Weather Forecast Today: पटना में भारी बारिश, राजस्थान में गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत, बिहार में वज्रपात का खतरा, झारखंड-यूपी और दिल्ली समेत जानें अपने राज्य के मौसम का हाल
Jaipur: Commuters pass through a waterlogged street following heavy rain, in Jaipur, Tuesday, July 7, 2020. (PTI Photo)(PTI07-07-2020_000209A)
Copied link
Weather Forecast Today, 26 June 2021, Rain Alert, Monsoon 2021 Update: देशभर में मॉनसून की गति थोड़ी कम हुई है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर पश्चिम भारत में शनिवार को आंधी के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना जतायी गयी है. मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार के लोगों को मॉनसून की भारी बारिश के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा. हालांकि बिहार और यूपी में मॉनसून की बारिश शुरू हो चुकी है. देश भर के मौसम और बारिश का हाल जानने के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
4:06 AM. 27 Jun 214:06 AM. 27 Jun
पटना में भारी बारिश
पटना में शुक्रवार शाम से ही भारी बारिश के कारण बिहार विधानसभा परिसर और उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास समेत कई इलाकों में जलजमाव हो गया. मौसम विभाग के मुताबिक पटना में शुक्रवार से 145 मिलीमीटर बारिश हुई है जो कि एक दशक में सबसे अधिक है। विभाग ने बताया कि सुबह में गरज के साथ बारिश हो रही थी. पटना या आसपास के इलाकों में वज्रपात से किसी की मौत की सूचना नहीं है.
4:06 AM. 27 Jun 214:06 AM. 27 Jun
यूपी में गरज और बौछारों के साथ बारिश
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बौछारों के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई. मौसम विभाग ने अनुसार प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरी. मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है और रविवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है.
4:06 AM. 27 Jun 214:06 AM. 27 Jun
राजस्थान में गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत
राजस्थान में मानसून आने के बाद भी लोग गर्मी और उसम से परेशान थे. हालांकि, दो दिन से लगातार मौसम के बदलाव के बाद हल्की बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है. बारिश से रात के तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है.
4:06 AM. 27 Jun 214:06 AM. 27 Jun
देहरादून समेत कई जगह आंधी और बिजली चमकने की संभावना
मौसम विज्ञानियों ने शनिवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत मैदानी क्षेत्रों में मौसम के बदले मिजाज के चलते आंधी के साथ बिजली कड़कने और बूंदाबांदी की संभावना जताई है. मौसम विज्ञानियों की ओर से अगले 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.
4:06 AM. 27 Jun 214:06 AM. 27 Jun
बिहार में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा
बिहार के कई इलाकों में एक बार फिर भारी बारिश और वज्रपात का खतरा मंडरा रहा है. आपदा प्रबंधन विभाग ने कई जिलों में बारिश के साथ भारी वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है.
8:21 PM. 26 Jun 218:21 PM. 26 Jun
यूपी में इन जगहों पर हो सकती है बारिश
मॉनसून के आ जाने के बाद भी उत्तर प्रदेश में अभी छिटपुट बारिश ही देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में आज बारिश हो सकती है.बरेली, पीलीभीत, शामली, अलीगढ़, एटा, सहारनपुर, मैनपुरी, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, कासगंज आदि जगहों पर आज बारिश का अनुमान है.
8:21 PM. 26 Jun 218:21 PM. 26 Jun
बारिश की वजह से बिहार के कई जिले पानी-पानी
बारिश का असर बिहार में अभी से ही दिखने लगा है. बिहार विधानसभा परिसर में पानी भर गया है. नालंगा, गया जैसे जिलों में भी शहरी इलाकों में पानी का भराव हो गया है. घरों में पानी घुस गये हैं.यही हाल राजधानी पटना का है. घनी आबादी वाले क्षेत्रों में पूरा पानी भर गया है.
8:21 PM. 26 Jun 218:21 PM. 26 Jun
आज सुबह उमस और गर्मी से परेशान रहे दिल्ली के लोग
राजधानी दिल्ली में शनिवार को सुबह गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे. न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
8:21 PM. 26 Jun 218:21 PM. 26 Jun
राजस्थान में कई जगह पर हल्की से भारी बारिश
मॉनसून की गति धीमी पड़ गयी है. राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कई जगहों पर हल्के से भारी बारिश दर्ज की गयी है. जबकि प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गर्मी अभी भी लोगों को परेशान कर रही है. कुछ इलाकों में मेघ गर्जन भी हो रहे हैं और आसमान में घने बादल छाये हुए हैं.
8:21 PM. 26 Jun 218:21 PM. 26 Jun
बिहार में भारी बारिश, उपमुख्यमंत्री के आवास में घुसा पानी
बिहार में भारी बारिश हो रही है. बारिश की वजह से कई शहरों में घरों में पानी घुग गया है. उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के सरकारी आवास में पानी घुस गया है. पानी घुसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
8:21 PM. 26 Jun 218:21 PM. 26 Jun
मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
आईएमडी ने मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और कुछ अन्य इलाकों में भारी बारिश का ऐलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी के साहा ने पीटीआई भाषा को बताया कि प्रदेश में जून में अब तक सामान्य से लगभग 80 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है.
3:54 PM. 26 Jun 213:54 PM. 26 Jun
दिल्ली वालों को गर्मी से राहत के लिए करना होगा इंतजार
स्काईमेट वेदर के मुताबिक, दिल्लीवासियों को आज गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. यहां मॉनसून के लिए अभी कुछ और दिन इंतजार करना होगा. मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह तक यहां मॉनसून के पहुंचने की संभावना है. इसके बाद दिल्ली में मुसलाधार बारिश देखने को मिली सकती है.
मुख्य बातें
Weather Forecast Today, 26 June 2021, Rain Alert, Monsoon 2021 Update: देशभर में मॉनसून की गति थोड़ी कम हुई है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर पश्चिम भारत में शनिवार को आंधी के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना जतायी गयी है. मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार के लोगों को मॉनसून की भारी बारिश के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा. हालांकि बिहार और यूपी में मॉनसून की बारिश शुरू हो चुकी है. देश भर के मौसम और बारिश का हाल जानने के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…