, मौसम का मिजाज फिर बदलेगा,जानें कब से होगी बिहार-झारखंड-यूपी में झमाझम बारिश

Weather Forecast Today LIVE, Monsoon 2021 Date 3 June : भारत (north India Weather) में मानसून की दस्तक होने में कुछ ही समय के बाद हो जाएगी. मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र (Maharashtra Weather) में प्री-मॉनसून गतिविधियां तेज हो चली हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (delhi Weather) में ने आज हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है. बिहार-झारखंड और यूपी(bihar,Jharkhand and up Weather) के कुछ जिलों में बारिश की संभावना नजर आ रही है. मौसम से जुड़ी हर (3 June 2021, Rain Alert, Monsoon 2021) अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ….

Live Updates
2:26 PM. 3 Jun 21 2:26 PM. 3 Jun

23 जून तक यूपी में मानसून

उत्तर प्रदेश में आने वाले दो दिनों में तापमान बढ़ने के साथ तेज गर्मी और उमस के आसार बन रहे हैं. वहीं फिलहाल बारिश की उम्मीद नहीं है, मौसम विभाग के अनुसार 23 जून तक यूपी में मानसून आने की संभावना है.

2:26 PM. 3 Jun 21 2:26 PM. 3 Jun

केरल में आमतौर पर दक्षिणपश्चिम मानसून एक जून तक पहुंचता है

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय मोहपात्र ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून ने केरल के दक्षिणी हिस्सों में दस्तक दे दी है. केरल में आमतौर पर दक्षिणपश्चिम मानसून एक जून तक पहुंचता है.

2:26 PM. 3 Jun 21 2:26 PM. 3 Jun

देश में बारिश के चार महीने के मौसम की शुरुआत

दक्षिण पश्चिम मानसून ने दो दिन की देरी से गुरुवार को केरल में दस्तक दी. केरल में मानसून का पहुंचने के साथ देश में बारिश के चार महीने के मौसम की शुरुआत हो गई.

2:26 PM. 3 Jun 21 2:26 PM. 3 Jun

दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल पहुंचा

आईएमडी के महानिदेशक एम महापात्र ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल पहुंचा.

2:26 PM. 3 Jun 21 2:26 PM. 3 Jun

दिल्ली की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में

गुरुवार की सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों में दिखा कि सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर प्रति घंटा वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 116 दर्ज किया गया.

2:26 PM. 3 Jun 21 2:26 PM. 3 Jun

बारिश की संभावना नहीं

बिहार के अधिकतर इलाकों में गुरुवार को बारिश की संभावना नहीं नजर आ रही है. सूबे में चमकदार धूप निकली हुई है इससे दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री इजाफा हो सकता है़ हालांकि बिहार के कुछ हिस्सों में एक दो जगहों पर सामान्य से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.

2:26 PM. 3 Jun 21 2:26 PM. 3 Jun

दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है. न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 65 फीसदी दर्ज की गई.

10:59 AM. 3 Jun 21 10:59 AM. 3 Jun

जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून

दिल्ली एनसीआर में इस बार जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून के आने की संभावना व्यक्त की गई है. मानसून में अच्छी बारिश के लिए जून के महीने में अच्छी गर्मी होने की पूरी संभावना नजर आ रही है.

10:59 AM. 3 Jun 21 10:59 AM. 3 Jun

आईएमडी ने बताया

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि केरल में स्थानिक वर्षा वितरण में वृद्धि हुई है और दक्षिण अरब सागर के निचले स्तरों में पछुआ हवाएं चल रही हैं. उपग्रह से हासिल तस्वीरों के अनुसार, केरल तट और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में बादल छाए हुए हैं.

10:59 AM. 3 Jun 21 10:59 AM. 3 Jun

केरल में मानसून पहुंचने की स्थिति बनी : आईएमडी

दक्षिण-पश्चिम मानसून के तीन जून को केरल पहुंचने की स्थितियां राज्य में बननी शुरू हो गई है. मानसून यहां सामान्य समय से देर से पहुंच रहा है.

10:59 AM. 3 Jun 21 10:59 AM. 3 Jun

झारखंड में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की गर्जन या वज्रपात

4 जून तक झारखंड में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की गर्जन या वज्रपात के साथ तेज हवा चल सकती है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा रहेगी. इस दौरान आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे. वहीं, मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना है.

10:59 AM. 3 Jun 21 10:59 AM. 3 Jun

आज गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा

उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, पूर्वी बिहार व झारखंड के पूर्वी हिस्सों में गुरुवार को गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. इधर, स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र सहित दक्षिण व उत्तर पूर्वी भारत में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है.

10:59 AM. 3 Jun 21 10:59 AM. 3 Jun

महाराष्ट्र में प्री-मॉनसून

मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र (Maharashtra) में प्री-मॉनसून गतिविधियां तेज हो चली हैं. कारोबारी नगरी मुंबई, पुणे, नासिक समेत कई क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.

10:59 AM. 3 Jun 21 10:59 AM. 3 Jun

झारखंड का मौसम

झारखंड की राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम केंद्र, रांची के अनुसार, राजधानी रांची के अलावा कई जिलों में गरज के साथ बारिश होगी. 3 तीन जून को यानी आज राज्य के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है. राज्य में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहगी. राज्य में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान दिन के तापमान में कोई बड़ा बदलाव की संभावना नहीं है.

10:59 AM. 3 Jun 21 10:59 AM. 3 Jun

पटना सहित 17 जिलों में एक-दो जगहों पर तेज बारिश

बिहार की राजधानी पटना सहित 17 जिलों में गुरुवार को एक-दो जगहों पर तेज बारिश हो सकती है, जबकि बाकी जगहों हल्की से मध्यम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी करने का काम किया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना की मानें तो राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-मध्य बिहार में अगले 24 घंटों में आंधी-पानी के आसार हैं.

7:28 AM. 3 Jun 21 7:28 AM. 3 Jun

दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे, 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने आज हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है.

7:28 AM. 3 Jun 21 7:28 AM. 3 Jun

राजस्थान के कुछ इलाकों में तापमान गिरा

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्‍थान के कुछ भागों में आंधी बारिश का दौर पिछले दो-तीन दिन से जारी है. मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान चूरू में 30.6 मिलीमीटर, पिलानी में 21.8 मिलीमीटर, राजधानी जयपुर में 9.2 मिलीमीटर, सीकर में 9 मिलीमीटर और गंगानगर में 3.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकतर इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. जयपुर में बुधवार को सुबह बादल गरजे और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार, विक्षोभ का असर अगले तीन-चार दिनों तक राज्य के कुछ भागों में बना रहेगा.

7:28 AM. 3 Jun 21 7:28 AM. 3 Jun

उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में आज हल्की से भारी बारिश

उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में आज हल्की से भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. अगले तीन दिन तक सूबे के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. इन इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है. हालांकि इस दौरान पूर्वी व पश्चिमी यूपी में कहीं भी बारिश के आसार नहीं नजर आ रहे हैं. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के की मानें तो प्रदेश में मानसून को लेकर कुछ कहना अभी मुश्किल है. इस पर जून के दूसरे हफ्ते में ही कुछ नजर आ सकता है.

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE, Monsoon 2021 Date 3 June : भारत (north India Weather) में मानसून की दस्तक होने में कुछ ही समय के बाद हो जाएगी. मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र (Maharashtra Weather) में प्री-मॉनसून गतिविधियां तेज हो चली हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (delhi Weather) में ने आज हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है. बिहार-झारखंड और यूपी(bihar,Jharkhand and up Weather) के कुछ जिलों में बारिश की संभावना नजर आ रही है. मौसम से जुड़ी हर (3 June 2021, Rain Alert, Monsoon 2021) अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >