Weather Forecast : इन राज्यों में होगी बारिश, जानें कैसा रहने वाला है आपके इलाके का मौसम

Weather Forecast : दिल्ली में अगले दो दिन में मुख्य रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है. यूपी के कई जनपदों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. जानें अपने इलाके का मौसम

स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, असम के कुछ हिस्सों और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार है. वहीं बिहार के शेष हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार, दक्षिणी मध्य प्रदेश, गुजरात, विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पंजाब, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है. वहीं उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है. देहरादून, चमोली समेत उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. स्काइमेट वेदर ने भी कहा है कि उत्तराखंड में हल्की से मध्यम श्रेणी के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को उमस भरी गर्मी रहने और अगले दो दिन में हल्की बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में अगले दो दिन में मुख्य रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है. दिल्ली में इस साल अब तक 762 मिमी बारिश हो चुकी है, जो औसत वार्षिक वर्षा 774 मिमी का लगभग 99 प्रतिशत है.

उत्तर प्रदेश के मौसम में मानसून की सक्रियता बनी हुई है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल 15 अगस्त तक बारिश के आसार हैं. वहीं गुरुवार को कई जनपदों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 10 अगस्त को पश्चिमी यूपी में एक दो स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं. पूर्वी यूपी में कुछ स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.

झारखंड के कई स्थानों पर आज गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. इस दौरान वज्रपात की संभावना है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया. झारखंड के उत्तर पूर्वी और पश्चिमी भागों आज कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं. वहीं गढ़वा और पलामू जिले में कहीं कहीं बहुत भारी बारिश होगी. इसे लेकर इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट है, वहीं बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी है.

मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को भी पटना शहर और आसपास में हल्की या मध्यम बारिश होने की चेतावनी दी है. पटना में पिछले 12 घंटे में 33.5 एमएम बारिश हुई. इसके बाद जलजमाव से लोगों को परेशानी हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >