Weather Forecast: हिमाचल प्रदेश में होगी भारी बारिश, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast: पूर्वोत्तर भारत, उत्तराखंड, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश और कोंकण और गोवा में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं. जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

स्काइमेट वेदर के अनुसार मध्य मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. मॉनसून ट्रफ फिलहाल अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर चल रही है और अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही रहेगा. पश्चिमी विक्षोभ को एक ट्रफ के रूप में देखा जा रहा है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, उत्तराखंड, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश और कोंकण और गोवा में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं. वहीं ओडिशा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार दक्षिण भारत, शेष उत्तर भारत और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश की उम्मीद है.

हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर जारी है. शिमला में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के अलर्ट को देखते हुए सभी शिक्षण संस्थान को 23 और 24 अगस्त को बंद रखने का फैसला लिया गया है.

मौसम विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान में उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में अगले दो-तीन दिन भारी बारिश जारी रहने की संभावना व्यक्त की है. प्रदेश के सात जिलों टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार में बारिश का आरेंज अलर्ट तथा बुधवार और गुरुवार को लिए टिहरी, देहरादून, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >