Weather Forecast: यहां होगी बारिश, जानिए UP-दिल्ली सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Updates: मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काइमेट वेदर के अनुसार उत्तरी आंतरिक कर्नाटक पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. एक ट्रफ उत्तर आंतरिक कर्नाटक पर चक्रवाती परिसंचरण से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक फैली हुई है. एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण राजस्थान के मध्य भागों पर बना हुआ है. जानें दिल्ली-यूपी सहित देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम

Live Updates
10:29 PM. 8 Apr 23 10:29 PM. 8 Apr

इन जगहों पर बारिश की संभावना

स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार आने वाले 24 घंटों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल मध्य महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश और पूर्वी असम के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है.

10:29 PM. 8 Apr 23 10:29 PM. 8 Apr

दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी में आज तेज धूप खिली और अधिकतम तापमान मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी. आईएमडी ने कहा कि यहां कल भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है, अधिकतम और न्यूनतम तापमान 35 और 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से छह डिग्री कम 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. (भाषा)

4:37 PM. 8 Apr 23 4:37 PM. 8 Apr

नागपुर में बेमौसम बारिश से भारी नुकसान

नागपुर में कल रात से शुरू हुई बेमौसम बारिश की वजह से भारी तबाही देखने को मिली है . बारिश की वजह से यहां 1 आदमी की मौत हो गयी है जबकि, लगभग 23 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. यह बारिश कल रात को शुरू हुई थी और आज सुबह तक इसका असर आज सुबह तक देखा गया.

3:12 PM. 8 Apr 23 3:12 PM. 8 Apr

अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा मौसम

स्काईमेट वेदर की मने तो आने वाले 24 घंटों के दौरान विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तर-पश्चिम तेलंगाना के आसपास के हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश संभव है. इन क्षेत्रों में छिटपुट बर्फबारी की भी संभावना है.

2:28 PM. 8 Apr 23 2:28 PM. 8 Apr

अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक हो सकता है.

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यूपी में 11 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक हो सकता है, जबकि 12 अप्रैल को उसमें 5 डिग्री का इजाफा होने की संभावना है. 12 से 18 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है. वहीं 15 से 18 अप्रैल तक न्यूनतम तापमान 27 डिग्री पहुंच सकता है. इसके बाद 19 अप्रैल को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 7 डिग्री की गिरावट से गर्मी से राहत मिलने की संभावना है.

2:28 PM. 8 Apr 23 2:28 PM. 8 Apr

अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार सुबह आठ बजे के आसपास समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 159 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है.

2:28 PM. 8 Apr 23 2:28 PM. 8 Apr

शहर में आसमान साफ रहने और शाम को आंशिक रूप से बादल छाने का पूर्वानुमान

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 49 फीसदी दर्ज की गयी. विभाग ने दिन में शहर में आसमान साफ रहने और शाम को आंशिक रूप से बादल छाने का पूर्वानुमान जताया है.

2:28 PM. 8 Apr 23 2:28 PM. 8 Apr

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह सुहानी रही और न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से यह जानकारी दी गयी है.

2:28 PM. 8 Apr 23 2:28 PM. 8 Apr

मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा

लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार तक मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा. दिन में तेज धूप अपना असर दिखाएगी. दोपहर के वक्त बाहर निकलने वालों को ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ेगा. हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ अभी पूरी तरह से बेअसर नहीं हुआ है. इस वजह से कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी हो सकती है. इसके बाद आने वाले दिनों में पारा चढ़ना शुरू होगा. ऐसे में 10 अप्रैल तक अधिकतम पारा 35 डिग्री के ऊपर पहुंचने के आसार जताए जा रहे हैं. धीरे-धीरे गर्मी बढ़ती जाएगी.

2:28 PM. 8 Apr 23 2:28 PM. 8 Apr

झारखंड का मौसम

मौसम केंद्र रांची के मुताबिक 9 अप्रैल को राज्य के मध्य (राजधानी और आसपास) और पूर्वी हिस्से में बारिश हो सकती है. गर्जन और वज्रपात का भी पूर्वानुमान किया गया है. इसके बाद मौसम शुष्क हो जायेगा. वहीं 8 अप्रैल को राजधानी और आसपास के इलाकों में आकाश में बादल छाये रहेंगे. इससे लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत रहेगी.

7:50 AM. 8 Apr 23 7:50 AM. 8 Apr

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश के मौसम में अप्रैल में भी बदलाव का सिलसिला जारी है. प्रदेश में बारिश के बाद अब जहां मौसम के तेवर तल्ख हो रहे हैं और दिन में धूप अपना असर दिखा रही है, वहीं रात में पारे में गिरावट देखी जा रही है. मौसम में ये बदलाव लोगों की सेहत पर भी भारी पड़ रहा है. लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार तक मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा. दिन में तेज धूप अपना असर दिखाएगी. दोपहर के वक्त बाहर निकलने वालों को ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ेगा.

7:50 AM. 8 Apr 23 7:50 AM. 8 Apr

इन राज्यों में बारिश के आसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा के कुछ हिस्सों और केरल में एक या दो जगह मध्यम बारिश के आसार हैं.

7:43 AM. 8 Apr 23 7:43 AM. 8 Apr

कर्नाटक में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार गुजरात और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना नजर आ रही है. उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है. उत्तर पश्चिमी मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है.

7:50 AM. 8 Apr 23 7:50 AM. 8 Apr

यहां हुई बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम और ओडिशा में एक या दो स्थानों पर हल्की दो मध्यम बारिश हुई. कर्नाटक, गुजरात के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, केरल और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में 1 या 2 स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम और उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हुई.

मुख्य बातें

Weather Forecast Updates: मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काइमेट वेदर के अनुसार उत्तरी आंतरिक कर्नाटक पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. एक ट्रफ उत्तर आंतरिक कर्नाटक पर चक्रवाती परिसंचरण से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक फैली हुई है. एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण राजस्थान के मध्य भागों पर बना हुआ है. जानें दिल्ली-यूपी सहित देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >