Weather 5 Days: बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र, इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, देखें अगले 5 दिनों का मौसम

Weather 5 Days: बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है. जिससे ओडिशा सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है.

Weather 5 Days: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनी दबाव की स्थिति के चिल्का झील के पास तट को पार करने से ओडिशा में भारी बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले पांच दिनों में और अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. भारी बारिश के कारण मलकानगिरी जिले के जोखिम वाले क्षेत्रों से कम से कम 23 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया.

झारखंड में 23 जुलाई तक कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में आगामी तीन से चार दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. रविवार को कहीं-कहीं गर्जन के साथ-साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है.

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. राजधानी में रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 और 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान

मानसून की सक्रियता से राजस्थान के कई संभागों में आगामी दिनों में भारी बारिश का अनुमान है. मौसम केन्द्र ने बताया कि मानसून ‘ट्रफ लाइन’ जैसलमेर और अजमेर से गुजर रही है. इसके अनुसार पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों में आगामी दिनों में बारिश जारी रहने की संभावना है. पूर्वी राजस्थान में 21-23 जुलाई को बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा कोटा, उदयपुर, जयपुर, अजमेर तथा भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश व एक दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दिनों में मेघ गर्जन व बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है.

मुंबई में भारी बारिश

मुंबई और उसके उपनगरों में रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है. जिसके कारण महानगर के कुछ इलाकों में पानी भर गया. आईएमडी ने नागपुर और विदर्भ क्षेत्र में अगले दो दिन में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना जताई है. विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलें. विभाग ने मुंबई में भी मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान जताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >