Weather Forecast : यूपी-बिहार में होगी बारिश, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

Weather Forecast : उत्तराखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी वर्षा होने की उम्मीद है. मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट भारी बारिश हो सकती है. जानें अपने इलाके का मौसम

स्काइमेट वेदर के अनुसार, 22 से 24 अगस्त के बीच उत्तर प्रदेश और बिहार दोनों राज्यों में तीव्र बारिश की संभावना है. उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में बारिश होगी. मंगलवार को प्रयागराज, लखनऊ और फैजाबाद में बारिश होगी. बिहार के लिए, पटना, गया, मोतिहारी, सुपौल, भागलपुर, दरभंगा आदि में तीव्र बारिश का अलर्ट है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी वर्षा होने की उम्मीद है. मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट भारी बारिश हो सकती है. वहीं पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो बार भारी बारिश हो सकती है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश की संभावना है.

दिल्ली में सोमवार को उमस भरा मौसम बरकरार रहने और हल्की बारिश होने के आसार हैं. आईएमडी के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि दिल्ली में अगले दो दिन भी हल्की बारिश होने की संभावना है, लेकिन इससे तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा. दिल्ली में पिछले चार महीनों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है.

मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि 22 अगस्त को झारखंड के उत्तर-पूर्वी और उत्तर पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. वहीं 23 और 24 अगस्त को भी राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से (गुमला, सिमडेगा, खूंटी, प सिंहभूम) में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है. इस दौरान गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है. विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >