Weather Forecast: झारखंड में अगले दो दिन कहीं-कहीं बारिश का अनुमान, दिल्ली और राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम

Weather Forecast: अलगे तीन दिनों के लिए उत्तर पश्चिम भारत में कोई भी चेतावनी जारी नहीं की गई है.

Weather Forecast: दिल्ली में 21 से 23 सितंबर को आसमान में आशिंक रूप से बादल छाए रहेंगे. अगले दो दिन अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहने का अनुमान लगाया गया है. न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होने का अनुमान लगाया गया है.

झारखंड का कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के कुछ स्थानों में अगले दो दिन हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए कोई भी चेताचनी जारी नहीं की है.

राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान

राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में बारिश संबंधी गतिविधियों में पिछले कुछ दिन में कमी दर्ज की गई है, लिहाजा अब हफ्ते भर मौसम शुष्क रहने व आमतौर पर बारिश नहीं होने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा पूर्वी राजस्थान में कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश होने और बादल गरजने का अनुमान है. विभाग के अनुसार 27 सितंबर से शुरू होने वाले हफ्ते के दौरान राज्य के पूर्वी भागों में बारिश संबंधी गतिविधियां बढ़ने की संभावना है और पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >