Weather Forecast: बिहार में बारिश की संभावना, जानें यूपी-दिल्ली सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast Updates: बीते 24 घंटों में बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों समेत दक्षिणी भारत के कई हिस्सों में बारिश हुई है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा पंजाब, बिहार, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना है.
Weather Forecast: बिहार में बारिश की संभावना, जानें यूपी-दिल्ली सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Live Updates
3:19 AM. 24 Apr 239:49 PM. 23 Apr
हल्की बारिश की उम्मीद
मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को बिहार में सबसे अधिक तापमान सिवान जिले के जीरादेई में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पश्चिमी चंपारण के वाल्मिकी नगर में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री, मोतिहारी में 37.8 डिग्री, भागलपुर और पटना में 35.6 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को दाऊदनगर, औरंगाबाद, डिहरी, बक्सर, गया और नालंदा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गयी. विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को भी राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की उम्मीद है.
3:19 AM. 24 Apr 239:49 PM. 23 Apr
बिहार : छिट-पुट स्थानों पर हल्की बारिश से पारे में गिरावट
बिहार के छिटपुट स्थानों पर रविवार को लगातार तीसरे दिन हल्की बारिश होने से पारे में गिरावट दर्ज की गयी. मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के अधिकतर स्थानों पर रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान है.
3:19 AM. 24 Apr 239:49 PM. 23 Apr
मौसम विभाग ने असम, पड़ोसी राज्यों में तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में असम और इसके आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज हवाएं चलने की रविवार को चेतावनी जारी की. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वी असम और इसके आसपास के क्षेत्रों में औसत समुद्र तल से 1.5 किमी और 2.1 किमी के बीच चक्रवाती प्रणाली बनी हुई है. मौसम केंद्र ने दो दिनों के लिए ‘येलो’ श्रेणी की चेतावनी जारी करते हुए कहा कि असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है.
3:19 AM. 24 Apr 239:49 PM. 23 Apr
झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत
झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गये. पुलिस ने बताया कि राजधानी रांची से लगभग 25 किलोमीटर दूर इटकी ब्लॉक में वॉलीबाल मैच के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गये. अधिकारियों ने कहा कि शहर से लगभग 70 किलोमीटर दूर सोनाहातु ब्लॉक में एक अन्य व्यक्ति की आकशीय बिजली गिरने से मौत हो गयी.
3:19 AM. 24 Apr 239:49 PM. 23 Apr
मध्यप्रदेश और राजस्थान में चक्रवातीय क्षेत्र
मध्यप्रदेश और राजस्थान में चक्रवातीय क्षेत्र बन रहा है. वहीं एक ट्रफ पश्चिम बंगाल और सिक्किम से होते हुए छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड की ओर बढ़ रहा है. इसका असर अगले कई दिनों तक झारखंड में देखा जायेगा.
3:19 AM. 24 Apr 239:49 PM. 23 Apr
लखनऊ का मौसम
लखनऊ में मौसम सुहावना हो गया है. रविवार 23 अप्रैल 2023 को राजधानी में आसमान में काले घने बादल छा गए हैं.
मुख्य बातें
Weather Forecast Updates: बीते 24 घंटों में बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों समेत दक्षिणी भारत के कई हिस्सों में बारिश हुई है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा पंजाब, बिहार, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना है.
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.