Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगी बारिश, जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

1 / 1
Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगी बारिश, जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
फुल स्क्रीन में देखें

New Delhi: Vehicles move on a road amid rain, in New Delhi, Saturday, Sept. 23, 2023. (PTI Photo)(PTI09_23_2023_000203A)

Weather Forecast Today: मौसम विभाग ने 11 दिसंबर से यानी आज से एक और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रिय होने का अनुमान व्यक्त किया है. इसकी वजह से कई राज्यों के मौसम में बदलाव नजर आने की संभावना है. जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर अभी भी बढ़ा हुआ है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आज एक बार फिर रिकॉर्ड किया गया है.

आइएमडी के मुताबिक शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात बिहार में औसत तापमान 10 से 15 डिग्री के बीच रहा. सबसे कम न्यूनतम तापमान गया में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. करीब 12 जिलों में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. 11 दिसंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने जा रहा है. अगर विक्षोभ ने बिहार की तरफ जोर पकड़ा तो बिहार में कुछ और ठंड बढ़ सकती है.

उत्तर प्रदेश के मौसम ने चक्रवाती बारिश के बाद तेजी से करवट ली है. दिन में धूप निकलने के साथ पछुआ हवाओं ने गलन बढ़ा दी है. आचंलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक, प्रदेश में अगले 24 घंटे में पारे में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 15 और 16 दिसंबर को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के भी आसार हैं., सामान्य तौर पर मौसम शुष्क बना रहेगा.

झारखंड में चक्रावती तूफान का असर खत्म होने के साथ ही ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों के न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई जिसने गलन बढ़ा दी है. कई जिलों का न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है. मौसम विभाग विभाग के अनुसार राज्य में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है. 16 दिसंबर तक राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने की संभावना विभाग ने व्यक्त की है.

Also Read: Weather Today: तापमान में गिरावट जारी, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

उत्तर भारत के कई इलाकों में हुई बर्फबारी और उत्तर से आ रही ठंड हवा से कनकनी में और अधिक बढ़ोतरी का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. इस हवा के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी.

मध्य प्रदेश इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग ने 11 दिसंबर से यानी आज से एक और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रिय होने का अनुमान व्यक्त किया है. इस कारण प्रदेश से कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं वहीं कुछ हिस्सों में बारिश की भी संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार, ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है. इससे राजस्थान भी प्रभावित हो सकता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार यदि 11 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ तो राजस्थान के कई जिलों में बारिश हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >