Weather Forecast: दिल्ली-NCR में अब पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड! शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, पहाड़ों पर बर्फबारी जारी

Weather Forecast: उत्तर भारत में सर्दी का दौर जारी है. हाड़ कंपाने वाली ठंड से लोग का बुरा हाल है. उसपर से पहाड़ों में एक बार फिर बर्फबारी का दौर शुरू होने वाला है. दो नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण नए साल के पूरे सप्ताह बर्फबारी का अनुमान है.

Weather Forecast: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. ठंड के कारण लोगों का बुरा हाल है. दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा,पंजाब, बिहार, झारखंड समेत कई और राज्य भीषण सर्दी की चपेट में हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली है.

वहीं पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों का तापमान और गिर सकता है. उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर चल रही है, जिसके कारण कनकनी वाली सर्दी बढ़ गई है. जनवरी के पहले सप्ताह में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा.

मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह पहाड़ों में बर्फबारी का दौर इस सप्ताह जारी रह सकता है. कश्मीर में बुधवार से एक के बाद एक कुल दो बार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पड़ सकता है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक और दो जनवरी तक जम्मू कश्मीर प्रभावित होगा.

पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों में हल्की बर्फबारी की संभावना है. तीन से छह जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर के अधिकतर जगहों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है. जबकि, चार से छह जनवरी तक भारी बर्फबारी का अनुमान है.

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण दिल्ली में आने वाले दिनों में ठंड में इजाफा हो सकता है. तापमान गिरने के कारण पूरे दिल्ली-एनसीआर इलाके में जोरदार ठंड पड़ सकती है. शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने का अनुमान है. आईएमडी का अनुमान है कि इस सप्ताह पारा और गिरेगा.

यूपी का सर्दी से हाल बुरा है. 50 से ज्यादा जिलों में तापमान गिर गया है. कड़ाके की ठंड पड़ रही है. राजधानी लखनऊ स्थित मौसम केंद्र का अनुमान है कि शुक्रवार को भी कई जिलों में भयंकर सर्दी पड़ेगी. इसके अलावा कोहरा भी छाया रहेगा.

राजस्थान में उत्तरी इलाकों में बफीर्ली हवाओं के असर से ठंड में इजाफा हो गया है. गलन वाली सर्दी से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है. घना कोहरा भी छा रहा है. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार शीतलहर का दौर अभी जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >