मौसम : अगले 3 तीन किन राज्यों में होगी भारी बारिश? IMD ने दी जानकारी

Weather Forecast : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से 22 अगस्त 2026 को पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. जानें और किन राज्यों के लिए जारी किया गया है अलर्ट.

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 22 से 23 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में 22 अगस्त को और उत्तराखंड में 22 से 27 अगस्त तक कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है.

विभाग के अनुसार, 22 अगस्त को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं, 22 से 24 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना

22 से 25 अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, 22 से 26 अगस्त तक पूर्वी मध्य प्रदेश और 23 से 25 अगस्त के बीच विदर्भ में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं, छत्तीसगढ़ में 22 से 27 अगस्त तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है.


ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में होगी भारी बारिश, आया 26 अगस्त तक का वेदर अपडेट

बिहार का मौसम कैसा रहेगा?

22 अगस्त को बिहार के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में बारिश का असर अधिक रह सकता है, जबकि उत्तर और पूर्वी बिहार के कई इलाकों में हल्की बारिश या गरज-चमक देखने को मिल सकती है. इस दौरान कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं.


बिहार का मौसम

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

झारखंड का मौसम कैसा रहेगा?

झारखंड में 23 अगस्त को कई जगहों पर गरज-चमक और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. उत्तर-पश्चिमी इलाकों (पलामू, गढ़वा और चतरा) तथा दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों (गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम) में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. 24 और 25 अगस्त को भी राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है.


ये भी पढ़ें: कल का मौसम: 21 से 27 अगस्त तक बिगड़ा रहेगा मौसम, अगले सात दिन गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

22 से 24 अगस्त 2026 तक दिल्ली में आसमान आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा और मध्यम तापमान बना रहेगा. 22 अगस्त को सुबह से दोपहर के दौरानहल्की से मध्यम बारिशजबकि दोपहर या शाम को फिर से हल्की बारिश की संभावना है. इसके बाद 23 और 24 अगस्त को सुबह से दोपहर तक कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है.


राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, आगामी एक सप्ताह के दौरान राजस्थान के अधिकांश भागों में कमजोर मानसून की स्थितियां रहेंगी. पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है, हालांकि 22 से 23 अगस्त के दौरान गंगानगर, हनुमानगढ़ और चुरु के इलाकों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, कोटा और अजमेर संभाग में मानसून सुस्त रहेगा, परंतु उत्तर व उत्तर-पूर्वी हिस्सों जैसे भरतपुर, जयपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में 22 से 23 अगस्त के बीच कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >