Weather Forecast: मुंबई में आज सभी स्कूल बंद, कई इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में मौसमी हलचल बढ़ने के उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है. बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. पश्चिमी विक्षोभ के फिर से सक्रिय होने से कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है.

Weather Forecast: देश के कई हिस्सों से मानसून की विदाई होनी शुरू हो गई है. लेकिन पूरी तरह मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर मौसम के तेवर तल्ख हो गये हैं. मौसम विभाग ने अपने अनुमान में कहा है कि अगले तीन से चार घंटों में कई इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है. IMD ने कहा है कि अगले 3 से 4 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. विभाग ने कहा है कि मुंबई, पालघर, नंदुरबार, धुले, जलगांव, सोलापुर और सतारा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी. और बिजली चमकने के साथ तेज बारिश होने की संभावना है. बारिश के कारण आज मुंबई में स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखा गया है.

https://twitter.com/ANI/status/1838950079400390723

कई राज्यों में हो रही है बारिश
देश के कई राज्यों में बुधवार को झमाझम बारिश हुई. गुजरात, पंजाब, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड समेत कई और राज्यों में भारी बारिश हुई है. झारखंड और उत्तराखंड कई जिलों में बुधवार की सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे. दिनभर बारिश होती रही. वहीं मौसम विभाग का कहना है कि मानसून पूरी तरह विदा होने से पहले एक बारि अपना रौद्र रूप दिखा सकता है. इधर नवी मुंबई में भारी बारिश हुई है. बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है. कोलकाता में भा भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने गुरुवार को भी पालघर और नासिक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पुणे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

https://twitter.com/ANI/status/1838931898166374806

साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण और होगी बारिश
बता दें, देश में मानसून की वापसी प्रक्रिया शुरू हो गई है. राजस्थान, दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश में काफी कमी आ गई है. बारिश न के बराबर हो रही है. इधर बंगाल की खाड़ी में मौसमी हलचल बढ़ने के उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है. बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. पश्चिमी विक्षोभ के फिर से सक्रिय होने से कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने कहा है कि इसके चलते कई इलाकों में तेज हवा चलेगी. महाराष्ट्र, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड,गुजरात में लगातार बारिश हो रही है.

दिल्ली में हो सकती है बारिश
साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर के कारण दिल्ली में कल बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि गुरुवार को दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. गुरुवार (26 सितंबर) को मौसम विभाग ने दिन भर हल्की बारिश का अनुमान जाहिर किया है. कुछ इलाकों में मध्यम दर्जे की भी बारिश हो सकती है. विभाग ने कहा है कि बारिश से दिल्ली के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है.

Also Read: Jammu Kashmir Election: दूसरे चरण में 54 फीसदी से ज्यादा वोटिंग, जानें कहां हुआ सबसे ज्यादा मतदान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >