Weather Forecast : नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा राजस्थान में, दिल्ली को ठंड से राहत नहीं, जानें मौसम का हाल

Weather Forecast : अभी दिल्ली में ठंड से राहत नहीं मिलेगी. पंजाब और हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी है. जानें मौसम का हाल

Weather Forecast : दिल्ली के लोगों को ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है. बाहरी दिल्ली के कुछ हिस्सों में शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक था. मौसम विभाग ने शनिवार को बहुत घना कोहरा और रविवार को भी घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है.

कश्मीर में शीतलहर

कश्मीर में बर्फबारी के बाद अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली. मौसम विभाग ने कश्मीर में 19 जनवरी तक मुख्य रूप से मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. 20 से 22 जनवरी तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई गई है.

पंजाब और हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी

पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को भी ठंड ने लोगों को परेशान किया. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पंजाब में पठानकोट सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसी तरह का मौसम अगले कुछ दिन रह सकता है.

एक और नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा राजस्थान में

हल्की बारिश के बाद राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकतर भागों में आगामी 3-4 दिन मौसम शुष्क रह सकता है. कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिन घना कोहरा छाया रह सकता है. राज्य में 22 जनवरी के आसपास एक और नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की संभावना है. इसका प्रभाव राज्य में नजर आ सकता है.

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के कई हिस्सों में बारिश के साथ होगी बर्फबारी

स्काइमेट वेदर के अनुसार, 18 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश और बर्फबारी की संभावना है. 18 से 22 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के कई हिस्सों में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी हो सकती है. 21 से 22 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में बारिश के आसार हैं. अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है. उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >