Weather Forecast: आज फिर बरसेंगे बदरा! शीतलहर से बढ़ेगी सिरहन, ओलावृष्टि और बर्फबारी की चेतावनी

Weather Forecast: पहाड़ों पर जारी भारी बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है. दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार, झारखंड. हरियाणा पंजाब समेत कई और राज्यों में सर्दी, बारिश, कोहरा और ओलावृष्टि देखने को मिल रहा है.

Weather Forecast: दिल्ली एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में हैं. बारिश के कारण परेशानी और बढ़ गई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि कई राज्यों में शीतलहर का दौर भी जारी रहेगा. मौसमी गतिविधियों के कारण मौसम के तेवर तल्ख हो गये हैं. दिल्ली से लेकर यूपी-हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड समेत अन्य राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग का कहना है कि कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे. कहीं-कहीं बारिश की भी संभावना है. एक नजर डालते हैं आज कैसा रहेगा देशभर में मौसम का हाल.

कश्मीर में बर्फबारी और बारिश का दौर

कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है. गुरुवार को एक बार फिर बर्फबारी हुई. मौसम विभाग का अनुमान है कि कल यानी शुक्रवार को घाटी के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी और बारिश हो सकती है. गुरुवार को कश्मीर के पहलगाम और सोनमर्ग के जोजिला, बडगाम के ऊपरी इलाके, गुरेज, बांदीपोरा, गांदेरबल समेत कई और इलाकों में बर्फबारी हुई.इसके अलावा अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां, पुलवामा और बारामूला के मैदानी इलाकों में भी हल्की बर्फबारी देखने को मिली. मौसम विभाग ने बताया कि आज और कल कश्मीर में बादल छाये रह सकते हैं. कुछ इलाकों में बारिश की भी संभावना है. हिमाचल प्रदेश में भी हिमपात का दौर जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतर हिस्सों में शीतलहर भी जारी है.

दिल्ली में हो सकती है बारिश, जारी है सर्दी का सितम

दिल्ली में सर्दी का सितम जारी है. बुधवार को देर रात कई इलाकों में बारिश हुई. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज यानी शुक्रवार को भी कई इलाकों में बारिश हो सकती है. वहीं, बारिश के बाद दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक मापा गया है. वहीं वायु गुणवत्ता भी बहुत खराब श्रेणी में है. मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा घना कोहरा भी छाया रह सकता है.

पंजाब और हरियाणा में जारी है ठिठुरन, हो सकती है बारिश

पंजाब और हरियाणा में भी ठंड का प्रकोप है. गुरुवार को कई इलाकों में बारिश हुई. बारिश के कारण मौसम की तल्खी बढ़ी है. मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से एक डिग्री कम है. वहीं, आईएमडी के मुताबिक हरियाणा में अंबाला का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा.

राजस्थान में भयंकर सर्दी, बारिश ने बढ़ाई परेशानी

नये पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. बारिश के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है. गुरुवार को कई जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ी. राजस्थान में बुधवार को बारिश हुई. कुछ इलाकों में गुरुवार को भी हल्की बारिश देखने को मिली. कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई. प्रदेश के अलवर, बारां, जयपुर, धौलपुर, दौसा, बूंदी, भरतपुर, टोंक, सवाई माधोपुर करौली समेत कई और जिलों में ठंड का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग के कई इलाकों पर शीतलहर चलने का भी अनुमान जाहिर किया है.

आज कहां होगी बारिश

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक आज जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के समय घने से लेकर बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है. हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति रह सकती है.

Also Read: Snowfall: पहाड़ों में बर्फबारी से जारी है बर्फबारी जारी, मैदानी इलाकों में गिरेगा पारा! Photos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >