Weather Forecast Today : रांची सहित झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश, वज्रपात की भी चेतावनी, देखें महाराष्‍ट्र समेत अन्‍य राज्‍यों का मौसम

Weather Forecast Live Today, India Meteorological Department : राजधानी दिल्ली (Weather Forecast delhi NCR) में हल्की बारिश की फुहार से मौसम सुहाना हो गया है. अगले तीन से चार दिन तक मौसम (monsoon) इसी तरह का रहेगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. इधर, उत्तर प्रदेश (Weather Forecast up) और बिहार (Weather Forecast bihar) में बिजली गिरने से शनिवार को कम से कम 43 लोगों की मौत हो गई. वहीं मुंबई सहित देश के पश्चिमी राज्य महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों में मूसलाधार बारिश के कारण दीवारें गिरने, पेड़ उखड़ने और जलजमाव की कई घटनाएं हुईं. झारखंड (Weather Forecast jharkhand) की राजधानी रांची सहित कई जिलों में अच्छी बारिश का लोगों को अभी भी इंतजार है. यूपी (Weather Forecast up), राजस्थान (Weather Forecast Rajasthan) , पंजाब (Weather Forecast punjab), हरियाणा (Weather Forecast haryana), मध्‍य प्रदेश (Weather Forecast MP) सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम (WEATHER UPDATE) की जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ...

Live Updates
10:36 PM. 5 Jul 20 10:36 PM. 5 Jul

ठाणे में भारी बारिश से इमारत गिरी, कोई हताहत नहीं

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच, करीब आधी रात को एक खाली इमारत धराशायी हो गयी. एक अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ठाणे में पिछले 24 घंटे में औसतन 161 मिमी बारिश हुई है.

10:36 PM. 5 Jul 20 10:36 PM. 5 Jul

उत्तराखंड में अनेक स्थानों पर भारी बारिश, तीन महिलाएं बहीं

उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे में हुई भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए, जिसमें तीन महिलाएं बह गयीं और कई जगह मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए. राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के सूत्रों के अनुसार, नैनीताल जिले के खैरना क्षेत्र में भारी बारिश के कारण कोसी नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से तीन महिलाएं बह गयीं. मौसम विभाग द्वारा उपलब्ध आंकडों के अनुसार, देहरादून में पिछले 24 घंटों के दौरान 94.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी जबकि अभी गरज के साथ हल्की और मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है. प्रदेश के अन्य स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है.

10:36 PM. 5 Jul 20 10:36 PM. 5 Jul

रांची सहित झारखंड के इन जिलों में अगले दो-तीन घंटे में होगी बारिश, वज्रपात की भी चेतावनी

राजधानी रांची समेत झारखंड के 10 जिलों में अगले दो से तीन घंटे में बारिश की संभावना जतायी जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार रांची, रामगढ़, हजारीबाग और गिरीडीह में हल्‍के दर्जे के मेघ-गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने ही संभावना है. इसके अलावा पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, दुमका, जामताड़ा और देवघर में भी दो से तीन घंटे में हल्‍के दर्जे के मेघ-गर्जन और वज्रपात के साथ वर्ष हो सकती है.

10:36 PM. 5 Jul 20 10:36 PM. 5 Jul

चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में बारिश

चंडीगढ़ और हरियाणा तथा पंजाब के कई हिस्सों में रविवार को बारिश हुई जिससे तापमान में कुछ गिरावट आई और लोगों को गर्मी तथा उमस से कुछ राहत मिली. चंडीगढ़ के निकटवर्ती शहरों में पंजाब के मोहाली और हरियाणा के पंचकुला में भी बारिश हुई. हरियाणा के गुडगांव, फरीदाबाद, जींद, अंबाला और हरियाणा के अन्य भागों में बारिश हुई. पिछले एक सप्ताह से हरियाणा और पंजाब तथा चंडीगढ़ में उमस भरा मौसम बना हुआ था. यहां मौसम विभाग ने अगले दो दिन में क्षेत्र में और बारिश होने का अनुमान जताया है.

10:36 PM. 5 Jul 20 10:36 PM. 5 Jul

मुंबई में कोरोना के बाद अब बारिश ने मचायी भारी तबाही, मरीन ड्राइव में आया हाई टाइड

महाराष्ट्र के मुंबई में पहले कोरोना ने अब भारी बारिश ने तबाही मचा दी है. शहर के कई इलाकों में बारिश के कारण जलभराव की स्‍थिति बन गयी है. इधर मुंबई में 3 दिन से लगातार हो रही भारी बारिश से मछुआरे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. कोलाबा के एक मछुआरे ने बताया, कोरोना से हमारा बिजनेस तो ठप्प हो चुका है. BMC ने ठीक तरह से नालों की सफाई नहीं की है, हमारी प्रशासन से दरखास्त है कि इस​से किसी की जान नहीं जानी चाहिए. वहीं मुंबई के मरीन ड्राइव पर हाई टाइड भी आया है. जिससे समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं.

2:21 PM. 5 Jul 20 2:21 PM. 5 Jul

हैदराबाद में लैंड कराई गई फ्लाइट

स्विस एयर की जुरिच-मुंबई कार्गो फ्लाइट को मुंबई में खराब मौसम को देखते हुए हैदराबाद में लैंड कराया गया है.

2:21 PM. 5 Jul 20 2:21 PM. 5 Jul

राजकोट में भारी बारिश

गुजरात के राजकोट में भारी बारिश हो रही है जिससे वहां नदियां उफान पर नजर आ रहीं हैं.

2:21 PM. 5 Jul 20 2:21 PM. 5 Jul

मरीन ड्राइव में हाई टाइड

महाराष्ट्र: मुंबई के मरीन ड्राइव पर रविवार को हाई टाइड आया. इस हाई टाइड का वीडियो सामने आया है.

2:21 PM. 5 Jul 20 2:21 PM. 5 Jul

झारखंड के इन जिलों में अगले कुछ घंटों में होगी बारिश

झारखंड के पलामू, गुमला और गढ़वा जिले में आगले कुछ घंटों में बारिश होने के आसार हैं. इन जिलों में वज्रपात की संभावना भी मौसम विभाग ने व्यक्त की है.

2:21 PM. 5 Jul 20 2:21 PM. 5 Jul

मुंबई में भारी बारिश जारी, निचले इलाकों में जल जमाव

मुंबई, ठाणे और इसके आसपास के क्षेत्रों में रविवार को लगातार तीसरे दिन बारिश जारी रही जिसकी वजह से शहर के निचले इलाकों में जलजमाव हो गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों में शहर के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है.

11:56 AM. 5 Jul 20 11:56 AM. 5 Jul

मुंबई में 4.63 मीटर ऊंचे हाई टाइड का अनुमान

मुंबई में 4.63 मीटर ऊंचे हाई टाइड का अनुमान जताया गया है. BMC ने लोगों से अपील की है कि वे समुद्र तट से दूर रहें.

11:56 AM. 5 Jul 20 11:56 AM. 5 Jul

मध्‍य प्रदेश में जोरदार बारिश

मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश हो रही है.

11:56 AM. 5 Jul 20 11:56 AM. 5 Jul

आज से तीन दिन बारिश का अनुमान

झारखंड में अभी मॉनसून कमजोर है. इस कारण पिछले तीन दिनों से कुछ जिलों को छोड़ दें, तो कहीं बारिश नहीं हो रही है. मौसम विभाग ने रविवार से एक बार फिर मौसम के मिजाज में बदलाव का पूर्वानुमान लगाया है. विभाग ने कहा है कि अगले तीन दिनों तक राज्य के कई जिलों में मध्यम से लेकर भारी बारिश हो सकती है. पांच जुलाई को उत्तर तथा दक्षिणी जिलों (कोल्हान और पलामू प्रमंडल) में बारिश हो सकती है. छह और सात जुलाई को राजधानी सहित कई जिलों में बारिश का अनुमान है.

11:56 AM. 5 Jul 20 11:56 AM. 5 Jul

देश के मैदानी भागों में मानसून ने पकड़ी रफ्तार

देश के मैदानी भागों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विभाग की मानें तो पश्‍चिमी मध्‍य और बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है.

11:56 AM. 5 Jul 20 11:56 AM. 5 Jul

दिल्ली में कहां कितनी हुई बारिश

मौसम विज्ञानी ने बताया कि दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में सुबह साढ़े पांच बजे तक 33.6 मिली बारिश दर्ज की गई, पालम स्टेशन पर 43.4 मिली बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के मुताबिक 15 मिमी से कम बरसात को मामूली, 15 मिमी से 64.5 मिमी के बीच बारिश को मध्यम और 64.5 मिमी से अधिक को भारी बारिश माना जाता है.

11:56 AM. 5 Jul 20 11:56 AM. 5 Jul

दिल्ली का मौसम हुआ सुहाना

राष्ट्रीय राजधानी में रातभर चली तेज हवाओं और बारिश से पारा कई डिग्री लुढ़क गया और रविवार सुबह मौसम सुहाना हो गया. रविवार दिन भर आसमान में बादल छाए रहने के और हल्की बारिश के आसार हैं.

8:13 AM. 5 Jul 20 8:13 AM. 5 Jul

करगिल में भूकंप

लद्दाख: करगिल में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 मापी गई है.

8:13 AM. 5 Jul 20 8:13 AM. 5 Jul

दिल्ली में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट

रविवार तड़के सुबह दिल्ली में हुई बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है जिसने लोगों को सुखद अहसास कराया है.

8:13 AM. 5 Jul 20 8:13 AM. 5 Jul

मेरठ में बारिश

रविवार की सुबह मौसम में परिवर्तन नजर आया. मेरठ में सुबह से हो रही बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया. मेरठ और आसपास के जिलों में रविवार की सुबह से हो रही बूंदाबांदी और बारिश ने गर्मी और उमस से लोगों को निजात दिलाया.

7:41 AM. 5 Jul 20 7:41 AM. 5 Jul

हरियाणा और पंजाब में गर्मी

दिल्ली के पड़ोसी राज्यों हरियाणा और पंजाब में गर्मी से कोई राहत नहीं मिलती नजर आ रही है. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को हरियाणा के नारनौल में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

7:41 AM. 5 Jul 20 7:41 AM. 5 Jul

बिजली गिरने से 20 लोग की मौत

बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार, राज्य में बिजली गिरने से 20 लोग की मौत हुई है. सबसे ज्यादा भोजपुर में नौ लोग की मौत हुई है वहीं सारण में पांच, कैमूर में तीन, पटना में दो और बक्सर में एक व्यक्ति की मौत हुई है.

7:41 AM. 5 Jul 20 7:41 AM. 5 Jul

दिल्ली में बादल छाए रहेंगे

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले तीन-चार दिन तक दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और गर्मी से कुछ राहत मिलेगी.

7:41 AM. 5 Jul 20 7:41 AM. 5 Jul

महाराष्‍ट्र मूसलाधार बारिश

महाराष्‍ट्र में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि मुंबई और पड़ोसी ठाणे जिले में शनिवार सुबह से अभी तक 100 मिलीमीटर से भी ज्यादा बारिश हुई है. उसके अनुसार, महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भी अच्छी बारिश हुई है.

7:41 AM. 5 Jul 20 7:41 AM. 5 Jul

झारखंड मौसम

मौसम विभाग के अनुसार पांच जुलाई को झारखंड के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. छह जुलाई को गरज के साथ मध्यम दर्जे की बारिश होगी. सात व आठ जुलाई को गरज के साथ एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं.

7:41 AM. 5 Jul 20 7:41 AM. 5 Jul

बिहार में आज भी गिरेगा ठनका

करीब दो दशक बाद बिहार में मानसून बहुत सक्रिय अवस्था में है. बिहार में आज भी ठनका गिरने और भारी बारिश के आसार बने हुए हैं. मौसम विभाग ने इसके लेकर पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया है.

7:41 AM. 5 Jul 20 7:41 AM. 5 Jul

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Weather Forecast Live Today, India Meteorological Department : राजधानी दिल्ली (Weather Forecast delhi NCR) में हल्की बारिश की फुहार से मौसम सुहाना हो गया है. अगले तीन से चार दिन तक मौसम (monsoon) इसी तरह का रहेगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. इधर, उत्तर प्रदेश (Weather Forecast up) और बिहार (Weather Forecast bihar) में बिजली गिरने से शनिवार को कम से कम 43 लोगों की मौत हो गई. वहीं मुंबई सहित देश के पश्चिमी राज्य महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों में मूसलाधार बारिश के कारण दीवारें गिरने, पेड़ उखड़ने और जलजमाव की कई घटनाएं हुईं. झारखंड (Weather Forecast jharkhand) की राजधानी रांची सहित कई जिलों में अच्छी बारिश का लोगों को अभी भी इंतजार है. यूपी (Weather Forecast up), राजस्थान (Weather Forecast Rajasthan) , पंजाब (Weather Forecast punjab), हरियाणा (Weather Forecast haryana), मध्‍य प्रदेश (Weather Forecast MP) सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम (WEATHER UPDATE) की जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >